Google Year In Search 2023: साल 2023 में लड़कियों ने इन अलग-अलग परीक्षाओं में बाजी मार लड़को को छोड़ा पीछे

Google Year In Search 2023: भारत की बेटियां हर एक परीक्षा में लड़कों को पीछे छोड़ लगातार आगे बढ़ रही हैं। इस आर्टिकल में जानें कि साल 2023 में किन लड़कियों ने टॉप किया था। 

 
women who topped in exams

Google Year In Search 2023: एक समय पर बेटियों को बेशक बंदिशों से जकड़ा जाता था, मगर आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अपना दम दिखा रही हैं। यहां तक की अगर आप बोर्ड की परीक्षा के परिणाम पर भी गौर करेंगे, तो पिछले कुछ सालों से लड़कियां ही बाजी मार रही हैं। साल 2023 की परीक्षा में भी लड़कियों ने ढेर सारी परीक्षाओं में टॉप किया आइए जानते हैं उनके बारे में।

इश‍िता किशोर (UPSC CSE Topper)

UPSC CSE Topper

साल 2022 की यूपीएससी सीएससी परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। इसी साल इस परीक्षा का परिणाम सामने आया था। इश‍िता ग्रेटर नोएडा की में रहती हैं। इश‍िता ने एयरफोर्स बाल भारती स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इशिता के पिता विंग कमांडर थे। सोशल मीडिया पर इश‍िता किशोर की खूब वाहवाही हुई थी।

युवाक्शी विग (CBSE 12th Topper 2023)

CBSE th Topper

500 में से 500 अंक हासिल करना आसान और छोटी बात नहीं है। मगर इस साल सीबीएसई की बाहरवी की परीक्षा में टॉप करने वाली युवाक्शी विग ने ऐसा करके दिखाया। युवाक्शी विग नोएडा की रहने वाली हैं। युवाक्शी विग अपना परिणाम देखकर इतनी खुश हुई कि उन्हे खुद अपने परिणाम पर भरोसा नहीं हुआ था। युवाक्शी विग ने भविष्य में साइकोलॉजी की पढ़ाई कर अपना करियर बनाना चाहती हैं।

आयुषी नंदन (Bihar Board 12th Topper)

Bihar Board th Topper

बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में खगड़िया जिले की आयुषी नंदन ने टॉप किया था। उन्होंने 500 में से 474 अंक हासिल किए थे। आयुषी ने मीडिया से अपनी सफलता के बारे में बात कते हुए कहा था कि वो भविष्य में आगे की पढ़ाई करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा क्लियर कर आईएएस बनना चाहती हैं। पढ़ाई के वक्त सकारात्मक सोच रखना उन्होंने बहुत जरूरी बताया।

प्रियांशी सोनी (UP Board 10th Topper)

UP Board th Topper priyanshi soni

600 में से 590 अंक हासिल कर प्रियांशी सोनी ने यूपी बोर्ड की 10 परीक्षा में टॉप किया था। प्रियांशी सीतापुर की रहने वाली हैं और टॉप करने के बाद उन्हें खूब वाहवाही मिली थी।

पलक अग्रवाल (CUET Topper Palak Agarwal)

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी परीक्षा में18 वर्षीय पलक अग्रवाल ने टॉप किया था। वो मीडिया से बात करते हुए कहती हैं कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं के बाद से ही उन्होंने एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी शुरू कर दी थी। 12वीं की परीक्षा में भी उन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किये थे। बता दें कि पलक अग्रवाल ने 7 विषयों में से 6 में 100% पर्सेंटाइल हासिल की थी।

गगनदीप कौर (PSEB 10th Topper)

इस साल पंजाब बोर्ड की परीक्षा में गगनदीप कौर ने टॉप किया है। गगनदीप फरीदकोट की रहने वाली है और उन्होंने 650 में से 650 अंक हासिल किए थे। गगनदीप ने संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की है।

इसे भी पढ़ेंःIAS Taskeen Khan जीत चुकी हैं ब्यूटी पेजेंट, जानें क्यों लिया अफसर बनने का फैसला

रिद्धि माहेश्वरी(JEE Main 2023 topper Ridhi Maheshwari)

JEE Main  topper Ridhi Maheshwari

रिधि माहेश्वरी ने जेईई मेन 2023 में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उनके गणित में 100 प्रतिशत अंक, भौतिकी में 95 और रसायन विज्ञान में 90 अंक हासिल किए। रिद्धि फिलहाल जेईई एडवांस की तैयारी कर रही हैं। वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP