dream meaning stealing gold

सपने में सोना चुराने का क्या मतलब होता है? जानें इसके शुभ-अशुभ फल

सपने में दिखाई देनी वाली कई ऐसी चीजें हो सकती हैं जो हमारे आने वाले समय के बारे में कोई संकेत देती हैं। ऐसे ही यदि आपको कभी ऐसा सपना दिखाई देता है जिसमें आप सोने की सामग्री को चुरा रही हैं तो यह कई बातों को दिखाता है। जानें ऐसे सपने का मतलब क्या हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 17:32 IST

सपने हमारे अवचेतन मन का परिणाम होते हैं। कई बार हम सपने में ऐसी चीजें देखते हैं जो वास्तविक जीवन में मायने नहीं रखती हैं, लेकिन कई सपने ऐसे भी होते हैं जो आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकते हैं।  ऐसे ही सपनों में से एक है सोना चुराने का सपना। हो सकता है आपमें से भी कई लोगों को ऐसा सपना कभी न कभी दिखाई देता हो। ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में सोने की चोरी करना आपके जीवन के लिए अशुभ संकेत दे सकता है। सोने की चोरी का सपना अक्सर भौतिक धन और प्रतिष्ठा की गहरी इच्छा का प्रतीक हो सकता है। सोने की चोरी का सपना आपके भीतर लंबे समय से चल रहे किसी संघर्ष को भी दिखाता है। यह सपना इस बात का संकेत दे सकता है कि आप अपने वर्तमान जीवन में असंतुष्ट महसूस कर रहे हैं। सपने में सोने की चोरी करना या चोरी करते हुए किसी और को देखना कई तरह के संकेतों को दिखाता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें ऐसे सपने के मतलब के बारे में और इससे जुड़े संकेतों के बारे में।

भौतिक सुखों की ज्यादा इच्छा होना

यदि आप सपने में खुद को सोना चुराते हुए देखती हैं तो समझें कि आपको बहुत ज्यादा भौतिक सुखों की इच्छा है और आप किसी भी कीमत पर इन सुखों को हासिल करना चाहती हैं। यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपने किसी के साथ कोई बेईमानी की है जिसका अपराध बोध आपको सपने के माध्यम से हो रहा है।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों सोना खोना माना जाता है अशुभ? जानें क्या कहता है शास्त्र

sapne me sone ki chori

काफी हद तक यह संभव है कि आप अपनी योग्यता से ज्यादा पाने की इच्छा रखती हैं जो काफी हद तक आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा सपना तब दिखाई देता है जब हम ज्यादा धन की इच्छा रखते हैं और पैसा हासिल करना आसान नहीं होता है। यह भी हो सकता है कि आपको सोने का कोई गहना बहुत पसंद आ रहा हो और आप उसे किसी वजह से खरीद नहीं पा रही हैं, ऐसे में आपकी यह इच्छा सपने में सोना चुराने के रूप में जागृत हो सकती है।

किसी बात का अपराधबोध

यदि आप सपने में सोने की चोरी करती हैं तो यह सपना आपके किसी अपराधबोध को दिखाता है। यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपके मन में बेईमानी या अनैतिक तरीकों से कोई मूल्यवान वस्तु को प्राप्त करने का अपराधबोध या चिंता है। यह आपके वर्तमान कार्यों के बारे में बेचैनी या डर को भी दिखाता है। यह इस बात का संकेत भी हो सकता है कि आपने कोई सफलता बेईमानी से हासिल की है।

यह भी पढ़ें- सपने में सोने के गहने देखने का मतलब जानें

सपने में सोने की चोरी करना किसी परेशानी का संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सोना चोरी करना यह दर्शाता है कि आने वाले समय में आप किसी बड़े परेशानी में फंसने वाली हैं। आपको परेशानी इतनी हो सकती है कि आपकी मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है| ऐसे समय में आपको शांत दिमाग से काम करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में जितना संभव हो सके उतना अपने दिमाग को आराम दें और किसी तरह की लड़ाई में न पड़ें।

stealing gold dream

किसी अनमोल वस्तु के खोने का भय

सपने में सोना चुराना आपके जीवन में किसी अनमोल वस्तु को खोने के भय का प्रतीक हो सकता है, चाहे वह धन-दौलत हो, कोई रिश्ता हो या कोई व्यक्तिगत उपलब्धि को खोने का डर हो। आप ऐसी चीजों को किसी भी कीमत पर हासिल करना चाहती हैं, इसी वजह से आपको ऐसे सपने आ सकते हैं।

सपने में सपने को चुराना अलग-अलग बातों का संकेत हो सकता है, लेकिन ऐसा सपना ज्यादातर आपके लिए शुभ नहीं होता है और आपको खुद में बदलाव करने की जरूरत है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;