स्वप्न शास्त्र और ज्योतिष में हर सपने का अलग मतलब होता है। हर एक सपना आपके भूत, वर्तमान या भविष्य के बारे में कई बातें बयां कर सकता है। कई बार हम सपने में ऐसी चीजें देखते हैं जिनका हमारे बीते हुए जीवन से कोई न कोई संबंध जरूर होता है, तो कई बार ऐसी चीजें दिखती हैं जिनका भले ही आपके जीवन से कोई जुड़ाव न हुआ हो लेकिन आपके भविष्य की कई बातें इससे जुड़ी हो सकती हैं।
दरअसल सपने कई बार आपके जीवन की उन घटनाओं पर आधारित हो सकते हैं जो पहले हो चुकी हों और कई बार कुछ अलग संकेत देते हैं। ऐसे ही सपनों के मतलब की जानकारी हम आपको हर सप्ताह देते आए हैं।
उसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको सपने में कभी सोने के गहने दिखाई देते हैं तो इनका क्या मतलब हो सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से यहां विस्तार से जानें सपने में सोने के गहने दिखने के मतलब के बारे में।
सपने में सोने के गहने जमीन में गिरे हुए देखना
हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ होता है। अगर आपको सपने में (सपने में नया मकान खरीदने का मतलब) सोने के गहने जमीन में पड़े हुए दिखाई देते हैं तो समझें कि वास्तविकता में आपको किसी तरह की धनहानि हो सकती है। ऐसा सपना आपके बजट बिगड़ने का संकेत देता है।
ऐसे सपने से आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है कि आने वाले समय में आपको खर्चा थोड़ा सोच समझकर करना होगा। सपने में जमीन पर पड़े गहने आपके लिए अच्छे संकेत नहीं देते हैं। आपको पैसे किसी भी गलत जगह पर खर्च करने से बचना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: क्या सपने में पैसे देखना देता है धन के संकेत?
सपने में चांदी के गहने सोने में बदलना
अगर आपने सपने में अपने चांदी के गहनों को सोने में परिवर्तित होते हुए देखा है तो आप समझ जाइए कि आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है या फिर आपको कोई बेहतर नौकरी मिल सकती है। दरअसल ऐसा सपना आपकी उन्नति को दिखाता है। इसलिए ऐसे सपने से घबराएं नहीं बल्कि अपने उज्जवल भविष्य के बारे में विचार करें।
सपने में सोने के आभूषण खरीदना
अगर आप सपने में खुद को सोने के आभूषण खरीदते हुए देखते हैं तो ये भी आपके लिए एक शुभ संकेत हो सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे सपने का मतलब है कि भाग्य जल्द ही आपका बहुत साथ देगा और आप दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की करने वाले हैं। इस सपने का मतलब है कि आपको बहुत जल्द ही जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।
सपने में खुद को गहने पहने हुए देखना
अगर आप सपने में खुद को सोने के गहने पहने हुए देखते हैं तो ये एक अशुभ संकेत हो सकता है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले समय में किसी करीबी की सेहत से जुड़ी कोई बुरी खबर मिल सकती है। यह एक अशुभ सपना हो सकता है। यदि आपको ऐसा कोई सपना दिखाई देता है तो घर के किसी भी व्यक्ति की सेहत के प्रति लापरवाही न करें और कोई भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
सपने में सोने के गहनों का उपहार मिलना
अगर आपको कभी ऐसा कोई सपना दिखाई देता है जिसमें आपको कोई सोने के गहने उपहार में दे रहा है तो ऐसा सपना आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है। इस सपने का मतलब है कि आपको जल्द ही कोई बड़ी सफलता मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन के साथ आपको व्यापार में भी कोई बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: सपने में नई नौकरी लगना देता है ये संकेत, हो सकते हैं जीवन में कुछ बदलाव
सपने में सोना खोना
सपने में सोना खोना आपके लिए बुरे संकेत दे सकता है, लेकिन अगर आप सोना खोने के बाद दोबारा उसे खोज लेते हैं तो ये आपके लिए अच्छे संकेत देता है। सोना खोने के बाद पाना आपके लिए धन लाभ के संकेत देता है।
सपने में सोने के गहने देखना हर एक के लिए कुछ अलग इशारे करता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि यहां बताया हर एक संकेत आपके लिए भी सही हो, लेकिन यह एक सामान्य अनुमान है जो कुछ लोगों के लिए सही भी हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Recommended Video
images: unsplash.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों