Washing Machine Hacks: कपड़े धोने के लिए लोग अक्सर वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि वॉशिंग मशीन को गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर आपको फायदे के साथ-साथ नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक सवाल लेकर आए हैं। क्या वॉशिंग मशीन में बेडशीट धोनी चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में।
क्या वॉशिंग मशीन में बेडशीट धो सकते हैं? (Can we Wash Everything in Washing Machine)
- बेडशीट को आप वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं या नहीं, इससे पहले आपको यह समझना होगा कि बेडशीट का कपड़ा कैसा है। बता दें कि अधिकांश चादरों को घर पर वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है।
- बेडशीट खरीदते वक्त लेबर को चेक करें। आपको उसपर सिंबल लगा दिख जाएगा, जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि आप उसे वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं या नहीं।
- अब सवाल यह है कि अगर आपने गलत बेडशीट को वॉशिंग मशीन में डाल दिया तो क्या होगा। ऐसा करने पर बेडशीट पर रोएं आ जाती हैं और उसका कपड़ा बहुत रफ हो जाता है।
क्या है बेडशीट धोने का सही तरीका (How to Wash bed sheets)
- बेडशीट धोने के लिए आपको सबसे पहले पानी को गुनगुना करना है। इससे कपड़ा अच्छे से साफ होता है और लंबे समय तक नया रहता है।
- ध्यान रखें कि आप हर तरह के कपड़े को बेडशीट के साथ ना धोएं। हो सके तो बेडशीट को धोते वक्त पानी से दूसरे कपड़ों को बाहर ना निकाल दें।
- बेडशीट को धोते वक्त कभी भी ब्रश और साबुन का इस्तेमाल ना करें। डिटर्जेंट बेडशीट को धोने का सही ऑप्शन है।
बेडशीट को धूप में सुखाने के फायदे (Is it good to dry clothes under the sun)
आपने धोने का तरीका तो जान लिया। अब सुखाने की बात करते है। बता दें कि बेडशीट को सुखाने की हमेशा धूप की मदद लें। इससे बेडशीट जल्दी सूखता है और बदबू जैसी परेशानियां दूर हो जाती हैं।बैक्टीरिया आदी की परेशानी भी कपड़ों को धूप में सुखा देने से खत्म हो जाती है।
(कपड़े धोने और सुखाने के हैक्स)
इसे भी पढ़ेंःWashing Tricks: कपड़े धोने के ये ट्रिक्स आजमाएं, न होंगे फेड और चमक रहेगी बरकरार
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों