herzindagi
cult bollywood celebrities god

आम जनता के लिए भगवान बने ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

स्टार्स और सेलिब्रिटीज का इतना रुतबा है कि लोग उनके पीछे पागल हैं। ऐसे कई लोग हैं जो अपने फेवरेट सेलिब्रिटी को भगवान की तरह मानते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-01-27, 18:42 IST

स्टार्स और सेलिब्रिटीज को पसंद करना एक बात है, उनकी फिल्मों को पसंद करना एक बात है, लेकिन उन्हें इतना पसंद करने लगना कि उन्हें भगवान मान लेना एक अलग बात है। भारत में यह देखा जा सकता है कि अपने फेवरेट स्टार्स के लिए फैंस क्या कुछ नहीं कर देते हैं।

बीते काफी समय से लता मंगेशकर हॉस्पिटल में हैं और उनके फैंस उनके सही हो जाने की कामना कर रहे हैं, लेकिन एक ऐसा फैन था जो अपनी सारी कमाई उनके इलाज पर लगा देने के लिए तैयार हो गया। यहां सिर्फ लता मंगेशकर इकलौती ऐसी नहीं हैं।

अमिताभ बच्चन का फिल्म 'कुली' के दौरान एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब लोगों ने कितने हवन किए थे। अभी कोविड-19 के समय की ही बात कर लीजिए। उन्हें जब संक्रमण हुआ तो कोलकाता में उनके लिए यज्ञ किया गया।

इसी तरह संजय दत्त जब जेल में सजा काट रहे थे तो उनके एक फैन ने चप्पल-जूते पहनना बंद कर दिया था। इसी तरह कई सारे स्टार्स हैं, जिन्हें लोग अपना भगवान मानते हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स और उनके डाई-हार्ड फैन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

लता मंगेशकर के लिए ऑटो रिक्शा वाले दी अपनी कमाई

man gave up earning for lata mangeshkar

हमारी स्वर कोकिला लेजेंड सिंगर लता मंगेशकर कोविड संक्रमण से पीड़ित हैं और हॉस्पिटल में कई दिनों से एडमिट हैं। उनके स्वास्थ्य के लिए दुनिया भर में उनके फैंस ने दुआएं मांगी। मगर एक ऐसा फैन भी है, जो उनके लिए अपनी पूरी कमाई देने के लिए तैयार हो गया।

मुंबई के एक ऑटो चालक ने अपनी कमाई मंगेशकर की भलाई के लिए समर्पित कर दी है। मुंबई में रहने वाले सत्यवान गीते लता मंगेशकर के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें देवी सरस्वती का रूप भी मानते हैं. सत्यवान ने अपने ऑटो को गायक की तस्वीरों से सजाया है। सदाबहार गायक के गीतों के बोल से पूरा ऑटो सजाया गया है। उनकी बड़ी-बड़ी तस्वीरें भी लगाई गई हैं। अपने ऑटो में उन्होंने लता मंगेशकर के लिए कई संदेश भी लगाए हैं।

अमिताभ बच्चन के लिए कोलकाता में किया गया यज्ञ

people did havan for amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। उन्हें एक खरोंच तक आ जाए तो उनके फैंस उनके लिए व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और हवन-यज्ञ तक करवाए जाते हैं। 1983 में फिल्म 'कुली' रिलीज हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक फाइटिंग सीन में अमिताभ बच्चन बुरी तरह से घायल हो गए थे। उस समय उनके फैंस ने उनके लिए हवन करवाए। लोगों ने व्रत तक रखे।

इसके बाद साल 2012 में फिर अमिताभ पेट में भयानक दर्द के कारण हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे, तब कोलकाता में उनके प्रशंसकों ने एक बार फिर हवन करवाया था। वहीं, जब साल 2020 में उन्हें कोविड हुआ था, तो पश्चिम बंगाल के आसनसोल में उनके फैंस ने उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए यज्ञ करवाया था। उज्जैन के लोकप्रिय महाकाल मंदिर उनके लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया था।

इसे भी पढ़ें :जानें आखिर क्यों दिलीप कुमार और लता मंगेशकर के बीच 13 सालों तक बंद थी बातचीत

संजय दत्त के लिए त्याग दिया जूते-चप्पल पहनना

sanjay dutt with his fan

अपने प्यारे संजू बाबा की भी फैन फॉलोइंग कम नहीं है। उनका अतीत भले ही कैसा रहा हो, लेकिन उनके प्रशंसकों ने उनके प्रति अपने प्यार में कभी कोई कमी नहीं की। साल 2016 में जब संजय दत्त अपनी सजा काटकर वापिस आए तो उनके कई फैंस उनसे मिलने और उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे। उन्हीं में एक थे संदीप बच्चे, जो एक ऑटो ड्राइवर हैं।

संदीप संजू बाबा के इतने बड़े फैन हैं कि उन्होंने संजय दत्त का चेहरा अपने हाथ में गुदवाया है और तो और जितने समय तक संजू जेल में रहे, संदीप ने जूते-चप्पल नहीं पहने। उनके प्यार को देखकर संजय दत्त भी बड़े भावुक हुए और अपने इस फैन से मिलने के लिए उन्होंने एक स्पेशल मीटिंग अरेंज करवाई। संदीप के लिए यह एक सपने के पूरे होने जैसा था। उन्होंने न सिर्फ अपने आइडल को गले लगाया, बल्कि उनके लिए तोहफे भी लाए।

इसे भी पढ़ें : कभी एक-दूसरे को एक आंख नहीं सुहाती थीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं

श्रीदेवी के लिए रखी थी स्पेशल स्क्रीनिंग

Sridevi fan following

श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अदाकारा थीं। उन्हें फीमेल सुपरस्टार का दर्जा दिया गया था और सच है उन जैसा न कभी कोई हुआ और न ही होगा। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता। अपनी कमबैक फिल्मों में भी उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने सबको हैरान किया। यही कारण है कि उनके फैंस दुनिया भर में हैं और उनसे आज भी बेहद प्यार करते हैं। उनकी फिल्म 'मॉम' को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

इसी के चलते साल 2017 में उनके फैंस ने उन्हें एक ट्रिब्यूट दिया था। उनके फैन क्लब ने श्रीदेवी की फिल्म 'लम्हे' की विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की थी। उनका यह फैन क्लब श्रीदेवी की फिल्मों की स्क्रीनिंग करता रहता है। जब श्रीदेवी को इस बात का पता चला था, तो उन्हें इसकी बहुत खुशी हुई थी।

श्रीदेवी के जाने के बाद भी उनके फैंस उन्हें इसी तरह प्यार करते रहे। उनके निधन के बाद पुणे की तीन लड़कियों ने अपनी कार के एक्सटीरियर को श्रीदेवी की फिल्मों और पिक्चर्स से डिजाइन किया था। यह जेस्चर श्रीदेवी के परिवार, बोनी, जान्हवी और खुशी कपूर को बहुत पसंद आया था, इसलिए कपूर परिवार ने उन्हें एक कप चाय के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया था।

सिर्फ यही नहीं और भी ऐसे कितने सेलिब्रिटी हैं, जो लोगों के लिए भगवान से कम नहीं हैं। आप किसके बड़े फैन हैं, हमें जरूर बताएं और इस आर्टिकल को लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: google searches

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।