घर की साफ-सफाई में सबसे ज्यादा इग्नोर दरवाजों को किया जाता है। कई लोग तो महीनों तक दरवाजों की डस्टिंग भी नहीं करते हैं। ऐसे में लकड़ी के दरवाजे सबसे पहले रंगत खोने लगते हैं। लकड़ी के दरवाजों की खोई रंगत को लौटाना मुश्किल काम हो सकता है, क्योंकि यह केवल पॉलिश से ही लौट पाती है। लकड़ी के दरवाजों की पॉलिश करवाना एक महंगा और समय लेने वाला काम हो सकता है।
अगर आपके भी घर के लकड़ी के दरवाजों की रंगत खोने लगी है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आज हम आपके लिए नारियल तेल का ऐसा हैक लेकर आए हैं, जो आसानी से लकड़ी के दरवाजों को चमकाने में मदद कर सकता है।
नारियल तेल की इस आसान ट्रिक से चमक सकते हैं लकड़ी के दरवाजे
जी हां, पहली बार में सुनने यह अजीब लग सकता है कि नारियल तेल का लकड़ी के दरवाजे चमकाने में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, यह संभव है क्योंकि नारियल तेल खाने में ही नहीं, बल्कि घर की साफ-सफाई के साथ चीजों को चमकाने में मदद कर सकता है। आइए, यहां जानते हैं कि नारियल तेल की मदद से लकड़ी के दरवाजों को कैसे चमकाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: दीए के धुएं से काली हो गई हैं पूजा घर की टाइल्स, फटाफट साफ करने के लिए आजमाएं ये ट्रिक्स
लकड़ी के दरवाजों को चमकाने के लिए सबसे पहले दो से तीन चम्मच नारियल तेल, फ्लोर क्लीन करने वाला लिक्विड, एक कप व्हाइट विनेगर और आधा गिलास पानी लें। अब सभी चीजों को एक साथ मिक्स कर दें और एक स्प्रे बोतल में डाल दें।
लकड़ी के दरवाजों को चमकाने का प्रोसेस शुरू करने से पहले एक सूती कपड़ा लें और दरवाजों की मिट्टी को झाड़ और पोछ दें। मिट्टी झाड़ने के बाद एक अन्य सूती कपड़ा लें और नारियल तेल से बने मिक्सचर को दरवाजों पर अच्छी तरह से छिड़कें। नारियल तेल वाला लिक्विड छिड़कने के बाद सूती कपड़े से दरवाजों को अच्छी तरह से पोछें। नारियल तेल के इस हैक को अपनाने से लकड़ी के दरवाजों में आसान और कम खर्चे में चमक आ सकती है।
नारियल तेल के अलावा इन चीजों का भी कर सकती हैं इस्तेमाल
बेबी या मिनरल ऑयल: अगर आप नारियल तेल का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं, तो आप उसकी जगह बेबी या मिनरल ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि ज्यादा चिकने तेल का इस्तेमाल दरवाजों की सफाई के लिए न करें।
नींबू का रस: नारियल तेल से बने लिक्विड के अलावा आप नींबू के रस से भी लकड़ी के दरवाजों को चमका सकती हैं। नींबू के रस में गंदगी को हटाने की शक्ति होती है और इसके इस्तेमाल से दरवाजे से धूल मिट्टी के सभी कण साफ हो सकते हैं। नींबू के रस से सफाई करने के लिए सबसे पहले 10-12 नींबू का रस निकाल लें और लकड़ी के दरवाजों पर सूती कपड़े से रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: घर की बदबू दूर करने के लिए विनेगर का ऐसा इस्तेमाल नहीं जानती होंगी आप, महक सकता है कोना-कोना
इन बातों का रखें ध्यान
पैच टेस्ट: नारियल तेल से बने मिक्सचर को पूरे दरवाजे पर लगाने से पहले एक छोटे हिस्से में ट्राई करके देखें। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें नारियल तेल के साथ फ्लोर क्लीनर लिक्विड और विनेगर भी मिक्स किया गया है। ऐसे में पैच टेस्ट करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अगर किसी तरह का नुकसान होता है तो वह पूरे दरवाजे पर नहीं होगा।
रेगुलर इस्तेमाल: पैच टेस्ट के बाद अगर दरवाजे पर कोई नुकसान नहीं होता है। तो आप नारियल तेल से बने इस मिक्सचर को पूरे दरवाजे पर अप्लाई कर सकती हैं। साथ ही बता दें यह एक घरेलू नुस्खा है और हो सकता है कि पहली बार में आपको 100 परसेंट रिजल्ट न मिले, ऐसे में इस हैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।
नारियल तेल के किस हैक से लकड़ी के दरवाजों को चमकाया जा सकता है, यह तो आप समझ ही गई होंगी। हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों