herzindagi
bamboo decoration for house

होम डेकोर में शामिल करें बैम्बू, न्यू मेकओवर देख हर कोई करेगा तारीफ

घर को डेकोरेट करने के लिए चीजों की तलाश में हैं, तो आप बैम्बू का इस्तेमाल कर सकती हैं। बैम्बू को घर में अलग-अलग तरह से उपयोग किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2022-03-25, 15:25 IST

खूबसूरत घर के लिए लोग टाइम टू टाइम मेकओवर करते हैं। घर का मेकओवर करना वैसा ही है जैसे हम नए कपड़े पहनते हैं। नई ड्रेस पहन हम कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं साथ ही खूबसूरत दिखते हैं। उसी तरह से घर का मेकओवर करना चाहिए, जिस तरह से हम अपने आप को मेकओवर करते हैं। घर को डेकोरेट करने के लिए लोग अलग-अलग चीजों का उपयोग करते हैं। अगर आप एलीगेंट और क्लासी लुक के लिए चीजों की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह लेख बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

घर को क्लासी लुक के लिए आप बैम्बू का उपयोग कर सकते हैं। भला घर को डेकोरेट करने के लिए बैम्बू का कैसे इस्तेमाल हो सकता है, अगर आपके दिमाग में भी यही सावल हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में बैम्बू को यूज करने से अलग अलग तरीकों के बारे में बताएंगे। इन आइडियाज की मदद से आप बैम्बू को अपने घर का हिस्सा बना सकते हैं।

बैम्बू मिरर

bamboo decoration for house ()

मिरर होम डेकोर में अहम रोल अदा करता है। शीशे का इस्तेमाल हर घर में होता है, लेकिन मिरर की मदद से घर डेकोरेट करना यकीनन एक बेस्ट ऑप्शन है। रूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप बैम्बू मिरर का यूज सकती हैं। आपको मार्केट में आसानी से बैम्बू मिरर के लेटेस्ट डिजाइन मिल जाएंगे। इस मिरर की सबसे खास बात यह है कि ये छोटे स्पेस को बड़ा दिखाता है। आप अपने घर को नया लुक देना चाहती हैं तो आप बैम्बू मिरर का उपयोग कर सकती हैं।

बालकनी को करें डेकोरेट

हर घर में बालकनी या फिर सिटिंग एरिया होता ही है। बालकनी में बैठकर चाय या कॉफी पीना हर किसी को पसंद होता है। खूबसूरत बालकनी में बैठकर खूबसूरत नजारे देखने का अपना ही अलग मजा होता है। ऑफिस जाने वाले लोग अक्सर शनिवार और संडे बालकनी में बैठकर किताब पढ़ना या कॉफी पीना पसंद करते हैं। अगर आप अपने सिटिंग एरिया को डेकोरेट करने की सोच रही हैं तो आप बैम्बू का यूज सकती हैं। बैम्बू कुर्सी और सोफा का इस्तेमाल कर आप अपने सिटिंग एरिया को यूनिक टच दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंःघर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल

लिविंग रूम

best tips to decorate house with bamboo ()

लिविंग रूम घर का बेहद अहम हिस्सा होता है। क्लासी और एलीगेंट लिविंग रूम के लिए आप बैम्बू का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैम्बू फर्नीचर की खासियत यहीं है कि इससे आप घर के हर हिस्से को डेकोरेट कर सकते हैं। बांस से बने सोफे पर आप व्हाइट कलर के कवर का यूज कर सकते हैं। इससे आपका लिविंग रूम ब्राइट और बड़ा नजर आएगा। आजकल मार्केट में मॉर्डन बैम्बू फर्नीचर और सोफा सेट आसानी से मिल जाते हैं। यह देखने में काफी एलीगेंट लगता है।

इसे भी पढ़ेंःयह Home Decor Mistakes बिगाड़ देंगी आपके घर का लुक

बैम्बू से छत को दें नया लुक

हर कोई चाहता है कि उनके घर में एक जगह ऐसी होनी चाहिए, जहां वह दोस्तों के साथ पार्टी कर सकें, या परिवार के साथ बैठकर डिनर का आंनद ले पाए। ऐसे में अगर आपके घर में छत फ्री है तो उसे बेहद यूनिक तरीके से डेकोरेट कर रेस्टोरेंट लुक दे सकते हैं। बैम्बू की मदद से छत कि किसी भी दीवार पर वॉल पैनल बनाएं। इसके अलावा बैम्बू फर्नीचर और फ्रेम का इस्तेमाल करें। न्यू मेकओवर के बाद छत पर जमकर पार्टी करें।

बैम्बू स्विंग्स

decorate house with bamboo ()

स्विंग्स बेहद रिलैक्सिंग होते हैं। बालकनी एरिया को खूबसूरत और कंफर्टेबल बनाने के लिए यकीनन बैम्बू एक अच्छा आइडिया है। स्विंग्स पर रिलैक्स करना न केवल बड़े लोगों बल्कि बच्चों को भी काफी पसंद होता है। ऐसे में बालकनी में आप बैम्बू स्विंग्स लगवा सकते हैं, और यह ज्यादा जगह भी नहीं घेरेगा।

अगर आप अपने घर को यूनिक और क्लासी तरीके से सजाना चाहती हैं तो बैम्बू का उपयोग इस कर सकती हैं। बैम्बू की मदद से आप अपने घर को न्यू लुक दीजिए। हमें उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर जरूर करें और होम डेकोर के आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image credit: freepik images

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।