कैलेंडर रोज तारीख बदलता है लेकिन एक तारीख ऐसी भी आती है, जो कैलेंडर को ही बदल लेती है। कल वही तारीख है। कल से नए साल की शुरुआत हो रही है, यह बात हम सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि कल से एक नई पीढ़ी की भी शुरुआत होने जा रही है। क्या हुआ..नहीं समझे? अरे कल से Gen Beta यानी जेनरेशन बीटा का दौर शुरू होने जा रहा है। जी हां, कल यानी 1 जनवरी, 2025 से पैदा होने वाले बच्चे इसी पीढ़ी का हिस्सा होंगे। Millennials, Gen Z और Gen Alpha के बाद अब फाइनली Gen Beta का दौर शुरू होने जा रहा है। Gen Beta की क्या खासियत होगी और कैसे ये बाकी जेनरेशन से अलग होगी, चलिए जानते हैं।
वक्त के साथ दुनिया भी आगे बढ़ती है। हर कुछ वक्त के बाद एक नई पीढ़ी दस्तक देती है। इन पीढियों को अलग-अलग नाम दिए जाते हैं क्योंकि वक्त के हिसाब से इनकी क्वालिटीज एक-दूसरे से काफी अलग होती है। इसी क्रम में अब जेन बीटा की एंट्री होने जा रही है। जेन बीटा उन बच्चों को कहा जाएगा, जो साल 2025 से 2039 के बीच पैदा होंगे यानी इस बार साल बदलने के साथ, पीढ़ी का नाम और परिभाषा भी बदलने वाली है।
अलग-अलग वक्त में जन्मी जेनरेशन को डिफाइन करने के लिए उन्हें अलग-अलग नाम दिए गए हैं। मसलन अगर आप साल 1981 से 1996 तक के बीच पैदा हुए हैं, तो आप Millennials हैं यानी 90 के दशक में पैदा हुए बच्चे इस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं। इसके बाद Gen Z का जमाना आया और साल 1997 से 2012 तक के बीच पैदा हुए बच्चों को इस जेनरेशन में शामिल किया गया। सोशल मीडिया पर अक्सर आपको Millennials और Gen Z से जुड़ी रील्स देखने को मिल जाती होंगी। इन दो जेनरेशन की ओपनियन और दुनिया को देखने का नजरिया भी काफी अलग है। जहां Millennials को ओल्ड स्कूल कहा जाने लगा। वहीं, Gen Z कूल और काफी ट्रेंडिंग जेनरेशन में काउंट होते हैं। इसके बाद, साल 2013 से 2024 तक के बच्चे Gen Alpha कहे जाते हैं और अब नए साल के साथ नई जेनरेशन Gen Beta की शुरुआत होने जा रही है।
हर पीढ़ी का दुनिया को देखने का नजरिया और चीजों को समझने का तरीका अलग होता है। हम जिस वक्त में पैदा होते हैं, उसका भी हमारी सोच और स्वाभाव पर काफी अंतर पड़ता है। मसलन अगर हम Millennials यानी मोस्टली 90 के दशक में पैदा हुए बच्चे वो हैं, जिन्होंने अपने आस-पास काफी बदलाव देखे हैं, जो वैल्यूज से भी कनेक्ट रहे हैं और जिन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट टीवी से टैब तक स्विच होते देखा है। वहीं, जेन जी को टेक सैवी माना जाता है। बात अगर आने वाली जेनरेशन Gen Beta की करें, तो ये जेनरेशन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में एकदम प्रो हो सकती है। बीटा किड्स जब बड़ें होंगे, जो टेक्नोलॉजी और भी ज्यादा एडवांस होगी और ऐसे में उनके आस-पास उन्हें काफी कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जो इससे पहले किसी जेनरेशन ने नहीं देखा होगा। आने वाले समय में मोबाइल और कंप्यूटर्स की गिनती आम चीजों में हो सकती है और आने वाले बच्चो रोबोट और एआई की दुनिया में बड़े होंगे। पोस्ट-पैंडमिक वर्ल्ड में जन्म लेने वाली इस जेनरेशन को ऑनलाइन से लेकर सोशल मीडिया तक का अच्छा ज्ञान होगा और ये बच्चे 22वीं सदी भी देख सकेंगे। लेकिन, इसके साथ ही इन्हें ग्लोबल वार्मिंग, बढ़ते प्रदूषण और भी कई चीजों से जूझना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या है बूमर्स, मिलेनियल, जेन Z और जेन X, जानें सभी जनरेशन के बारे में
हर जेनरेशन एक-दूसरे से अलग होती है। बात अगर Gen Beta की करें, तो ये बाकी पीढ़ियों की तुलना में ज्यादा स्मार्ट और टेक फ्रेंडली हो सकती है। दो जेनरेशन के बीच कम्यूनिकेशन गैप भी काफी आम रहता है। ऐसे में Gen Beta कुछ चीजों में अधिक मैच्योर भी हो सकती है। जहां जेन बीटा, इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के साथ दुनिया को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है। वहीं, उनका रियल लाइफ, रिश्तों और बेसिक वैल्यूज से जुड़ाव कैसा होगा, यह एक बड़ी चुनौती है।
आप Millennials, Gen Z या Gen Alpha किस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े हुए अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।