कहते हैं सिनेमा समाज का आईना होता है। परदे पर नजर आने वाली फिल्में कई बार लोगों की सोच को बदलने का काम करती हैं। ज्यादातर फिल्मों में मुख्य किरदार केवल हीरो हुआ करते थे, मगर अब ऐसा नहीं होता है। कई बार फिल्में हीरो-हीरोइन से अलग किसी जरूरी विषय को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, जिससे समाज में फैले स्टीरियो टाइप को कम किया जा सके। ऐसा ही एक किरदार है, जिसे हम किन्नर या ट्रांसजेंडर के नाम से जानते हैं। ट्रांसजेंडर पर केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी फिल्में बनाई जा चुकी हैं, कहीं न कहीं इन फिल्मों ने समाज में बदलाव लाने काम किया है। इसके अलावा इन फिल्मों ने ट्रांसजेंडर्स के हक और अधिकारों के बारे में दुनिया को बताने का काम किया है।
आज के आर्टिकल में हम आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने फिल्मों में ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में-
विजय राज-
विजय राज बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। विजय अपनी एक्टिंग से हर फिल्म में लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में विजय राज फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में रजिया के किरदार में नजर आए हैं, फिल्म में उनका किरदार बहुत स्ट्रॉन्ग है। वैसे तो यह फिल्म आलिया भट्ट(Alia Bhatt) की है, मगर ट्रेलर आने के बाद से ही ऑडियंस का ध्यान विजय राज की एक्टिंग ने खींचा है। हालांकि इस ट्रेलर के साथ यह बहस भी शुरू हो गई कि आखिर ट्रांसजेंडर कलाकारों को उनके हिस्से के रोल क्यों नहीं दिए, लोगों का यह मानना था कि किसी एक्टर को ट्रांसजेंडर(Transgender) का रोल देने से बेहतर है कि किसी ट्रांसजेंडर को ही इस फिल्म के लिए कास्ट किया जाए।
आशुतोष राणा-
एक्टर आशुतोष राणा को आप उनकी एक्टिंग और उनकी राइटिंग के लिए जानते होगें। आप में से कई लोगों ने आशुतोष राणा को फिल्म संघर्ष में देखा होगा, इस फिल्म में आशुतोष राणा ने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। हालांकि वो हीरो के रूप में नहीं बल्कि विलेन के रूप में पर्दे पर नजर आए थे। उनके इस रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया, यही वजह थी कि आशुतोष राणा को उस साल बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। ‘संघर्ष’ के अलावा फिल्म ‘शबनम मौसी’ में भी आशुतोष राणा ट्रांसजेंडर की भूमिका में नजर आते हैं।
प्रशांत नारायणन-
आप में से कई लोग एक्टर प्रशांत नारायणन को उनके नाम से नहीं जानते होंगे, मगर आपने उन्हें इमरान हाशमी की फिल्म मर्डर-2 में जरूर देखा होगा। फिल्म में प्रशांत नारायण ने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। यह किरदार इतना मजबूत और खतरनाक था, कि लोगों ने इमरान से ज्यादा प्रशांत की एक्टिंग को पसंद किया था।
महेश मांजरेकर-
एक्टर महेश मांजरेकर बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक महेश बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। बता दें कि महेश मांजरेकर ने फिल्म ‘रज्जो’ में बेगम का किरदार निभाया था, जो कि एक कोठा चलाने वाली होती है। फिल्म में महेश के इस किरदार ने खूब वाहवाहियां बटोरी थीं।
इसे भी पढ़ें-जानें ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारे में जिन्हें शूटिंग के दौरान हुआ था प्यार
अक्षय कुमार-
साल 2021 में खिलाड़ी कुमार की ‘लक्ष्मी’ फिल्मी परदे पर नजर आई थी। बता दें कि फिल्म में अक्षय के शरीर में एक किन्नर की आत्मा कब्जा कर लेती है, जिसके बाद वो बिल्कुल उस किन्नर की तरह ही बर्ताव करने लगते है।
परेश रावल-
बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए कलाकारों में से एक परेश रावल को भला कौन नहीं जानता है। बता दें कि परेश रावल भी ट्रांसजेंडर कि किरदार में नजर आ चुके हैं, साल 1997 में आई फिल्म ‘तम्मना’ में परेश रावल ने किन्नर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में परेश रावल के साथपूजा भट्ट, शरद कपूर और मनोज बाजपेयी भी अहम भूमिका में थे।
शरद केलकर-
फिल्म लक्ष्मी में शरद केलकर ने किन्नर का किरदार निभाया था। फिल्म में शरद की एक्टिंग और उनके डायलॉग्स को बेहद पसंद किया गया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान शरद एक बार रेड साड़ी पहने हुए स्पॉट किए गए थे, उन्होंने बालों में जूड़ा किया था और माथे पर बिंदी लगाई था। फिल्म में अक्षय के कुमार से ज्यादा लोगों ने शरद केलकर के लक्ष्मी नाम के किरदार को पसंद किया था।
इसे भी पढ़ें-आम जनता के लिए भगवान बने ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज
वाणी कपूर-
साल 2021 में एक्ट्रेस वाणी कपूर( Vaani Kapoor) और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वाणी ने एक ट्रांसवुमन का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी के अनुसार वाणी का किरदार पहले ट्रांसजेंडर था। मगर कुछ समय बाद वाणी का किरदार सर्जरी के जरिए अपना जेंडर बदलवा लेता है, जिसके बाद वो महिला बन जाती है। फिल्म में एक ट्रांस वुमन और पुरुष की लव स्टोरी को दिखाया गया है।
तो ये थे कुछ बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है, हालांकि ट्रांसजेंडर का किरदार निभाने वाली महिला कलाकार न के बराबर हैं। उम्मीद है जल्द ही हमें एक्ट्रेसेस भी ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आएंगी। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- instagram, twitter and facebook
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों