
बाथरूम शॉवर के डिजाइन का चनाव सही से किया जाए, तो यह आपके घर के बाथरूम को मॉर्डन और क्लासी लुक दे सकता है। आजकल बड़-बड़े फ्लैट्स में बाथरूम का स्पेस काफी कम रहता है। ऐसे में कम स्पेस में कैसे इसे क्लासी टच दिया जाए, लोगों को समझ नहीं आता? आजकल मार्केट में कई तरह के शॉवर डिजाइंस मिलते हैं। इसमें रेन शॉवर में पानी गिरने का फ्लो भी अलग-अलग तरह से बदला जा सकता है। कम जगह वाले बाथरूम में शॉवर एरिया को सही तरीके से सेट करना बहुत जरूरी होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शॉवर के अनोखे डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
आजकल इस तरह के शॉवर डिजाइन का भी ट्रेंड बहुत ज्यादा चल रहा है। इस तरह के बाथरूमें शॉवर एरिया के लिए कोई दरवाजा नहीं होता, बस एक साइड ग्लास या ओपन एरिया होता है। इसमें आप सीधा वॉक करके जाते हैं। आपको दरवाजा खोलने या बंद करने की जरूरत नहीं होती। कम स्पेस वाले बाथरूम में यह डिजाइन काफी पसंद किया जाता है।
image credit- Seli/pinterest
जिन महिलाओं को बाथरूम में सिपंल डिजाइन पसंद होता है, उनके लिए यह परफेक्ट है। इस तरह के डिजाइन में हल्के रंग की टाइल्स, सिंपल शॉवर फिटिंग और कम से कम एक्सेसरीज लगाना होता है। छोटे स्पेस के साथ क्लासी लुक पसंद करने वाले लोगों के लिए यह डिजाइन बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- Bathroom Cabinet Mirror Designs:बाथरूम को दें लग्जरी होटल जैसा लुक, लगाएं मॉडर्न कैबिनेट मिरर; यहां देखें डिजाइंस
ज्यादातर महंगे फ्लैट्स में आपको ग्लास पार्टीशन वाले शॉवर डिजाइन देखने को मिलेंगे। इसमें बाथरूम के एक स्पेस में पार्टीशन बनाया जाता है, जो पूरी तरह से ग्लास से बना होता है। इसे ट्रांसपेरेंट या फ्रॉस्टेड ग्लास से बनाया जाता है, जो दिखने में क्लासी लुक देता है। इस तरह के डिजाइन की खासियत यह है कि इससे पानी बाहर नहीं फैलता और बाथरूम मॉर्डन लगता है।
इसे भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर
image credit- Smart Kitchen Finds/pinterest
इसके अलावा आप स्टोन और टेक्सचर शॉवर डिजाइन, ब्लैक एंड गोल्ड थीम शॉवर डिजाइन और कॉर्नर ग्लास शॉवर डिजाइन भी बनवा सकते हैं। इसके अलावा फ्रेमलेस ग्लास शॉवर डिजाइन और LED लाइटिंग शॉवर वाले डिजाइन भी बहुत ज्यादा ट्रेंड में है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Cozy Home Ideas | Interior Design & Decor/ pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।