Puja Room Tiles Cleaning: महिलाएं घर की सफाई से किसी तरह का समझौता पसंद नहीं करती। घर के कोने-कोने की सफाई किए बिना उन्हें चैन नहीं आता। अक्सर महिलाएं सफाई में छोटी-छोटी चीजों को क्लीन करना भूल जाती हैं। इसी तरह से घर के पूजा घर की सफाई भी बहुत जरूरी होती है, लेकिन हर घर में इसकी सफाई रोज नहीं की जाती। अगर रोज सफाई होती भी है, तो उतने अच्छे से नहीं हो पाती।
पूजा घर में दीपक और अगरबत्ती जलने से काफी धुआं पैदा होता है। ये धुआं पूरे पूजा घर को काला कर देता है। अगर इनकी सही से सफाई ना की जाए, तो पूजा घर की टाइल्स चिपचिपी और गंदी नजर आने लगती है। ऐसे पूजा घर में की गई प्रार्थना भगवान तक नहीं पहुंच सकती। देवताओं का स्थान हमेशा साथ होना चाहिए।
ऐसे में आज हम आपको पूजा घर की गंदी और चिकनी टाइल्स को साफ करने का आसान और देसी उपाय बताएंगे। इससे आपको मिनटों में चिकनी टाइल्स साफ करने में मदद मिलेगी। आइए जानें...
होममेड क्लीनर की सामग्री
- 1 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 इनो का पैकेट
- 1 गिलास पानी
क्लीनर कैसे बनाएं
- इसके लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को एक मग में डालें। पानी में डिटर्जेंट पाउड और बेकिंग सोडा बराबर मात्रा में मिला लें।
- अब पानी में एक पैकेट इनो मिला लें। सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें।
- आपका देसी घोल घर की हर टाइल को चमकाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
क्लीनर से सफाई करने का तरीका
- क्लीनर से घर की सफाई करने के लिए सबसे पहले पूजा घर की गंदी टाइल्स पर गरम पानी स्प्रे करें और उसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इससे टाइल्स के बीच में फसी गंदगी कमजोर पड़ने लगती है और इसे साफ करना और भी आसान हो जाता है।
- अब अपने होममेड क्लीनर में स्क्रबर को भिगोएं और इसे गंदी टाइल्स पर अच्छे से लगा लें।
- इसे टाइल्स पर 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में इसे एक ब्रश की मदद से अच्छे से रगड़कर क्लीन करें।
- साफ होने पर टाइल्स पर पानी डालें। आप चाहें, तो गरम पानी भी डाल सकते हैं। इससे गंदगी और दाग ज्यादा अच्छे से साफ होते हैं। इससे आपका पूजा घर नए जैसा चमकेगा।
ये टिप्स आएंगे काम
- इस घोल के अलावा आप नींबू का रस और बेकिंग पाउडर मिलाकर भी टाइल्स के जिद्दी दागों को साफ कर सकते हैं।
- डिशवॉशिंग लिक्विड और बेकिंग पाउडर को घोल बहुत ही अच्छे से आपके घर के हर हिस्से को साफ कर सकता है
- विनेगर और पानी के घोल से भी आप टाइल्स की गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों