अक्सर आपने सुना होगा कि अगर कोई महिला पीरियड्स से होती है तो उस समय में घर के ही लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर देते हैं या फिर अलग-अलग तरह की लोक मान्यताओं का पालन करने के लिए महिलाओं को बोलते हैं। उदाहरण के तौर पर- मंदिर मत जाओ, अचार मत छुओ, बाल मत धो आदि। वहीं, अगर कोई विशेष प्रसंग आ जाए तब तो मान लीजिए कि महिलाओं को भिन्न-भिन्न तरह की धारणाओं रूपी बेड़ियों में बांध ही दीया जाता है।
ऐसी ही एक धारणा बनी हुई है कि महिलाओं को विवाह की रस्में पीरियड्स के दौरान नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे अशुभ होता है, लेकिन स्पष्ट शब्दों में बता दें कि यह पूरी तरह से गलत है। आइये जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि अगर विवाह के दौरान किसी महिला को पीरियड्स हो जाते हैं तो उस परिस्थिति में क्या किया जा सकता है। इसके अलावा, यह भी जानेंगे कि पीरियड्स के दौरान विवा रस्मों को करने के बारे में शास्त्र क्या कहते हैं।
पीरियड्स के दौरान शादी की रस्में करनी चाहिए या नहीं?
हिन्दू धर्म शास्त्रों में एक बहुत ही सुंदर उल्लेख मिलता है कि जब द्रौपदी से मिलने श्री कृष्ण एक बार गए थे तब वह रजस्वला अवस्था यानी कि पीरियड्स से थीं। उसी अवस्था में न सिर्फ द्रौपदी ने श्री कृष्ण को प्रणाम करते हुए उनके चरण स्पर्श किये थे बल्कि श्री कृष्ण ने भी अपनी सखी को स्पर्श करते हुए चरणों से उठाया था और आशीर्वाद प्रदान किया था।
यह भी पढ़ें:क्या पीरियड्स में महिला नागा साधु कर सकती हैं गंगा स्नान?
इस उल्लेख से यह तो साफ़ है कि भगवान या देवी-देवताओं के लिए न तो ये अवस्था अशुद्ध है और न ही इस अवस्था में पड़ी स्त्री अपवित्र है। भगवान हर अवस्था में भक्त को अपनाते हैं।
अब विवाह की रस्मों की बात करें तो विवाह संपन्न कराने के दौरान पंडित द्वारा कई भिन्न-भिन्न मंत्रों का उच्चारण किया जाता है जिससे भगवान की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखद रहे।
यह भी पढ़ें:पीरियड्स के बाद किस दिन बाल धोने चाहिए, जानें क्या कहता है शास्त्र
ऐसे में अगर कोई महिला विवाह की रस्मों के दौरान पीरियड्स से हो जाती है तो इसमें कुछ भी बुरा या अशुभ नहीं है। पीरियड्स में भाव पूर्ण तरीके से की गई हर पूजा हर रस्म महिला को उतना ही शुभ फल प्रदान करती है जितना कि किसी सामान्य स्थिति में। ऐसे में पीरियड्स के दौरान विवाह की रस्म करना सामान्य और शुभ है। इसे अशुभ की भ्रांति न बनाएं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों