herzindagi
hollywood movie remakes that flop on bollywood box office in hindi

हॉलीवुड की ये रीमेक फिल्में बॉलीवुड में हो गई थी फ्लॉप

आज हम आपको कुछ ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे जो हॉलीवुड की रीमेक हैं लेकिन वह बॉलीवुड में फ्लॉप हो गई थी। 
Editorial
Updated:- 2022-12-30, 12:21 IST

आपने बॉलीवुड मूवीज देखी होंगी जो दूसरी फिल्मों के रिमेक होती हैं। कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहती हैं तो वही कई फ्लॉप भी हो जाती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जो हॉलीवुड फिल्मों का रीमेक होते हुए भी बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

1)गॉड तुस्सी ग्रेट हो

god tussi great ho

आपको बता दें कि हॉलीवुड एक्टर जिम कैरी की फिल्म 'ब्रूस ऑलमाइटी' की बॉलीवुड रीमेक 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े स्टार्स भी थे लेकिन फिर भी यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई थी।

इसे भी पढ़ें :इन 9 मेथड एक्टर कपल्स के बारे में कम ही जानते हैं लोग

2) दिल बोले हडिप्पा

बॉलीवुड की इस फिल्म में शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी ने एक्टिंग की थी। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी 'शी इज दि मैन' की रीमेक थी।(ये हैं बॉलीवुड की 10 ऑल टाइम बेस्ट फिल्में, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए) इस फिल्म की कहानी में रानी मुखर्जी ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए लड़का होने का रोल करती है। कहानी कुछ लोगों को पसंद आई थी लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

इसे भी पढ़ें :50 साल की उम्र में भी तब्बू करती हैं कमाल की एक्टिंग, ढेर सारी हिट फिल्मों का रह चुकी हैं हिस्सा

3)एक्शन रीप्ले

हॉलीवुड फिल्म बैक तो 'दि फ्यूचर' की यह रीमेक फिल्म थी। इस फिल्म में विपुल शाह ने कॉमेडी डालने की खूब कोशिश की थी। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। आपको बता दें कि फिल्म में अक्षय कपूर और ऐश्वर्या के अलावा किरण खेर, नेहा धूपिया, ओम पूरी और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार भी थे लेकिन फिर भी यह फिल्म अपना जादू नहीं बिखेर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

4)कुछ तो है

यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। यह हॉलीवुड फिल्म 'आई नो वट यू डिड लास्ट समर' की बॉलीवुड रीमेक थी।(असल जिंदगी और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, आप भी जानें) आपको बता दें कि इस फिल्म में तुषार कपूर और अन्य स्टार्स भी थे। यह फिल्म एकता कपूर ने बनाई थी। आपको हैरानी होगी की यह फिल्म हॉलीवुड में सुपर हिट रही थी।

5)बिच्छू

आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हॉलीवुड की 'लियोन : द प्रोफेशनल' का रीमेक थी और इसमें बॉबी देओल और रानी मुखर्जी ने एक्टिंग की थी। यह फिल्म दर्शकों को बहुत अधिक पसंद नहीं आई थी। इस कारण से यह बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

ये सभी हॉलीवुड मूवी की रीमेक थी लेकिन बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर पाई। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।