herzindagi
bollywood celebs and their houses

इन बॉलीवुड सितारों के घर हैं सबसे महंगे, करोड़ों में है घर की कीमत

बॉलीवुड सितारों के घर बेहद आलीशान होते हैं। आज हम आपको इन बॉलीवुड सितारों के सबसे महंगे घरों के बारे में बताएंगे।
Editorial
Updated:- 2022-02-02, 18:41 IST

बॉलीवुड सितारे बेहद ऐशो-आराम का जीवन जीते हैं। जहां उनके घर से लेकर महंगी गाड़ियां सुर्खियों का विषय होती हैं। लोग इन सितारों की लाइफ स्टाइल से जुड़ी गपशप जानने में बहुत इंटरेस्ट रखते हैं। सेलेब्स की लग्जरी लाइफस्टाइल में सबसे अहम भूमिका इनके घरों की होती है। वैसे तो बॉलीवुड में ज्यादातर सेलेब्स खूबसूरत घरों में रहते हैं, मगर कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनके घर किसी महल से कम नहीं। इन सेलेब्स के घरों की कीमत इतनी ज्यादा है, कि कोई भी आम इंसान इन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है।

आज के आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिनके घर बी-टाउन के सबसे महंगे घरों में गिने जाते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इन बॉलीवुड सितारों के महंगे और आलीशान घरों के बारे में।

शाहरुख खान-

most expensive houses of bollywood

बॉलीवुड के किंग खान का घर फिल्म इंडस्ट्री के आलीशान घरों में गिना जाता है। इस घर की शानो-शौकत किसी जन्नत से कम नहीं, बता दें कि यह घर एक 6 मंजिला सी-फेसिंग इमारत है, जिसे मुंबई शहर की मशहूर जगहों में गिना जाता है। शाहरुख के आलीशान घर की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये के आसपास है।

इस बंगले को शाहरुख ने ‘बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट’ से साल 2001 में खरीदा था। शाहरुख के इस घर को उनकी वाइफ गौरी खान ने डिजाइन किया है, जिसमें उन्होंने दुनिया भर के खूबसूरत सामानों से घर की सजावट की है। इस आलीशान घर में कई कमरे, लिविंग एरिया, जिम, स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी और थियेटर जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं। यह खूबसूरत घर कई लोगों के लिए किसी सपने के जैसा होगा, मगर शाहरुख के लिए यह उनकी मन्नत है।

अजय देवगन-

most expensive houses of b town

एक्टर अजय देवगन का खूबसूरत मेंशन ‘शिव-शक्ति’ भी बॉलीवुड के सबसे आलीशान और महंगे घरों में गिना जाता है। यह खूबसूरत बंगलो मुंबई के जुहू में स्थित है। बता दें कि अजय देवगन शिव के बड़े भक्त है, जिस वजह से उन्होंने अपने घर का नाम ‘शिव-शक्ति’ रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अजय के इस घर की कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है।

अमिताभ बच्चन-

amitabh bachchan most expensive house

अमिताभ बच्चन का आलीशान घर ‘जलसा’ भी बी-टाउन के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है। इस बड़े से बंगले में अमिताभ अपने परिवार के साथ रहते हैं। बता दें कि यह घर अमिताभ ने खरीदा नहीं बल्कि फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के निर्देशक ने उन्हें तोहफे दिया था। इस आलीशान घर की कीमत 100 करोड़ से 120 करोड़ रुपये के आसपास है। इस घर में खूबसूरत कांच के झूमर, शानदार पेंटिंग और महंगे लग्जरी आइटम्स से भरा हुआ है। बता दें कि अमिताभ बच्चन के और भी कई मकान हैं, जो बेहद आलीशान हैं, मगर लंबे समय से उनका परिवार जलसा में ही रहता है।

अक्षय कुमार-

akshay kumar expensive house

एक्टर अक्षय कुमार इस समय के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। ऐसे में अक्षय के फैंस उनकी लाइफ स्टाइल के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं, बता दें कि अक्षय का घर जुहू बीच के किनारे बसा हुआ है। यह एक सी फेसिंग घर है जो बेहद खूबसूरत दिखता है। अक्षय के इस घर की कीमत करीब 80 करोड़ रुपये है, इतना ही नहीं जूहू के इस घर के अलावा खिलाड़ी कुमार के घर विदेशों में मौजूद हैं।

शिल्पा शेट्टी-

shilpa shetty house

बॉलीवुड की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का घर भी बी-टाउन के सबसे आलीशान और महंगे घरों में गिना जाता है। बता दें कि इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है, जहां सभी सुविधाएं मौजूद हैं। शिल्पा के इस खूबसूरत घर का नाम किनारा है। शिल्पा जिस एरिया में रहती हैं उसे मुंबई का सबसे महंगा एरिया भी माना जाता है। घर के कमरों से लेकर किचन तक बेहद लग्जरी आइटम्स के साथ तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़ें-अंबानी के घर सहित जानिए 10 सबसे महंगी बिल्डिंग्स के बारे में

सैफ अली खान-

pataudi house

वैसे तो छोटे नवाब मुंबई में रहते हैं, मगर उनके आलीशान बंगला बंगला पटौदी हाउस हरियाणा में स्थित है। इस आलीशान और पारिवारिक विरासत की कीमत करीब 800 करोड़ रुपये है, जो बी-टाउन में किसी के पास भी नहीं है। सैफ का यह घर किसी राज महल के जैसा है, जहां लक्जरी कमरे और ऐशो-आराम की सभी सुविधाएं हैं। इस घर में ज्यादातर चीजें खानदानी और पुराने समय की हैं, जिस वजह से यह घर और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। सैफ का पटौदी हाउस करीब 10 एकड़ में फैला हुआ है, यही वजह है कि इसे बी-टाउन के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है। भारत भर में ही सैफ अली खान के कई घर और बंगले मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें-दुनिया की सबसे महंगी Dishes,आम लोगों के बजट से बाहर

सलमान खान-

salman khan most expensive house

एक्टर सलमान खान सालों से बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस घर में सलमान अपनी पूरी फैमली के साथ हैं, जिसकी कीमत करीब 100 रुपये है। बता दें कि सलमान का घर पहले माले पर है, जहां मास्टर बेडरूम, जिम, किचन और बालकनी हैं। इस अपार्टमेंट की बालकनी पर अक्सर सलमान अपने फैंस से मिलने के लिए आते हैं।

प्रियंका चोपड़ा-

विश्व अभिनेत्री मानी जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का घर भी बी-टाउन के सबसे मंहगे घरों में गिना जाता है। बता दें कि प्रियंका अपने पति निक के साथ इस समय जिस घर में रहती हैं, उस घर की कीमत 20 मिलियन डॉलर है। प्रियंका के इस घर में 7 बेडरूम, 11 बाथरूम, थियेटर, गेम रूम, बास्केटबॉल कोर्ट और स्वीमिंग पूल मौजूद हैं। लॉस एंजल्स के अलावा भारत में भी प्रियंका के कई खूबसूरत घर हैं। घर के अलावा भी प्रियंका के पास बहुत सी ऐसी एक्सपेंसिव चीजें हैं, जिन्हें आम इंसान अफोर्ड नहीं कर सकता है।

तो ये थे कुछ सेलेब्स और उनके एक्सपेंसिव घर, आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- instagram, google and housing.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।