Buying A New House In Dream Meaning: सपने किसी भी व्यक्ति के जीवन का हिस्सा हो सकते हैं। सभी लोग कभी न कभी सपने जरूर देखते हैं और ऐसा माना जाता है कि हर एक सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। कुछ ऐसे सपने होते हैं जो आपके भविष्य के बारे में कुछ संकेत देते हैं, तो कुछ सपने आपके वर्तमान या बीते हुए समय के बारे में बताते हैं। कई सपने हमें कुछ अनहोनी के लिए भी सजग करते हैं, तो कुछ हमारे जीवन में आने वाले अच्छे बदलावों के बारे में बताते हैं।
रात की नींद में व्यक्ति अक्सर वही सपने ज्यादा देखता है जिनके बारे में वह दिन में सोचता है। हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसके पास अपना खुद का घर हो। एक ऐसा घर जिसमें वो अपने परिवार के साथ सुकून के साथ रह सके। इसी वजह से बहुत से लोग नए घर का सपना देखने लगते हैं।
आज हम अपने 'सपनों का मतलब' सीरीज में एक ऐसे ही सपने के बारे में बताने जा रहे हैं जो शायद आपमें से कई लोगों को अक्सर दिखाई देता होगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप सपने में नया घर खरीदते हैं या नया घर बनवाते हैं तो इसका क्या मतलब होता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें सपने में नया घर खरीदने का मतलब क्या है।
सपने में मकान बनते देखने का मतलब
जब कोई व्यक्ति सपने में मकान बनते हुए देखता है तो उसका अर्थ बहुत ही शुभ माना जाता है। कभी भी सपने में मकान बनते देखना अच्छा माना जाता है। इसका मतलब ये हुआ कि आने वाले वक्त में आपको बहुत ही अच्छी खुशखबरी मिलेगी या आपको मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। इसका ये भी अर्थ है कि जल्द ही आपको एक अच्छा और सर्वगुण संपन्न जीवनसाथी भी मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ, जानें ज्योतिष एक्सपर्ट की राय
सपने में नया मकान खरीदने का मतलब
यदि आप सपने में नया मकान खरीदते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी नौकरी में निकट भविष्य में परिवर्तन संभव है। इसके अलावा अगर आप व्यापारी हैं तो आपके कारोबार (नौकरीपेशा और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा 2022)में उन्नति होगी और यह सपना यह भी बताता है कि आप भविष्य में कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। दरअसल नए मकान को अपने में देखने का मतलब बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कोई भी सपना आपको आर्थिक रूप से मजबूत होने की ओर इशारा करता है। अगर आप खुद का मकान बनता हुआ देखते हैं तो आपका भाग्य जल्द ही उदय होगा और धन की प्राप्ति होगी।
इसे जरूर पढ़ें:अगर आपको भी सपने में दिखती हैं ये 7 चीजें तो हो जाएं सतर्क, घर में आ सकती है दरिद्रता
सपने में नया घर खरीदने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं
स्वप्न शास्त्र यह भी बताता है कि यदि आप सपने में नया घर देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी आने वाले समय में सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। सपने में (सपने में छोटे बच्चे को देखने का मतलब)मकान बनते हुए देखना आपके करियर में सफलता की ओर भी इशारा करता है। नए मकान से जुड़ा हुआ कोई भी सपना यह संकेत करता है कि आपका आने वाला जीवन आपके लिए कई नई उम्मीदें लाएगा। आपको करियर और नौकरी में सफलता मिलेगी। ऐसे कई लोग होंगे जिनके परिवार में कलह कलेश रहते होंगे लेकिन अगर आप सपने में मकान बनता हुआ देखते हैं तो समझें कि आपकी ये समस्या भी जल्द ही दूर होने वाली है। इन सपनों को देखने वालों को भविष्य में तरक्की मिलने की संभावना होती है।
अगर आपको भी कोई ऐसा सपना आए जिसमें आप नया मकान खरीदें तो ये आपके लिए एक अच्छा संकेत है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों