हिंदी सिनेमा में एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 70 और 80 के दशक में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। अमिताभ बच्चन, जितेंद्र, राजेश खन्ना, और धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टारों के साथ उन्होंने काम किया, लेकिन सबसे ज्यादा उनकी जोड़ी ऋषि कपूर के साथ पसंद की जाती थी। पर्दे की रोमांटिक जोड़ी असल जिंदगी में भी उतने ही बिंदास तरीके से अपनी जिंदगी को जीना पसंद करती थी। हालांकि ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू अक्सर उन्हें याद करती रहती हैं।
बता दें कि अन्य लव स्टोरी की तरह ऋषि कपूर और नीतू कपूर की प्रेम कहानी में भी कई तरह के उतार चढ़ाव आए। इस बीच इनका ब्रेकअप और फिर से पैचअप हुआ। यह सिलसिला काफी वक्त तक चलता रहा, इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, जिंदगी भर के लिए ऋषि कपूर का हाथ थामना नीतू कपूर के लिए आसान नहीं था। एक वक्त था जब नीतू कपूर ने अपने प्यार के लिए अपनी मां से खूब मार खाई थी। यह किस्सा उन दिनों का है जब नीतू कपूर सिर्फ 17 साल की थीं।
एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने इस दिलचस्प किस्से की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर के लिए उन्होंने अपनी मां से खूब मार खाई थी। दरअसल जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर का अफेयर शुरू हुआ तो एक्ट्रेस ने यह बात अपनी मां से छुपाई थी। उन दिनों उनकी मां फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को पसंद नहीं करती थीं, खासकर पुरुषों को। ऐसे में जब उन्हें ऋषि कपूर और नीतू के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने उनकी पिटाई कर दी। उस वक्त नीतू कपूर की उम्र सिर्फ 17 साल थी। नीतू कपूर के अनुसार, काफी साल बाद उनकी मां ने उनके और ऋषि कपूर के रिश्ते को स्वीकार किया था, लेकिन इसके साथ कई पाबंदियां भी लगा दी थीं। इस दौरान उन्हें ऋषि कपूर के साथ डेट पर जाने की इजाजत नहीं थी।
इसे भी पढ़ें:बेली डांस के लिए देवोलीना का ट्रोल होना क्या सही है? इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस हुई हैं इसका शिकार
नीतू कपूर के अनुसार, जिंदगी में कई बार ऐसा लगा कि उन्हें ऋषि कपूर को छोड़ देना चाहिए, लेकिन उनकी कुछ अच्छाइयों को याद करने के बाद वह ऐसा नहीं कर पाती थीं। कपिल शर्मा शो में जब नीतू कपूर और ऋषि कपूर गेस्ट बनकर आए थे, तो एक्ट्रेस ने कई ऐसे खुलासे किए थे। उस वक्त उन्होंने बताया कि ''ऋषि कपूर ड्रिंक करने के बाद सारी सच्चाई बता देते थे। उनका किसी के साथ अफेयर तो नहीं रहा, लेकिन पीने के बाद वह कई एक्ट्रेसेस की तारीफ करने लगते थे। जैसे- वह एक्ट्रेस काफी हॉट है यार, वो एक्ट्रेस मेरे साथ फ्लर्ट करती है आदि। जब सुबह होती तो नीतू ऋषि कपूर से सवाल करती थीं, जिस पर वह हैरान हो जाते और पूछते कि उन्हें कैसे पता। जिसके बाद नीतू बताती थीं कल रात पीने के बाद उन्हीं ने उन्हें बताया था। उस वक्त ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बातें सुनने के बाद सभी हंस पड़े थे।''
इसे भी पढ़ें:इस एक्टर को दिल दे बैठी थीं सायरा बानो, इस तरह बन गईं दिलीप कुमार की पत्नी
पति ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर अपने अपार्टमेंट में अकेले रहती हैं। वह बेटे रणबीर कपूर या फिर बेटी रिद्धिमा के साथ नहीं रहती। हालांकि समय-समय पर रिद्धिमा उनसे मिलने आती रहती हैं। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में नीतू कपूर ने अकेले रहने के पीछे की वजह बताई थी। उन्होंने कहा- ''मैं एक इंडिपेंडेंट महिला हूं और मुझे अपनी प्राइवेसी पसंद है। मैं चाहती हूं कि बच्चे बिजी रहें और मैं उनसे कहती हैं कि दिल में रहो मेरे, मेरे सिर पर मत चढ़ो''। नीतू कपूर के अनुसार, ''जब उनके बच्चे विदेश में रह रहे थे तब वह अधिक स्ट्रांग हो गई थीं, ऐसे में वह नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे आसपास रहें। उन्हें इसी तरह जीना पसंद है।''
नीतू कपूर और ऋषि कपूर से जुड़ा यह किस्सा आपको पसंद आया हो, तो इसे शेयर और लाइक करना ना भूलें। साथ ही, इसी तरह के अन्य किस्से और कहानी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।