Thu Mar 26, 2026 | Updated 04:42 AM IST HZ Awards 2026
bollywood stars horror stories

अपनी शूटिंग के दौरान इन स्टार्स ने असल जिंदगी में किया भूतों का अनुभव, आप भी जानें

ऐसा माना जाता है कि हमारे आसपास कई बार अलग तरह की एनर्जी होती हैं। ऐसा ही कुछ हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी अनुभव कर चुके हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-06-27, 09:59 IST

हम अक्सर कोई न कोई हॉरर स्टोरी सुनते रहते हैं। ऐसा माना भी जाता है कि हमारे आसपास अच्छी और बुरी दोनों तरह की एनर्जी होती है। कई बार ये एनर्जी हमें महसूस होती हैं। हो सकता है कि आपने ऐसी कुछ स्टोरीज अपने दोस्तों से सुनी हो। कुछ लोग इन बातों में विश्वास करते हैं और कुछ नहीं करते हैं। क्या आपको पता है कि हमारे बॉलीवुड स्टार्स ने भी ऐसे कुछ अनुभवों का एहसास किया है।

अपनी-अपनी शूटिंग के दौरान कुछ स्टार्स ने ऐसा कुछ महसूस किया था जो वाकई डरावना था। आइए आपको बताएं वो कौन-से स्टार्स हैं जिन्होंने इन पैरानॉर्मल एक्टिविटीज का अनुभव लिया और उन्हें मीडिया के साथ शेयर भी किया।

रणवीर सिंह

ranveer singh shared spooky story

एक्टर रणवीर सिंह जिस समय 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग कर रहे थे, उस समय उन्होंने कुछ अजीब और अनोखा अनुभव किया। रणवीर ने शेयर किया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने बाजीराव के भूत को वहां महसूस किया था। रणवीर ने बताया था, 'इस अनुभव से मैं पूरी तरह डर गया था। मैं इसे शूटिंग के सबसे कठिन दिनों में से एक के रूप में याद करता हूं। शूटिंग के दौरान मुझे लगा कि मेरे आसपास कोई है और मुझे कोई यह बता रहा है कि वह बाजीराव है। मेरे लिए उस दिन शूटिंग करना बहुत कठिन हो गया था और मैं प्रार्थना कर रहा था कि बस सब सही से हो जाए। सेट पर एक काली दीवार थी जिस पर कुछ सफेद धूल जम गई थी और बाजीराव की आकृति के आकार में पैटर्न बन गया था। इसमें पगड़ी, आंख, नाक, मूछ और हाथ थे। यह ऐसा था जिसे सभी देख सकते थे।'

इसे भी पढ़ें : दीपिका से लेकर आलिया तक, इन चीजों से डरते हैं आपके फेवरेट स्टार्स

तापसी पन्नू

taapsee pannu shared horror story

तापसी पन्नू भी अपने एक स्टे के दौरान ऐसा एक्सपीरियंस ले चुकी हैं। ऐसा उनके साथ तब हुआ था जब वह हैदराबाद के रामोजी सिटी में एक होटल में रुकी हुई थीं। तापसी मानती हैं कि भूत-प्रेत होते हैं और उन्हें भूतों से बहुत डर भी लगता है। तापसी ने अपने अनुभव को शेयर किया था और बताया था, 'मुझे भूतों से बहुत डर लगता है और मैं मानती हूं कि वो होते हैं। मैं हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी के एक होटल में ठहरी थी और तभी मैंने कुछ कदमों की आवाज सुनी। मैंने होटल के भूतिया होने की कई कहानियां सुनी तो थी और जब ऐसी बातें आती हैं तो मैं भीगी बिल्ली बन जाती हूं। मैं जानती थी कि मैं भूत से लड़ नहीं सकती, तो मैंने खुद को विश्वास दिलाया कि मैं बस चीजों की कल्पना कर रही हूं। ऐसे में खुद को जबरदस्ती सुलाने की बहुत कोशिश की।'

कृति सेनन

kriti sanon shared spooky incident

कृति सेनन ने फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के दौरान हुई एक अनहोनी का किस्सा शेयर किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और वरुण शर्मा थे। किस्सा शेयर कर कृति ने बताया था, 'फिल्म दिलवाले की शूटिंग के दौरान मेरी मेकअप आर्टिस्ट को उसके कमरे में किसी की उपस्थिति मौजूद हुई। ऐसा हुआ कि टेबल पर बॉडी लोशन की एक बोतल रखी थी जो गिर गई थी, उसने बोतल उठाकर वापस टेबल पर रखी, लेकिन वह फिर से गिर गई। वह हैरान थी क्योंकि न तो टेबल हिल रहा था और न ही कोई हवा चल रही थी। बाद में रात में, उसने महसूस किया कि कोई उसे धक्का दे रहा है। यह जब हमें पता लगा तो हम सब डर गए थे।'

राजकुमार राव

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

अभिनेता राजकुमार राव ने ऐसा कुछ डरावना एक्सपीरियंस अपनी फिल्म 'स्त्री' के दौरान किया था। यह किस्सा उनके साथ नहीं हुआ था, मगर इसे सुनकर वह भी काफी डर गए थे। राजकुमार राव ने शेयर किया था, 'हम लोगों को शूटिंग से पहले नोट दिए गए थे जिनमें इस तरह के निर्देश थे जैसे कि कोई किसी तरह की परफ्यूम न लगाए, लड़कियां बाल खुले न रखें, अकेले बाहर न जाएं आदि। हम एक बार रात के 2:30 या 3 बजे शूटिंग कर रहे थे। हमारा एक लाइट बॉय 20-30 फीट ऊंचा बैठा था और अचानक वह वहीं से गिर गया। गिरते ही वह चिल्लाने लगा कि किसी ने उसे धक्का दिया है। उसे चोट लगी थी और वह 3 से 4 दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहा था। इस बात ने सभी को डरा दिया था।'

इसे भी पढ़ें : कभी बेतुके तो कभी विवादित बयानों के कारण ट्रोल हुए हैं ये सेलेब्स

बिपाशा बसु

bipasha basu shared her spooky incidence

बिपासा बसु ने कई हॉरर फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें कभी किसी तरह का कोई एक्सपीरियंस नहीं हुआ। बल्कि उनकी फिल्म 'फुटपाथ' को शूट करते हुए उन्होंने एक डरावना अनुभव हुआ था। बिपाशा ने शेयर करते हुए कहा था, 'मेरी फिल्म फुटपाथ की शूटिंग मुकेश मिल में हो रही थी। दिन में मुझे बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर शूट करना था। मैं अपने डायलॉग आमतौर पर नहीं भूलती। मैं अपने कमरे में अकेली थी और यह बहुत लंबा ट्रैक था जिसे रखा गया था। बाकी सभी लोग दूसरे कमरे में थे और हर बार मुझे आगे चलकर डायलॉग बोलना होता था, लेकिन मुझे लगता था कि कोई मुझे रोक रहा है। यह बार-बार हुआ तब विक्रम भट्ट ने मेरे हेयरस्टाइलिस्ट से पूछा- बिपाशा क्या महसूस कर रही है? आखिरकार, हमने फैसला किया कि हमें वहां से निकल जाना चाहिए। अगले दिन क्रू ने वहां पूजा भी कि ताकि हम शूटिंग पूरी कर सकें, लेकिन पूजा करने वाले पंडित जी का भी एक्सीडेंट हो गया। बस फिर हमने वहां सीन पूरा नहीं किया और इसे दूसरी जगह शूट किया।'

इसी तरह वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वरुण शर्मा, सनी लियोन आदि जैसे स्टार्स भी इन पैरानॉर्मल एक्टिविटी को महसूस कर चुके हैं।

अगर आपके कुछ ऐसे डरावने अनुभव हैं तो हमारे साथ शेयर करें। अगर यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।