बॉलीवुड में ऐसे कई गॉसिप हैं, जो समय-समय पर चर्चा में बने रहते हैं। रिलेशनशिप, ब्रेकअप, कैटफाइट आदि ऐसे कई मुद्दे हैं, जो अक्सर सेलेब्स को सुर्खियों में बनाए रखते हैं। बता दें कि महीनों तक साथ काम करने के दौरान कई बार एक्टर और एक्ट्रेसेस के बीच अफेयर की खबर अक्सर सामने आती रहती हैं। हालांकि, अफेयर के कारण सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड फेमस डायरेक्ट भी सुर्खियों में आ चुके हैं। यही नहीं कई डायरेक्ट एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से अपना बसा बसाया घर तोड़ चुके हैं।
इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई डायरेक्टर का नाम शामिल हैं। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ में ये डायरेक्टर्स अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अपने शानदार काम की वजह से हिट डायरेक्टर की लिस्ट में गिने जाते हैं,लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया, जब उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन गई। तो चलिए जानते हैं इन पॉपुलर डायरेक्टर के बारे में-
महेश भट्ट
महेश भट्ट अपने बोल्ड फिल्मों के साथ-साथ बोल्ड स्टेटमेंट के लिए भी जाने जाते हैं। महेश भट्ट ने पहली शादी किरण भट्ट से की थी, दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसी बीच उनका नाम एक्ट्रेस प्रवीन बॉबी के साथ भी जुड़ने लगा। बता दें कि प्रवीन बॉडी के साथ महेश भट्ट का अफेयर काफी दिनों तक चला था। दोनों उस वक्त लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था। सेट पर प्रवीन बॉबी और महेश भट्ट हमेशा एक लव बर्ड की तरह साथ होते थे और एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करते थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता किसी मुकाम पहुंचने से पहले ही टूट गया। इसके बाद महेश भट्ट का नाम सोनी राजदान से जुड़ा। कुछ सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
गुरु दत्त
हिंदी सिनेमा में शानदार एक्टर होने के साथ-साथ गुरु दत्त एक डायरेक्टर भी थे। शादीशुदा होने के बावजूद उन्हें एक्ट्रेस वहीदा रहमान से प्यार हो गया था। दोनों के किस्से आए दिन सुनने को मिलते थे। ऐसा कहा जाता था कि गुरु दत्त वहीदा रहमान के लिए खास कर सीन लिखा करते थे। यही नहीं वह उन्हें हमेशा आसपास देखना पसंद करते थे। इस बीच वहीदा रहमान और गुरुदत्त की शादी की खबरें आने लगीं, जिसे जानने के बाद उनकी पत्नी काफी दुखी हुईं। काफी समय तक वह अपने पति से अलग रहने लगी थी। पत्नी का साथ ना छूटे इसके लिए बाद में गुरु दत्त ने वहीदा रहमान से दूरी बना ली। हालांकि, आज भी गुरु दत्त और वहीदा रहमान की अधूरी प्रेम कहानी की चर्चा अक्सर होती रहती है।
इसे भी पढ़ें:Year Ender 2021: पत्रलेखा, यामी गौतम और दीया मिर्जा सहित जानें कौन हैं साल 2021 की सेलिब्रिटी ब्राइड्स
प्रभुदेवा
एक्टर, डांसर, डायरेक्टर प्रभु देवा इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। अपने करियर के शुरुआत में ही प्रभु देवा ने रामलाथ से शादी कर ली थी, हालांकि, बाद में उनका नाम एक्ट्रेस नयनतारा के साथ जुड़ा। दोनों काफी समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। यही नहीं प्रभु देवा भी नयनतारा से शादी करने का मन बना चुके थे, लेकिन उनकी पत्नी रामनाथ उन्हें तलाक देने के लिए तैयार नहीं थीं। इस बीच उनकी जिंदगी काफी उथल-पुथल रही। वहीं प्रभु देवा से शादी के लिए नयनतारा ने भी अपना धर्म बदल लिया था। बाद में नयनतारा और प्रभु देवा का ब्रेकअप हो गया। वहीं उनकी पत्नी रामनाथ ने भी प्रभु देवा से तलाक ले लिया था।
रमेश सिप्पी
हिंदी सिनेमा को ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले देने वाले डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने पहले गीता से शादी की थी, लेकिन एक ऑडिशन के दौरान उनकी मुलाकात किरण जुनेजा से हुई। किरण काफी खूबसूरत हुआ करती थी। उनकी खूबसूरती को देखने के बाद रमेश सिप्पी फिदा हो गए। दोनों ने शुरुआत में एक दूसरे को कई साल तक डेट किया और फिर शादी करने काफैसला किया। हालांकि, पहली पत्नी को तलाक दिए बिना रमेश सिप्पी किरण से शादी नहीं कर सकते थे। ऐसे में उन्होंने पहले गीता को तलाक दिया और फिर अपने से 23 साल छोटी किरण जुनेजा से शादी रचाई। उस वक्त रमेश सिप्पी और किरण जुनेजा की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी।
रोहित शेट्टी
बॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर माने जाते हैं रोहित शेट्टी। डायरेक्टर की ज्यादातर फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं। बता दें कि फिल्म बोल बच्चन की शूटिंग के दौरान उनकी और एक्ट्रेस प्राची देसाई की अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में रही थी। ऐसा कहा जाता है कि रोहित अपनी पत्नी से अलग प्राची देसाई के साथ रह रहे थे। दोनों काफी समय तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया। वहीं रोहित शेट्टी कभी भी अपने इस रिलेशनशिप को लेकर बात नहीं की।
इसे भी पढ़ें:Year Ender: साल 2021 में ये थीं सबसे बड़ी हिट फिल्में
विक्रम भट्ट
बॉलीवुड में अपने हॉरर फिल्मों के लिए हिट विक्रम भट्ट का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया है। अमीषा पटेल और सुष्मिता सेन के साथ उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, दोनों के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। वहीं विक्रम भट्ट के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से उनकी पत्नी अदिति भट्ट काफी परेशान हो गई थीं। कुछ साल बाद उन्होंने डायरेक्टर विक्रम भट्ट से तलाक ले लिया।
Recommended Video
उम्मीद है कि बॉलीवुड डायरेक्टर से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों