herzindagi
mahila naga sadhu periods mein kaise karti hain kumbh snan

क्या पीरियड्स में महिला नागा साधु कर सकती हैं गंगा स्नान?

महिला नागा साधुओं को भी पीरियड्स की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अगर किसी महिला नागा साधु को गंगा स्नान या महाकुंभ स्नान के दौरान पीरियड्स हो जाएं तो क्या इन्हें स्नान की आज्ञा है।  
Editorial
Updated:- 2025-01-17, 15:54 IST

महाकुंभ में नागा साधुओं का उत्सव अलग ही देखने को मिलता है। महाकुंभ में नागा साधु कठोर तप और साधना करते हैं। महाकुंभ के दौरान इन्हें कई कठिन नियमों का पालन करना पड़ता है। सिर्फ नागा साधु ही नहीं बल्कि नागा साध्वियां यानी कि महिला नागा साधुओं को भी कई कड़े नियमों की आंच पर सिककर कुंभ को पूर्ण करना पड़ता है। ऐसा ही एक नियम जुड़ा है महिला नागा साधुओं की रजस्वला स्थिति से। सरल शब्दों में कहें तो महिला नागा साधुओं को भी पीरियड्स की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अगर किसी महिला नागा साधु को गंगा स्नान या महाकुंभ स्नान के दौरान पीरियड्स हो जाएं तो क्या इन्हें स्नान की आज्ञा है। चलिए जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से विस्तार में।

महिला नागा साधु पीरियड्स में क्या कुंभ या गंगा स्नान कर सकती हैं?

महिला नागा साधुओं के गंगा या कुंभ स्नान का सबसे पहला नियम तो यही है कि इन्हें पुरुष नागा साधुओं के बाद ही स्नान की आज्ञा है। पुरुष नागा साधुओं के स्नान से पहले महिला नागा साधु स्नान नहीं कर सकती हैं।

kya periods mein mahila naga sadhu kar sakti hai kumbh snan

वहीं, अगर कोई महिला नागा साधु पीरियड्स की प्रक्रिया से गुजर रही है तो उनके लिए गंगा या कुंभ स्नान साफ तौर पर मना है। महिला नागा साधु इस अवस्था में कुंभ में भाग ले सकती हैं लेकिन स्नान करना वर्जित है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में महिला नागा साधु का आना क्यों माना जाता है खास?

हां, मगर महिला नागा साधुओं को इस बात की छूट होती है कि वह गंगाजल को हाथ में लेकर उसे अपने शरीर पर छिडक लें जबकि गृहस्थ जीवन में पीरियड्स के दौरान पवित्र नदियों के स्पर्श की पूर्णतः मनाही है।

kya periods mein mahila naga sadhu kar sakti hai ganga snan

हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला नागा साधुओं को पीरियड्स के दौरान पैड इस्तेमाल करने की मनाही है क्योंकि वह सांसारिक वस्तुओं में आता है और सांसारिक चीजें नागा साधु बनने के लिए पहले ही छोड़ दी जाती हैं।

पीरियड्स के दौरान महिला नागा साधुओं को सिर्फ कपड़ा ही प्रयोग करने की आज्ञा होती है। महिला नागा साधु पीरियड्स के दौरान तट पर स्नान के बदले अपने शिविर में ही रहती हैं और वहीं गंगाजल जल में मिलाकर स्नान करती हैं।

यह भी पढ़ें: महिला नागा साधुओं के बारे में ये विशेष बातें नहीं जानते होंगे आप

पीरियड्स के दौरान महिला नागा साधु साधना नहीं कर सकती हैं लेकिन वह जाप करती हैं और अपने संपूर्ण शरीर पर रख लपेटे रहती हैं। महिला नागा साधुओं को इस राख से ऊर्जा मिलती है और जाप से शक्ति प्राप्त होती है।

mahila naga sadhu ke liye kya hain ganga snan ke niyam

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।