(Baby boy names inspired by lord shiva) हमारे देश में बेटे या बेटी के जन्म को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इनके जन्म से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और परिवार में सभी सदस्यों को शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है। इसी कारण जन्म लेने के बाद बेटे या बेटी के नामांकरण में उसे कोई ऐसा नाम दिया जाता है, जो उसके जीवन में सकारात्मक प्रभाव लेकर आए और घर में शुभता भी बनी रहे। वहीं बेटे ये बेटी को किसी भगवान या देवी-देवताओं के नाम से पुकारना भी बहुत शुभ होता है। ऐसे में भगवान शिव के कुछ ऐसे विशेष नाम हैं, जो आप अपने बेटे का नाम रख सकते हैं और उनके भविष्य को उजागर कर सकतेहैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
बेटे का नाम शिव जी के नाम पर रखने से हो सकते हैं लाभ
अपने बेटे का नाम भगवान शिव से प्रेरित नाम के आधार पर रख सकते हैं। वैसे तो भगवान शिव के नाम बेटे का नाम रखना एक व्यक्तित्व और सांस्कृतिक पसंद को दर्शाता है,च लेकिन यह उन लोगों के लिए महत्व रखता है जो भगवान शिव और पौराणिक कथाओं से जुड़ी मान्यताओं का पालन करते हो। यह शक्ति और भक्ति का प्रतीक है और बेटे का नाम शिव जी के नाम पर रखने से देवता के प्रति भक्ति बढ़ती है। भगवान शिव को शक्ति, करुणा और ज्ञान का प्रतीक कहते हैं। महाशिवरात्रि के इस खास मौके पर अपने बेटे का नाम भगवान शिव के नाम पर रख सकते हैं।
भगवान शिव के नाम पर रखें अपने बेटे का नाम
भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) के कई नाम हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे चुनिंदा नाम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसस आपको अपने बेटे का नामांकरण के लिए आसानी हो सके और आप बेटे का नाम अपने आराध्य देव के नाम पर रखें।
पुष्कर का अर्थ
इस नाम का अर्थ पोषण देने वाला। भगवान शिव को पुष्कर के नाम से भी जाना जाता है। वहीं भारत में पुष्कर के नाम से तीर्थ स्थल भी है। पुष्कर बेहद पवित्र नाम है।
रुद्रांश का अर्थ
रुद्रांष नाम का अर्थ है भगवान शिव का अंश। अगर आप अपने बेटे का नाम रख रहे हैं, तो रुद्रांश रख सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन अपनी राशि अनुसार करें इस चीज से अभिषेक, मिलेगा मनचाहा वरदान
अनिकेत का अर्थ
अनिकेत का अर्थ है सबका स्वामी। आप अपने बेटे का नाम अनिकेत भी रख सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन इस समय करें रूद्राभिषेक, मिलेगा शिव-गौरी का आशीर्वाद
मृत्युंजय का अर्थ
भगवान शिव (भगवान शिव पूजा) का नाम मृत्युंजय भी है। बता दें, समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को पीकर भगवान शिव ने मृत्यु पर विजय प्राप्त की थी। इस अर्थ है मृत्यु को जीतने वाला।
उत्कर्ष का अर्थ
भगवान शिव का उत्कर्ष भी है। इसका अर्थ उन्नति, आगे बढ़ने वाला है। आप अपने बेटे का नाम उत्कर्ष रख सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों