गर्मियों में कपड़े सुखाना बहुत आसान होता है। मगर दिक्कत तब होती है जब आप कपड़ों को तेज धूप में सुखाने के लिए रख दें। उनकी चमक भी चली जाती है और कपड़े फेड भी होने लगते हैं। ऐसे में क्या किया जाए समझ ही नहीं आता। सफेद कपड़े कैसे धोने चाहिए। जीन्स को कैसे साफ करना चाहिए या अपने रंगीन कपड़ों को कैसे नए जैसा बनाना है, ये सवाल हममें से अधिकांश महिलाओं के मन में होंगे।
आज इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ लॉन्ड्री ट्रिक्स लेकर आए हैं जो आपके काम को आसान बनाने में मदद करेंगे। उनकी मदद से कपड़े भी हमेशा नए जैसे ही लगेंगे।
सबसे पहली ट्रिक यही है कि आपको अपने कपड़े फैब्रिक और रंगों के आधार पर अलग करने चाहिए। इससे आप कपड़ों को खराब करने की संभावना से काफी हद तक बच जाते हैं। रंगीन कपड़ों को अलग पाइल बनाकर रखें। सफेद कपड़ों को अलग और रंग छोड़ने वाले या कॉटन के कपड़ों को अलग धोना चाहिए।
कॉटन के कपड़ों में से बहुत ज्यादा रंग निकलता है। नए कपड़े तो धोने पर पक्का रंग छोड़ेंगे। अगर आप चाहते हैं कि उनका रंग पक्का हो जाए और यह फेड भी न हो तो उन्हें अलग ढंग से धोएं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में काम को आसान करें कपड़े धोने और सुखाने के ये हैक्स
सबसे ज्यादा मुश्किल सफेद कपड़ों को धोना लगता है, क्योंकि अगर इनमें गलती से भी रंग चढ़ गया तो उतरता नहीं है। व्हाइट कपड़े वक्त के साथ-साथ पीले भी पड़ने लगते हैं। अगर आप उनकी चमक को वापस लाना चाहते हैं तो इस ट्रिक को आजमाएं।
वॉशिंग मशीन में बार-बार जीन्स धोने से वो खराब हो जाती हैं और हाथ से धोने में उनमें बड़ी मेहनत लगती है। अब ऐसा क्या करें कि जीन्स भी साफ हो जाए और बहुत मेहनत भी नहीं लगे। चलिए ये ट्रिक आजमाकर देखें।
सॉक्स और रुमाल जैसे छोटे-छोटे कपड़े धोते वक्त सबसे बड़ी आफत यह आती है कि वह वॉशिंग मशीन में बड़े कपड़ों के बीच मिलते ही नहीं। ऐसे में साफ तरीके से धुल भी नहीं पाते हैं। उन्हें धोने के लिए आप मैश बैग का इस्तेमाल कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: इन आसान ट्रिक्स से बिना वाशिंग मशीन के भी मिनटों में धो सकती हैं हैवी जींस
इन ट्रिक्स आप भी जरूर आजमाएं और गर्मियों में भी अपने काम को आसान बनाएं। अगर ऐसे ही कुछ टिप्स आपको भी पता हैं तो उन्हें हमारे साथ शेयर करना न भूलें।
हमें उम्मीद है ये ट्रिक्स आपके काम को आसान बनाने में मदद करेंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।