(can i make rangoli during periods) हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है। वहीं पूजा के दौरान कई नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है। पूजा में शुद्धता का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। खासकर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मंदिर में जाना वर्जित होता है। ऐसे में कई बार कुछ महिलाएं व्रत रखती हैं, लेकिन तभी पीरियड्स की स्थिति में भी पूजा-पाठ करने के खास नियम होता है।
अब ऐसे में सवाल है कि जिस प्रकार पीरियड्स में पूजा-पाठ करने की मनाही होती है, क्या ऐसी स्थिति में रंगोली बनाना ठीक है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि क्या पीरियड्स में महिलाएं रंगोली बना सकती हैं।
कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं पीरियड्स के समय में रंगोली बना लेती हैं, क्योंकि इसमें सीधे तौर से बिना पूजा-पाठ के बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि रंगोली भी पूजा-पाठ (पूजा-पाठ नियम) में ही शामिल है। अब ऐसे में रंगोली का संबंध सभी देवी-देवताओं से माना जाता है। अगर पीरियड्स के समय में रंगोली बनाते हैं, तो इसे शुभ नहीं माना जाता है।
अगर महिलाओं के पीरियड्स का चौथा दिन है, तो उस स्थिति में महिलाएं रंगोली बना सकती हैं। इससे किसी भी प्रकार का कोई दोष नहीं लगता है। इतना ही नहीं प्राचीन समय में महिलाएं पीरियड्स के दौरान रंगोली बनाती थी, लेकिन इस तरह की रंगोली बनाई जाती थी। जो लकड़ी की मदद से बनाई जाती थी।
इसे जरूर पढ़ें - पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ कैसे करें, जानें एक्सपर्ट से
अगर आपने व्रत (व्रत रखने के नियम) रखा है और उस दौरान पीरियड्स आ जाए, तो आप व्रत कर सकते हैं, लेकिन पूजा-पाठ नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा अगर घर पर कोई नहीं है, ऐसी स्थिति में अगर आप पूजा करते हैं, तो अपने अराध्य से मांफी जरूर मांगे।
इसे जरूर पढ़ें - Can We Pray During Periods: पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ करने से क्यों होती है मनाही?
रंगोली किसी भी शुभ अवसर के लिए बनाई जाती है। त्योहारों में खासकर रंगोली बनाने का महत्व है। यह पूजा हेतु ही बनाया जाता है। अगर कोई महिला पीरियड्स के दौरान रंगोली बना रही है, तो ऐसा करने से बचें। इससे अशुभ माना जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।