प्यार, मोहबत्त का एहसास बेशक सभी के लिए बहुत खूबसूरत होता है। हां, प्यार को महसूस करने, जताने और पुकारने का तरीका सभी के लिए अलग हो सकता है। अपने प्यार को पुकारने के लिए अलग-अलग वक्त पर लोग अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं। कभी जोहराजबी...कभी बेबी तो कभी कुछ और...लेकिन, अगर आप अभी तक इन्हीं पुराने शब्दों पर अटके हैं, तो जनाब आप काफी पीछे चल रहे हैं। क्योंकि अब मार्केट में बेबी नहीं, बल्कि Bae और Pookie जैसे कई शब्द आ चुके हैं। जी हां, अगर आप मेरी तरह मिलेनियल्स यानी जनरेशन Y से ताल्लुक रखते हैं, तो रिलेशनशिप, दोस्ती और प्यार से जुड़े जेन जी के शब्दों की डिक्शनरी हमसे काफी अलग है। चलिए, आपको बताते हैं इन कुछ खास शब्दों का मतलब, जिन्हें Gen Z अक्सर प्यार, मोहब्बत और फ्लर्टिंग में यूज करते हैं।
'Bae' प्यार जताने का एक शब्द है, जिसे Gen Z अक्सर इस्तेमाल करते हैं। इसे before anyone else का शॉर्ट फॉर्म कहा जाता है यानी आप किसी ऐसे इंसान को Bae कह सकते हैं, जिसे आप बाकी सबसे पहले रखते हैं। इसे Baby या babe के शॉर्ट फॉर्म के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर जेन जी अपने लवर, ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को पुकारने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
अगर कोई एक व्यक्ति अपने पार्टनर को फैमिली और दोस्तों से छिपाकर रखता है, तो इसे Pocketing कहा जाता है। सिंपल शब्दों में समझा जाए तो आप किसी से रिश्ता रख रहे हैं, लेकिन उसे अपने परिवार, दोस्त और सोशल सर्किल से पूरी तरह छिपा कर रख रहे हैं, तो इसे Pocketing कहा जाएगा।
यह शब्द भी आजकल काफी ट्रेंडिंग है। Pookie यानी कोई ऐसा इंसान, जो आपको बहुत प्यारा हो या जिसकी हरकते बहुत क्यूट हों। इस शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर लड़कियां करती हैं। खासतौर पर उन मौकों पर जब उनका पार्टनर काफी क्यूटली और प्याप से बिहेब करे। हनी, स्वीटहार्ट और डार्लिंग की तरह ही यह भी एक प्यार जताने वाला एक शब्द है।
जब आप रिलेशनशिप की शुरुआत में पार्टनर के रेड फ्लैग्स या गलतियों को भी नजरअंदाज करते हुए, पूरी तरह से उसके प्यार में डूब जाएं, तो उसे Love haze कहा जाता है। इस समय पर आपको पार्टनर के सिवा कुछ नहीं आता है और उसकी गलती को भी आप गलत नहीं मान पाते हैं।
यह भी पढ़ें- सिचुएशनशिप के बाद आया 'नैनोशिप', जानें क्या होता है इसका मतलब?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े हुए अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।