कई बार ऐसा होता हैं जब घर के किस दरवाजे की चाबी कौन-सी हैं इस बात का पता नहीं लग पाता है या किसी को आप समझान किस चाबी का घर का दरवाजा खुलता है। इसी के साथ रात को सोते समय दरवाजे के खुलने और बंद होने आवाज आना। दरवाजे की वजह से दीवारों पर निशान पड़ जाना, इन दिक्कतों का सामना आपको कभी न कभी करना पड़ता हैं। लेकिन, इस आर्टिकल की मदद से परेशानी कम हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ DIY Hacks जिनकी मदद से आपके काम आसान हो जाएंगे।
नेल पेंट की मदद से पहचाने चाबियां
घर की कई सारी चाबियां होती हैं। लेकिन इस बात का पता नहीं चल पाता है कि कौन-सी चाबी की कमरे ये दरवाजे की। इस परेशानी को आसान बनाने के लिए आप नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अलग-अलग रंग की नेल पॉलिश की मदद से आप चाबियों पर निशान बनाकर आसानी से चाबी की पहचान कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-पड़ोसी नहीं करेंगे आपके घर में ताका-झांकी जब खिड़की और दरवाजे पर सजेंगे अर्बन स्पेस ब्रैंड के यह पर्दे!
दरवाजे की वजह से दीवारों पर नहीं बनेंगे निशान
कई बार ऐसा होता हैं ऐसा होता हैं जब आप दिन में कई बार दरवाजे जोर से बंद होते हैं और इसकी वजह से दीवारों पर निशान पड़ जाते हैं। वहीं ये समस्या न हो इसके लिए आप रबर बैंड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
रबर बैंड का इस्तेमाल करके आप हैंडल पर रबर बैंड लपेट दे और इसे करने से ये दरवाजे के झटके को कम कर देगा। इसी के साथ आप बाजार में मिलने वाले छोटे फर्नीचर पैड का इस्तेमाल करके भी दीवार पर पडने वाले निशान नहीं होंगे।
दरवाजे से आने वाली आवाज को इस तरह करें बंद
दरवाजे की चरमराहट या खोलते या बंद करते समय अजीब-से आवाज आना। ये आवाज रात को सोते समय या आराम वक्त करते हुए सबसे ज्यादा परेशान करती है। इस आवाज को बंद करने के लिए आप तले का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस समस्या को कम करने के लिए आप सरसों का तेल या नारियल तेल लें। इसकी कुछ बूंदे दरवाजे के काज में डालें और इसके बाद कपड़े से पोंछ दें। इसके बाद डोर को खोले बंद करें। इससे आवाज आनी बंद हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें-क्या घर के लकड़ी के दरवाजे दिखने लगे हैं पुराने? नारियल तेल की इस आसान ट्रिक से दिख सकते हैं नए जैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik/her zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों