herzindagi
bollywood onscreen couples with no chemistry

बड़े परदे पर इन मिसमैच जोड़ियों को देख ऊब गए थे लोग

आइए आज बॉलीवुड की ऐसी मिसमैच ऑनस्क्रीन जोड़ियों के बारे में जानें जिनकी केमिस्ट्री परदे पर कोई जादू नहीं चला सकी। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-01-13, 18:14 IST

जब हम किसी फिल्म को देखने जाते हैं, तो उसकी स्टोरी के साथ-साथ कौन एक्टर्स हैं और किसकी जोड़ी किसके साथ बनी है भी देखा जाता है। एक फिल्म की सफलता जितना उसकी स्टोरीलाइन के साथ ही उसके लीड पेयर के बीच की केमिस्ट्री पर भी निर्भर करती है। हमने बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में देखी हैं जो अपनी प्यारी लीड जोड़ियों की वजह से सुपरहिट हुई हैं।

वहीं ऐसी जोड़िया भी दिखीं, जिनकी मिसमैच कैमिस्ट्री ने फिल्म को डूबो दिया। खराब डायलॉग डिलीवरी, ऑकवर्ड रोमांटिक सीन्स और बेहद खराब तालमेल पूरी फिल्म का एसेंस खराब कर देता है। हालांकि ऐसे में गलती एक्टर्स की कम और कास्टिंग करने वालों की ज्यादा होती है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही मिसमैच ऑनस्क्रीन जोड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनकी आपसी केमिस्ट्री परदे पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। इस वजह से कुछ फिल्में फ्लॉप हुो गई तो कुछ अन्य स्टार्स और निर्देशकों और स्टोरी की वजह से ही चली।

विद्या बालन और शाहिद कपूर

vidya balan and shahid kapoor in kismat konnection

जब हम मिसमैच ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की बात करते हैं, तो शाहिद और विद्या बालन की फिल्म 'किस्मत कनेक्शन' सबसे पहले दिमाग में आती है। दोनों ही बेहद शानदार एक्टर्स हैं, मगर दोनों की केमिस्ट्री बिल्कुल बेजोड़ है। जिसने भी फिल्म देखी वो न फिल्म समझ पाया और न इन दोनों को पेयर करने का कारण। शाहिद कपूर जैसे चॉकलेटी बॉय के साथ विद्या थोड़ा बड़ी नजर आई। उनके रोमांटिक सीन्स ने भी दर्शकों को ऑकवर्ड किया। शायद फिल्म की स्टोरी और दोनों की पेयरिंग ही फिल्म फ्लॉप होने का भी कारण रही।

बॉबी देओल और सोनम कपूर

bobby deol and sonam kapoor in thanku

क्या आपने फिल्म 'थैंक्यू' देखी है? उसमें वैसे तो इरफान खान और रिमी सेन की जोड़ी भी बड़ी खराब थी, लेकिन बॉबी देओल और सोनम कपूर की केमिस्ट्री भी एकदम ब्लैंड थी। फिल्म में अगर किसी ने मनोरंजन किया तो वह सिर्फ अक्षय कुमार ही थे। सोनम और बॉबी ने एक मैरिड कपल का किरदार निभाया था और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नही किया था। लोगों ने बस यही शुक्र मनाया था कि दोनों के साथ में सीन्स कम थे। यही वजह भी थी कि फिल्म ज्यादा कुछ खास परदे पर नहीं कर पाई थी।

प्रियंका चोपड़ा और उदय चोपड़ा

priyanka chopra and uday chopra in pyaar impossible

क्यों? आखिर क्यों? जब दर्शकों ने यह फिल्म देखी होगी तो सवाल यही किया होगा कि क्या सोचकर यह फिल्म और इस फिल्म की पेयरिंग करने का विचार आया है। फिल्म का नाम 'प्यार इंपॉसिबल' था और जब नाम में ही इंपॉसिबल है तो ट्राई भी क्यों किया गया? प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार हैं और करियर की शुरुआत में उनकी कुछ चॉइसेस इतनी बढ़िया नहीं रही, उनमें से एक यही फिल्म थी। इस फिल्म का हाल भी खराब हुआ और उदय चोपड़ा के साथ प्रियंका की जोड़ी को लोगों ने सिरे से नकार दिया।

इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड के इन 12 कपल्स ने लिव इन रिलेशनशिप के बाद की है शादी

शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण

shahid kapoor and deepika padukone

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म में सबसे ज्यादा रणवीर सिंह के अभिनय को सराहा गया था। फिल्म वाकई बहुत अच्छी थी, लेकिन पता नहीं क्यों दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की जोड़ी के बीच केमिस्ट्री हमें जमी नहीं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि संजय लीला भंसाली की पिछली फिल्मों में रणवीर और दीपिका की केमिस्ट्री ने लोगों को इतना प्रभावित किया था कि दर्शक दीपिका को शाहिद के साथ स्वीकार ही नहीं कर पाए। ऐसा नहीं है कि दोनों ने एफर्ट्स नहीं किए थे। शाहिद एक राजपूत के किरदार में जबरदस्त थे और दीपिका ने पद्मावती के रोल के साथ पूरा जस्टिस किया था, मगर कुछ था जो फिर भी रह गया था।

सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान

sonakshi sinha and imran khan

आप इमरान खान को भूले तो नहीं न? बॉलीवुड के वो चॉकलेटी बॉय जिन्होंने फिल्म 'जाने तू या जाने न' से अपने करियर की शुरुआत की थी। तो सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान की जोड़ी बनी थी फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में और वे दोनों ही एक-दूसरे के साथ मिसमैच थे। दोनों की जोड़ी अजीब थी और उनके बीच का रोमांस भी हमारे गले से नीचे नहीं उतर पाया था। दोनों एक साथ इतने खराब लगे था कि शायद फिल्म का सबसे वीक पॉइंट वही दोनों थे।

इसे भी पढ़ें :इन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने किया था धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू पर हो गईं फ्लॉप

कैटरीना कैफ और गोविंदा

katrina kaif and govinda in partner

'पार्टनर' एक स्वीट, लाइट, रोमांटिक कॉमेडी पिक्चर थी। बॉलीवुड के दो अच्छे दोस्त गोविंदा और सलमान की जुगलबंदी वाली अच्छी फिल्म थी। दोनों की कॉमिक टाइमिक फिल्म में मजेदार थी, लेकिन जो खराब थी वह फिल्म में गोविंदा और कैटरीना कैफ की पेयरिंग थी। कास्टिंग डायरेक्टर ने ये एकदम अजीब-सी पेयरिंग की थी और दोनों के बीच के रोमांटिक सीन भी कॉमेडी सीन ही थे। दोनों ही ऑड लगे और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी कोई जादू नहीं कर पाई। फिल्म को दर्शकों से बहुत प्यार मिला, लेकिन इस ऑड जोड़ी को कोई स्वीकार नहीं कर पाया था।

इसके अलावा भी ऐसी कई ऑनस्क्रीन जोड़िया बनी जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। शाहिद कपूर-रानी मुखर्जी (दिल बोले हड़िप्पा), सनी देओल-कंगना रनौत (आई लव न्यू ईयर), रणबीर कपूर-कोंकणा सेन (वेक अप सिड), डेजी शाह-सलमान खान (जय हो) आदि ऐसे अन्य उदाहरण है।

आपको कौन-सी ऑनस्क्रीन जोड़ी पसंद नहीं आई वो हमें जरूर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: google searches

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।