आपने वो गाना तो सुना ही होगा, 'इक परदेसी मेरा दिल ले गया...', यह गाना हमारे बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस पर खूब जंचता है। कहते हैं प्यार सीमाएं देखकर कहां किया जाता है। प्यार के ऐसे कई उदाहरण बॉलीवुड देता रहा है। प्यार एक ऐसा ही उदाहरण हमारी एक्ट्रेसेस ने दिया है, जिन्होंने अपना दिल विदेशियों से लगाया। उन्होंने सारे बंधनों को तोड़ अपने सपनों के राजकुमार से शादी रचाई और आज अच्छा और खुशियों भरा जीवन भी जी रही हैं। ऐसा करके उन्होंने भले ही प्यार का मीठा और सुंदर उदाहरण पेश किया हो, मगर कितने फैंस का दिल तोड़ दिया। इस आर्टिकल में हम आपको फिल्मी जगत से जुड़ी ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सात समंदर पार रह रहे अपने सोलमेट का हाथ थामा और आज दुनिया भर में कपल गोल सेट कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की चहेती स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि अपने काम से हॉलीवुड में भी नाम कमाया है। वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ, एक उद्यमी हैं, एक गायिका हैं, एक लेखिका हैं, एक निर्माता हैं। अपने फिल्मी करियर में उनका नाम कुछ अभिनेताओं के साथ जुड़ा जरूर, लेकिन दिल का रिश्ता बन नहीं पाया। दोनों की मुलाकात मेट गाला में हुई और बस उसके बाद दोनों की नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। लोगों ने दोनों की उम्र के फासले को लेकर आलोचना भी की, मगर दोनों अड़े रहे और साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा जोनस हो गईं।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की बबली डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा लाखों दिलों की धड़कन हैं। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद उन्होंने अपना नाम बनाया। अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता। प्रीति का नाम नेस वाडिया से जुड़ा, लेकिन दोनों के रिश्ता कंट्रोवर्सी के साथ खत्म हुआ। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेस ने साल 2009 में एक पार्टी में प्रीति को थप्पड़ मारा था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की। साल 2014 में प्रीति ने नेस के खिलाफ कंपलेंट फाइल की थी। उसके बाद से दोनों ने कभी एक-दूसरे से बात नहीं की। इसी बीच प्रीति अमेरिका के बिजनेसमैन जीने गुडइनफ से मिली कुछ समय डेटिंग के बाद, हमारी डिंपल गर्ल ने साल 2018 में शादी कर लाखों लोगों का दिल तोड़ा था।
सेलिना जेटली
सेलिना जेटली ने साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था और इसके बाद वह कुछ म्यूजिक वीडियो में दिखाई दीं। उन्होंने अपना करियर फिल्म 'जानशीन' से शुरू किया था। फिल्म तो नहीं चली, मगर सेलिना की खूबसूरती ने कई लोगों को दीवाना बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में का किया। इसी बीच साल 2009 में सेलिना दुबई में अपने पति और ऑस्ट्रिया बेस्ड होटेलियर पीटर हाग से मिलीं। साल 2010 में सगाई और 2011 में शादी के बाद सेलिना ने फिल्मों को बाय-बाय कह दिया और अपने बच्चों पर ध्यान शुरू किया। सेलिना बड़े-बड़े ब्रैंड्स के साथ कोलैबोरेशन करती हैं। वह इंस्टाग्राम में एक्टिव रहती हैं। उम्मीद है कि वह जल्द फिल्मों में वापसी करेंगी।
इसे भी पढ़ें :जानें ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारे में जिन्हें शूटिंग के दौरान हुआ था प्यार
राधिका आप्टे
राधिका आप्टे ने फिल्मों में आने से पहले थियेटर में अभिनय किया। उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'लाइफ हो तो ऐसी' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ वह तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। उन्हें पहचान मिली फिल्म 'शो इन द सिटी' से, जिसमें उनके साथ तुषार कपूर थे। इस फिल्म के बाद दोनों की अफेयर की खबर तो उड़ी, लेकिन जल्द ही बंद भी हो गई, क्योंकि इसी बीच राधिका कंटेम्पररी सीखने के लिए लंदन चली गई थीं।
यहां उनकी मुलाकात हुई जाने-माने कंटेम्परेरी म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से। कुछ समय डेटिंग करने बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली। हालांकि उसके कई समय बाद तक दोनों ने अपनी शादी को छुपाकर रखा था। हालांकि राधिका आप्टे के दोस्त ने उनकी शादी बाद मीडिया को बताई थी और साल 2013 में दोनों ने शादी की रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी।
इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड में इस साल के सबसे चर्चित अफेयर्स कौन से रहे, जानिए
श्रिया सरन
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रिया सरन बॉलीवुड की भी कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। श्रिया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो साझा करती रहती हैं। साल 2007 में रजनीकांत की फिल्म 'शिवाजी: द बॉस' से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। श्रिया बॉलीवुड में भी अपने हाथ आजमा चुकी हैं। उन्हें 'आवारापन' और 'दृश्यम' जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय से लोगों का दिल जीता। श्रिया की मुलाकात मालदीव में टेनिस प्लेयर आंद्रेई कोशेव से हुई थी।
दोनों को एक नजर में प्यार हो गया और हमारी खूबसूरत बाला ने उदयपुर में साल 2018 में ही विदेशी बाबू के संग शादी के बंधन में बंधीं। इसके बाद, श्रिया बार्सिलोना शिफ्ट हो गई थीं। दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ वीडियोज और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी साल श्रिया अपने पति के साथ भारत शिफ्ट हुई हैं। उन्होंने इसकी जानकारी भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी।
हमें उम्मीद है आपको यह स्टोरी पसंद आई होगी। इसे शेयर करने में हमारी मदद करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों