अब तो किचन का काम निपटाना बहुत ही आसान हो गया है। वक्त के साथ-साथ मार्केट में इतना सामान आ गया है कि चुटकियों में किचन का सारा काम निपटाया जा सकता है। हालांकि, कुछ हैक्स ऐसे भी हैं जिन्हें अपनाने के लिए पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी। जी हां, आपने सोचा भी नहीं होगा, क्योंकि हम आपके लिए किचन में रबर बैंड की मदद से काम निपटाने के आसान हैक्स लेकर आए हैं।
यह आपकी किचन की कई परेशानियों को हल कर सकता है। बस आपको सही हैक्स का पता होना चाहिए। तो आइए आज हम आपको इस लेख में रबर बैंड के इस्तेमाल करने के तरीके बताएंगे, जिससे आपकी किचन का काम और भी मजेदार और आसान हो जाएगा। इसे अपने रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाते हुए कैसे आप अपने समय और एनर्जी को बचा सकते हैं।
जार का ढक्कन खोलने के लिए करें इस्तेमाल
कई बार जार का ढक्कन जरूरत से ज्यादा टाइट लग जाता है। इसे खोलने में काफी दिक्कत होती है और अगर हम कोशिश करते भी हैं, तो जार टूट जाता है।
अगर आपके साथ भी ऐसा नहीं होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि रबर बैंड की मदद से जार को खोला जा सकता है। इस ट्रिक को अपनाने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
इसे जरूर पढ़ें-DIY Kitchen Tips: ये किचन हैक्स बचा सकते हैं आपके हजारों पैसे
विधि
- एक मोटा और मजबूत रबर बैंड लें।
- इसे जार के ढक्कन के चारों ओर लपेटें।
- यह रबर बैंड आपकी उंगलियों और ढक्कन के बीच एक मजबूत पकड़ बनाता है, जिससे ढक्कन को घुमाना आसान हो जाता है।
- अगर जार फिसल रहा हो, तो जार के निचले हिस्से पर भी रबर बैंड लपेटें।
- यह जार को स्थिर रखने में मदद करेगा, जिससे आप ढक्कन को आसानी से खोल पाएंगे।
- रबर बैंड लपेटने के बाद दोनों हाथों का उपयोग करें और धीरे-धीरे ढक्कन को घुमाएं।
- रबर बैंड की वजह से पकड़ मजबूत होगी और कम ताकत में ढक्कन खुल जाएगा।
कटिंग बोर्ड को फिसलने से रोकें
किचन में सब्जियां या दूसरी चीजें काटते समय कटिंग बोर्ड का फिसलना न केवल परेशानी भरा हो सकता है, बल्कि यह खतरनाक भी हो सकता है। इसे रोकने के लिए आप रबर बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कैसे आइए नीचे जानते हैं।
कैसे करें?
- कटिंग बोर्ड के दोनों छोरों पर मोटे रबर बैंड लपेटें।
- रबर बैंड सतह पर बोर्ड की पकड़ को मजबूत करता है, जिससे यह फिसलता नहीं है।
- अगर आपका किचन काउंटर चिकना है, तो रबर बैंड इसे स्थिर रखेगा।
- बोर्ड के नीचे एक साफ और सूखा कपड़ा भी रबर बैंड के साथ रख सकते हैं।
- अगर रबर बैंड नहीं है, तो कटिंग बोर्ड के नीचे गीला कपड़ा भी रख सकते हैं।
- नॉन-स्लिप मैट्स का इस्तेमाल भी कटिंग बोर्ड को स्थिर रखने में मदद करता है।
फ्रिज के ढीले शेल्फ को ठीक करें
यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है कि आप रबर बैंड से फ्रिज के ढीले शेल्फ को सही कर सकते हैं। कई बार फ्रिज का शेल्फ ढीला होने की वजह से गिर जाता है।
साथ ही, इससे काम और ज्यादा बढ़ा जाता है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि फ्रिज के शेल्फ की स्थिरता कम हो गई है, तो रबर बैंड का इस्तेमाल करके इसे ठीक किया जा सकता है।
कैसे करें?
- शेल्फ के किनारों पर एक या दो मजबूत रबर बैंड लपेटें।
- रबर बैंड शेल्फ को पकड़ने में मदद करेगा और उसे स्थिर बनाए रखेगा।
- अगर शेल्फ और फ्रिज की दीवार के बीच जगह हो, तो दोनों सिरों पर रबर बैंड लगाकर शेल्फ को मजबूती से पकड़ सकते हैं।
- अगर रबर बैंड के बाद भी शेल्फ बहुत ढीला लगता है, तो आप इसे ठीक करने के लिए नॉन-स्लिप मैट या छोटे गोंद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
पैकेट को सील करें
खाने-पीने की चीजों के पैकेट्स जैसे चिप्स, बिस्किट, सूखे मसाले या दालें खोलने के बाद अगर उन्हें फिर से सील न किया जाए तो वे जल्दी से खराब हो सकते हैं। साथ ही, हवा लगने से उनका स्वाद बदल सकता है। रबर बैंड का इस्तेमाल इन पैकेट्स को सील करने के लिए एक आसान तरीका है।
इसे जरूर पढ़ें-ऐसे किचन हैक्स जो करेंगे आपके काम को आसान
कैसे करें?
- पैकेट के खुले हिस्से को अच्छी तरह से मोड़ें, ताकि पैकेट का मुंह पूरी तरह से बंद हो जाए।
- पैकेट के मुंह के पास एक या दो रबर बैंड लपेटें।
- रबर बैंड पैकेट को अच्छे से बंद रखेगा, ताकि हवा अंदर न जाए और सामग्री ताजगी बनाए रखे।
इसके अलावा, आप रबर बैंड से किचन में सजावट कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों