बॉलीवुड के लोगों पर हमेशा नेपोटिज्म का आरोप लगता रहता है। ऐसे कई सारे स्टार्स हैं जिन्होंने समय-समय पर इस बारे में अपनी बात रखी है। उन्होंने नेपोटिज्म के बारे में चर्चा की और बताया कि कई बार स्टार किड्स के चक्कर में उनसे कैसे अच्छी फिल्में ले ली गई। हमने भी समय-समय पर ऐसा कितनी बार होते देखा है। लेकिन बॉलीवुड में ऐसे स्टार्स भी हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत और सिर्फ अपने दम पर बॉलीवुड के टॉप पर नाम दर्ज किया है। आज चलिए आपको ऐसी ही नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड की एक्ट्रेसेस के बारे में बताएं-
उत्तर प्रदेश में पली-बढ़ी अनुष्का शर्मा के रूट्स से भी जुड़े हैं। अनुष्का शर्मा एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके पिता आर्मी अफसर थे और उनका ज्यादा समय अलग-अलग जगहों में पोस्टिंग में गुजरा। बेंगलुरु में पढ़ाई करने के बाद, अनुष्का ने जर्नलिज्म या मॉडलिंग में से किसी एक में अपना करियर बनाना चाहती थीं। चूंकि मॉडलिंग में उनकी रुचि ज्यादा थी तो मुंबई आकर उन्होंने एक बड़ी मॉडलिंग एजेंसी में दाखिला लिया। लैक्मे फैशन वीक से उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई। उसके बाद उन्होंने कई सारे कैंपेन किए और इसी दौरान उन्होंने एक्टिंग स्कूल जॉइन किया और फिल्म रोल्स के लिए ऑडिशन देना शुरू किया।
इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड की वो हसीनाएं जो अपने उसूलों पर करती हैं काम
दिल्ली के रहने वाली तापसी पन्नू एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री से की और फिर मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा का रुख किया। तापसी अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने आज जो मुकाम हासिल किया है वो अपने दम पर किया है। आपको अगर पता न हो तो बता दें कि तापसी एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता दिल्ली के एक रियल एस्टेट एजेंट थे और अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद तापसी ने कुछ समय तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम भी किया। इस दौरान उनकी रुचि मॉडलिंग में बढ़ी और इस तरह धीरे-धीरे इंडस्ट्री में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई।
रिचा चड्ढा भी दिल्ली से हैं और उनके माता-पिता पंजाब और दिल्ली की यूनिवर्सिटी के टीचर्स रहे। रिचा चड्ढा का शौक शुरू से ही अभिनय की दुनिया से जा जुड़ा था और उन्होंने पढ़ाई के साथ थिएटर में पार्ट लेना शुरू कर दिया था। जब रिचा ने एक्टिंग को अपना करियर बनाने में सोचा तो वह मुंबई आ गई। कई ऑडिशन के बाद उन्हें 2010 में उनकी पहली फिल्म मिली जो 'ओए लकी!लकी ओए' थी। इसके बाद भी उनका संघर्ष बदस्तूर जारी रहा लेकिन उनकी ब्रेकथ्रू फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' बनी थी। फिल्मों में बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने एक के बाद एक अच्छी फिल्में की और अपनी एक अलग पहचान बनाई।
इसे भी पढ़ें : जानें बॉलीवुड की 'सबसे अंडररेटेड' अभिनेत्रियों के बारे में
View this post on Instagram
एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की रिबेल एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर अपने स्टेटमेंट के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना आज जिस मुकाम पर है वो उन्होंने अपने बलबूते पर बनाया। कंगना ने खुद कितनी बार इंटरव्यू के जरिए ये बताया है कि वह घर से लड़कर दिल्ली आई थीं और फिर उन्होंने अपने सफर की शुरुआत की। जब वह एक्ट्रेस बनने के लिए दिल्ली आईं तो उनकी उम्र सिर्फ 16 साल की थी। उन्होंने अस्मिता थिएटर ग्रुप जॉइन किया और निर्देशक अरविंद गौर अंडर ट्रेनिंग ली। कुछ प्लेज़ करने के बाद वह मुंबई शिफ्ट हुईं और यहां ऑडिशन दिए। साल 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' से कंगना रनौत ने अपने करियर की शुरुआत की और कई उतार-चढ़ाव के बाद वह एक इस्टैबलिश्ड एक्ट्रेस के तौर पर सामने आईं।
इसी तरह फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कितनी हसीनाएं हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी पहचानी बनाई। आपकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन हैं हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। बॉलीवुड से जुड़े ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।