'सिलसिला बदलते रिश्तों का', 'गीत हुई सबसे पराई', छोटी बहू जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके अभिनव शु्क्ला बिग बॉस 14 में नजर आ रहे हैं। शो में उन्होंने अपनी पत्नी रुबीना दिलैक के साथ एंट्री की थी। घर के अंदर शुरू से ही अभिनव समझदारी से पेश आ रहे हैं। अब तक सभी कंटेस्टेंट की लड़ाई एक दूसरे से हो चुकी है, लेकिन अभिनव ही हैं जिनकी अभी तक किसी से लड़ाई नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में अभिनव एक मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरेंगे।
बिग बॉस के घर में टीवी का ये पंजाबी लड़का दर्शकों को खूब भा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कंमेंट करते हुए अभिनव शुक्ला का सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों के मुताबिक अभिनव एक अच्छे प्लेयर हैं और उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला का गेम अच्छी तरह समझ में आता है। इसके अलावा वह अपनी पत्नी को भी बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है पर्दे पर शांत और समझदार दिखने वाले अभिनव रियल लाइफ में कैसे हैं? आइए जानते हैं...
अभिनव शुक्ला की पर्सनल लाइफ
अभिनव शुक्ला का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उनके पिता डॉक्टर के.के. शुक्ला ने लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बतौर एंटोमोलॉजिस्ट काम किया है और मां मिसेज राधा शुक्ला लुधियाना के एक स्कूल में टीचर थी। अभिनव ने साल 2000 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली द्वारा आयोजित टेक्स्ट फेस्टिवल में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने बेस्ट डिजाइन का अवॉर्ड जीता था।
अभिनव शुक्ला का करियर
बिग बॉस कंटेस्टेंट अभिनव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी शो जाने क्या बात हुई से की थी। इसके बाद वह छोटी बहू, जर्सी नंबर-10, गीत, एक हजारों में मेरी बहना, हिटलर दीदी, बदलते रिश्तों की दास्तां जैसे टीवी शो में नजर आएं। टीवी सीरियल में काम करने के बाद अभिनव ने 'जय हो' से फिल्मों में एंट्री की थी। इसके बाद वह फिल्म अक्सर में नजर आए थे। लेकिन क्या आपको पता है अभिनव एक्टर के साथ-साथ एक बहुत अच्छे फोटोग्राफर भी हैं। अपनी पत्नी रुबीना की बिकिनी तस्वीर उन्होंने ने ही क्लिक की थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
सुमोना चक्रवर्ती से जुड़ चुका है नाम
अभिनव शुक्ला अपनी लव लाइफ को लेकर अधिक चर्चा में नहीं रहते हैं, लेकिन रुबीना से पहले कई एक्ट्रेसेस के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। जिसमें सुमोना चक्रवर्ती का भी नाम शामिल हैं। हालांकि बाद में सुमोना और अभिनव दोनों ने एक दूसरे को बहुत अच्छा दोस्त बताया था। वहीं रुबीना से पहले अभिनव टीवी एक्ट्रेस एनी गिल को डेट कर चुके हैं। दोनों कुछ महीने तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए थे। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक्टर्स को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया था। यही नहीं वे दोनों अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक भी हुए थे।
इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 14: दूसरे हफ्ते वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में दिखाई देंगे ये सदस्य
रुबीना दिलैक से की शादी
साल 2018 में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक ने शिमला में शादी की थी। दोनों टीवी सीरियल छोटी बहू में साथ काम कर चुके थे, लेकिन उस वक्त दोनों में खास बातचीत नहीं हुई थी। बाद में दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई, जहां अभिनव उन्हें साड़ी में देखते ही पसंद करने लगे थे। अभिनव के मुताबिक रुबीना साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। इसके बाद अभिनव ने रुबीना को फोटोशूट के लिए ऑफर किया था। जिसके बाद दोनों की नजदीकियों की खबर आने लगी। कुछ साल तक एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।
इसे जरूर पढ़ें:बिग बॉस 14 में अपने ग्लैमरस लुक से खूब सुर्खियां बटोर रही ये कंटेस्टेंट, रियल लाइफ में हैं काफी बोल्ड
अभिनव शुक्ला को नेचर से है प्यार
अभिनव को नेचर से काफी प्यार है, वह अक्सर ट्रैकिंग और अपने रियल लाइफ एडवेंचर की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। साथ ही, उन्होंने बिग बॉस के घर में खुद बताया है कि वह सर्वाइवर रह चुके हैं। एक ट्रैकिंग के दौरान वह जंगल में फंस गए थे, बाद में उन्हें रेस्क्यू किया गया। लेकिन उन्होंने अपनी इस जर्नी की तारीफ करते हुए बताया कि उन्हें एडवेंचर करना काफी पसंद है। यही नहीं उनकी पत्नी रुबीना को भी नेचर से काफी प्यार है।अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों