Google Year in Search 2023: भारत Vs इंडिया की डिबेट से लेकर आदि पुरुष तक, इस साल ये रही हैं देश की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज

साल 2023 अब खत्म होने को है और विवादों के हिसाब से यह साल बहुत ही अलग रहा है। इस साल हमारे देश में जो विवाद हुए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए और तूल पकड़ लिया। 

Biggest controversies of india

इंडिया के लिए 2023 काफी एक्टिव रहा है, माफ कीजिए शायद कुछ लोगों को देश को भारत कहना ज्यादा सुविधाजनक लगे। दरअसल, यह भी साल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में से एक ही रहा है। 2023 की शुरुआत में ही कई सारे विवाद शुरू हो गए थे। इस साल फिल्म इंडस्ट्री की दो बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज के साथ-साथ हमें एक अलग तरह का नेशनलिज्म देखने को मिला। इवेंट्स के हिसाब से तो यह साल अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी हम इस साल की कुछ बड़ी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

आज हम आपको साल 2023 की कुछ ऐसी कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आम लोगों के जीवन पर भी असर किया।

1. रेसलर्स सेक्शुअल हैरेसमेंट केस

साल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में से एक रही है रेसलर्स का जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट जो जनवरी से लेकर अभी तक चला ही आ रहा है। 2023 जनवरी में रेसलर्स धरने पर बैठे थे जिसमें कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगे थे।

wrestlers protest in jantar mantar

अप्रैल आते-आते यह प्रोटेस्ट तेज हो गई और इसमें अलग-अलग पार्टीज शामिल हो गईं। इसके बाद रेसलर्स ने अपने मेडल गंगा में बहाने की बात की और मई तक रेसलर्स के साथ पुलिस की झड़प की तस्वीरें सामने आने लगीं।

इस पूरे मामले में एक कमेटी बैठाई गई, इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी विवाद शुरू हुआ और आरोप तय करने के लिए अब 28 नवंबर को सुनवाई होगी। इसी बीच यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी। इसका कारण यह था कि बृजभूषण शरण सिंह का कार्यकाल खत्म होने के बाद संघ को 45 दिनों के अंदर चुनाव करवाने थे, लेकिन इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद नहीं हुए।

इसे जरूर पढ़ें- Google Year In Search 2023: साल 2023 में लड़कियों ने इन अलग-अलग परीक्षाओं में बाजी मार लड़को को छोड़ा पीछे

2. द केरल स्टोरी कॉन्ट्रोवर्सी

ऐसी ही एक और कॉन्ट्रोवर्सी आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' के साथ। पहले इस फिल्म के ट्रेलर में दावा किया गया कि केरल से 32000 लड़कियों का धर्म परिवर्तन हुआ और उन्हें बाद में ISIS भेज दिया गया। गलत तरीके से धर्म परिवर्तन करवाने और लड़कियों को ISIS भेजने के मामले को उठाती यह फिल्म बहुत से विवादों में घिरी। आखिर में मेकर्स ने 32000 लड़कियों के दावे को बदलकर 4 लड़कियों की कहानी बता दिया।

kerala story controversy

इस फिल्म में हिंदू और मुस्लिम के मुद्दे को उठाया गया। धर्म परिवर्तन का मामला सिनेमा से संसद तक पहुंच गया और फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की तरह ही 'द केरल स्टोरी' हिट हुई और करोड़ों का व्यापार कर गई।

3. इंडिया VS भारत की कॉन्ट्रोवर्सी

क्या इंडिया नाम गुलामी का संकेत देता है? यह कॉन्ट्रोवर्सी तब शुरू हुई जब प्रधानमंत्री के ऑफिस से जो भी इन्वाइट आने शुरू हुए उनमें इंडिया की जगह भारत शब्द लिखा गया। इसके साथ ही, G20 समिट में भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया। उसी दिन भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को 'प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत' कहकर संबोधित किया था।

4. आदि पुरुष की कॉन्ट्रोवर्सी

साल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज में से एक रही है 'आदि पुरुष'। आपने अगर यह फिल्म देखी है या सोशल मीडिया पर इससे जुड़े मीम्स देखे हैं, तो आपको पता होगा कि यहां क्या बात चल रही है। श्री राम का ऐसा रूप या फिर हनुमान के 'लंका लगा देंगे' वाले डायलॉग को देख लोग इतने परेशान हो गए कि इस फिल्म का सीधे बॉयकॉट ही हो गया। इस फिल्म में मार्वल, गेम ऑफ थ्रोन्स, डीसी यूनिवर्स सहित लगभग सभी बड़ी सुपर हीरो फिल्मों के कॉन्सेप्ट कॉपी किए गए। रावण की सोने की लंका को भी काला बना दिया और जिस तरह के डायलॉग्स माइथोलॉजिकल फिगर्स को कहते देखा गया वह यकीनन लोगों को परेशान कर गया।

india vs bharat controversy

यहां फिल्म रिलीज होने के बाद हुए विवादों से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म में कई एडिट्स भी किए, लेकिन फिर भी फिल्म का फ्लॉप होना तय हो गया। कॉन्ट्रोवर्सी का एक कारण यह भी था कि नेशनलिज्म और धर्म के नाम पर इस फिल्म का प्रमोशन किया गया, लेकिन जिस तरह की फिल्म बनी वह लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करार दी गई।

इसे जरूर पढ़ें- Google Year in Search 2023: इस साल किन देशों में सबसे ज्यादा घूमने गए लोग, देखें लिस्ट

5. बीबीसी डॉक्यूमेंट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ने संसद से लेकर सोशल मीडिया तक सभी जगह कोहराम मचा दिया। 17 जनवरी 2023 और 24 जनवरी 2023 को दो पार्ट्स में यह डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई जिसके बाद इसे बैन कर दिया गया। संसद में विपक्ष ने सवाल उठाया और इंटरनेट पर इसे वायरल भी कर दिया गया। बीबीसी को भारत में बैन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई। भारत में कई जगहों पर अलग-अलग समूहों ने इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की, लेकिन इसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया।

इस डॉक्यूमेंट्री में 2002 गुजरात एंटी मुस्लिम दंगों के मामले में यह डॉक्यूमेंट्री बनाई गई थी।

6. सेम सेक्स मैरिज डिबेट

इस साल ऐसा माना जा रहा था कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सेम सेक्स मैरिज को मंजूरी दे दी जाएगी। इस मामले में बहुत बड़ी डिबेट चलती रही, लेकिन फिर भी इसे मंजूरी नहीं मिली। सेम सेक्स मैरिज मामले में देश भर में तरह-तरह के प्रदर्शन भी किए गए और एक के बाद एक कई तरह के तर्क-वितर्क हुए। हालांकि, LGBTQ+ कम्युनिटी के राइट्स को लेकर कुछ बदलाव जरूर हुए।

same sex marriage issue

इसके अलावा, हरियाणा के नूह में दो धार्मिक गुटों में दंगों से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी भी लोगों को परेशान कर गई।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP