वैसे तो भारती समाज में लोगों के सामने शादी परंपराओं को लेकर कई धारणाएं हैं जैसे लड़की की उम्र लड़के से कम होनी चाहिए। लेकिन बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं उम्र को दरकिनार करते हुए परंपराओं की इन बेड़ियों को तोड़ा है और अपने से कम उम्र के लड़कों से शादी करके खुशहाली के साथ जीवन व्यतीत कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं इन एक्ट्रेसेस के बारे में।
1)प्रीति जिंटा
View this post on Instagram
आपको बता दें कि डिंपल क्वीन प्रीति जिंटा ने जीन गुडइनफ के साथ शादी की थी। वह उनसे उम्र में दस साल छोटे हैं और दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। दोनों की शादी लॉस एंजिलिस में हुई थी जिसमें सिर्फ करीबी फैमिली के लोग ही शामिल थे। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा के पति जीन गुडइनफ एक फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं और वो अमेरिका के लॉस एंजिलिस में ही रहते है।
2)बिपाशा बसु
View this post on Instagram
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के अडोरेबल कपल्स में से एक हैं. हाल में कपल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स भी बने हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक दूसरे से पहली बार 2015 में फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिले थे।(सिर्फ बॉलीवुड मूवी ही नहीं इन एक्ट्रेसेस ने राजनीति में भी कमाया है खूब नाम)
View this post on Instagram
फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने लगे और देखते ही देखते यह रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया। साल 2016 में इस कपल ने शादी की थी। आपको बता दें कि बिपाशा बसु की उम्र करण से ज्यादा है इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था लेकिन उनका रिश्ता हमेशा से खुशहाल नजर आया है।
3)ऐश्वर्या राय
View this post on Instagram
आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने से 3 साल छोटे एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। दोनों ने साल 2007 में अपने परिवार की मर्जी से ये शादी की थी। इस कपल की बेटी भी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है। लोगों ने इस रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें भी की थी कि यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाएगा लेकिन फिर भी यह कपल बहुत सालों से एक दूसरे के साथ है।
इसे भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय से लेकर शाहरुख खान तक, बॉलीवुड के इन स्टार्स का है दुबई में घर
4)प्रियंका चोपड़ा
View this post on Instagram
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2018 में हुई थी। अपने से 11 साल छोटे निक जोनस से शादी करने पर प्रियंका चोपड़ा को कई लोगों ने ट्रोल भी किया था। (इन 5 बॉलीवुड स्टार्स की वैनिटी वैन नहीं है किसी 5 स्टार होटल से कम, देखें तस्वीरें)इन दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ-साथ क्रिस्चन तरीके से भी हुई थी। हाल ही में प्रियंका की बेटी भी हुई है।
5)सोहा अली खान
View this post on Instagram
सोहा अली खान और कुणाल खेमू की शादी साल 2015 में हुई थी। इस कपल में सोहा की उम्र लगभग 5 साल कुणाल खेमू से ज्यादा है। इनकी एक नन्ही सी बेटी भी है जिसका नाम इनाया है। दोनों ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट भी किया था।
तो ये थी वो सभी एक्ट्रेसेस जो अपने से कम उम्र के लाइफपार्टनर के साथ शादी रचा चुकी हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों