बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर लोगों की दुकानों, बिलबोर्ड्स और कई तरह के एड में नजर आती हैं। किसी दुकान पर अगर माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा , कैटरीना कैफ के पोस्टर लगे होते हैं तो महिलाएं बड़े शौक से उसमें जाती हैं, चाहें वह एक्सेसरीज की शॉप हो या फिर कपड़ों की। इन एक्ट्रेसेस के स्टाइल और खूबसूरती का जादू ही कुछ ऐसा है कि महिलाएं इनके लुक्स में सुध-बुध खो बैठती हैं। टीवी पर अगर इन एक्ट्रेसेस की फिल्में आ रही हों तो लोग अक्सर अपने जरूरी कामकाज छोड़कर फिल्में देखने बैठ जाते हैं। वैसे भी देश में बॉलीवुड का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। दिलचस्प बात ये है कि लोगो का मनोरंजन करने के साथ-साथ एक्ट्रेसेस के पोस्टर का इस्तेमाल बुरी बलाओं से बचाने के लिए भी होने लगा है।
हाल ही में इन्हीं वजहों से एक किसान सुर्खियों में आ गया। हुआ यूं कि एक किसान का खेत सड़क किनारे था। कड़ी मेहनत करने और पैसा लगाने के बावजूद उसे हर साल नुकसान उठाना पड़ रहा था क्योंकि उसकी फसल सूख जाती थी। किसान को इस बात का यकीन हो गया कि लोगों की बुरी नजर लगने की वजह से ऐसा हो रहा है। उसने अपने खेतों को बचाने के लिए एक ऐसा कदम उठाया, जिससे ना सिर्फ उसकी फसल बच गई बल्कि रातोंरात उसका चर्चा भी होने लगा। सोशल मीडिया पर इस किसान के खेत की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। हालांकि कुछ लोग इसका मजाक भी बना रहे हैं।
घरवालों ने दिया था आइडिया
इस किसान को उसके घरवालों ने उसकी फसल बचाने के लिए यह आइडिया दिया था। चूंकि अनवर काजल अग्रवाल के बहुत बड़े फैन हैं, इसलिए उन्होंने अपने खेत में उनका पोस्टर लगा लिया। अनवर बताते हैं कि पोस्टर लगाने के बाद उन्हें पहले की तरह नुकसान नहीं हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब किसी एक्ट्रेस के पोस्टर के जरिए बुरी नजर से बचने का प्रयास किया जा रहा हो।
खेत में लगाया काजल अग्रवाल का पोस्टर
30 साल के किसान अनवर का खेत तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले के गोल्लापल्ली गांव में है। यह इलाका हैदराबाद से तकरीबन 120 किलोमीटर दूर है। अनवर ने बताया कि बहुत कोशिशों के बावजूद उनकी फसल के सूखने की वजह से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ता था। इसके बाद उन्होंने कुछ वक्त पहले अपने खेत में अपनी फेवरेट एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के दो पोस्टर लगा लिए। इस बदलाव का असर भी दिखाई दे रहा है और अब उनकी फसल खराब नहीं हो रही।
सनी लियोनी का पोस्टर भी हुआ था चर्चित
कुछ समय पहले पॉर्न स्टार से बॉलीवुड सेलेब्रिटी बनीं सनी लियोनी का पोस्टर एक किसान ने अपने खेत में लगाया था। ये थे आंध्रप्रदेश के नेल्लूर जिले में रहने वाले चेंचू रेड्डी। अपने खेत में सनी लियोनी की सेक्सी तस्वीर लगाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। हालांकि इस तस्वीर पर लोगों ने उनसे मजे भी खूब लिए।
Read more :सनी लियोनी के बाद बिग बॉस के घर में एंट्री कर सकती है यह पोर्न स्टार
क्या नजर लगने के पीछे है कोई वैज्ञानिक तथ्य
वैसे लोगों को नजर लगने और टोने-टोटके से ठीक हो जाने की बातें भी अक्सर सुनाई देती हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या वाकई नजर जैसी कोई चीज होती है? वैज्ञानिकों का दावा है कि जब हमारे शरीर के रोमछिद्र बंद हो जाते है तो हमारे शरीर का बाहर के वातावरण से संपर्क टूट जाता है और शरीर कोई क्रिया नहीं कर पाता। ऐसी स्थिति में शरीर को ना तो ना तो गर्मी का अहसास होता है और ना ही सर्दी का। इससे शरीर में पञ्च तंत्रों का संतुलन भी बिगड़ने लगता है और आयरन की मात्रा में अचानक बढ़ जाती है। आयरन की ये बढ़ी हुई मात्रा इन रोम छिद्रों में से ही बाहर निकलती है, लेकिन इनके बंद होने की वजह से यह आंखों से निकलती है, जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ जाता है। अच्छी बात ये है कि नजर लगने पर मिर्च जलाने, फिटकरी से नजर उतारने जैसे तरीकों से सेहत पर पड़ने वाला बुरा असर ठीक हो जाता है और लोग स्वस्थ महसूस करते हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों