herzindagi
b r chopra mahabharat star cast salary

कृष्ण से लेकर द्रौपदी तक, महाभारत की स्टारकास्ट को मिलती थी इतनी सैलरी

बी आर चोपड़ा द्वारा बनाए गए टीवी सीरियल महाभारत में एक्टर्स की सैलरी सुनकर शायद आप चौंक जाएंगे। सभी बड़े एक्टर्स को उस समय इतनी सैलरी मिलती थी।
Editorial
Updated:- 2020-05-01, 18:00 IST

जहां एक ओर कोरोना वायरस ने जिंदगी में ठहराव ला दिया है वहीं दूरदर्शन ने अपने पुराने सीरियल रीटेलिकास्ट कर कई लोगों को बात करने का मौका दे दिया है। रामायण, सर्कस, महाभारत, ब्योमकेश बक्शी जैसे कई टीवी सीरियल छोटे पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं रामायण और महाभारत। लोग इन टीवी सीरियलों के बारे में काफी कुछ जानना चाह रहे हैं। रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया से लेकर महाभारत की द्रौपदी यानी रूपा गांगूली तक पूरी स्टार कास्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच उनके बारे में फैक्ट्स भी काफी सर्च किए जा रहे हैं।

रमानंद सागर के सीरियल रामायण और बी आर चोपड़ा की महाभारत को लेकर काफी कुछ कहा जा चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बी आर चोपड़ा के टीवी सीरियल रामायण में एक्टर्स को कितनी सैलरी दी जाती थी। 

इसे जरूर पढ़ें- बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' के आखिरी शूट का वीडियो हो रहा वायरल, रो रहे हैं कृष्ण-अर्जुन

द्रौपदी से लेकर कृष्ण तक सबको मिलते थे इतने पैसे-

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक महाभारत टीवी सीरियल के हर एक्टर को 3000 रुपए प्रति एपिसोड दिए जाते थे। महाभारत के कुल 94 एपिसोड थे।

mahabharat complete starcast

आज के जमाने में थोटे से रोल के लिए भी बहुत सारे पैसे दिए जाते हैं और भले ही आपको ये कम लग रहे हों,  लेकिन यकीन मानिए 1989-90 के दौर में ये काफी थे। उस दौर में एक्टर्स को इतना ही मेहनताना मिलता था। खास बात ये है कि पैसों को लेकर कोई अंतर नहीं था। सभी को एक जैसी सैलरी मिलती थी।

महाभारत टीवी सीरियल था बहुत खास-

महाभारत टीवी सीरियल 1988-90 के दौर में चला था और छोटे पर्दे पर अपनी तरह का पहला एक्सपीरियंस था। वैसे तो महाभारत दोबारा भी बनाया गया, लेकिन किसी ने भी बी आर चोपड़ा वाली लोकप्रियता हासिल नहीं की। लोग अपने टीवी सेट्स के सामने बैठे रहते थे क्योंकि महाभारत टेलिकास्ट होता था।

 

एक्स्ट्रा एक्टर करते थे फ्री में काम-

महाभारत टीवी सीरियल की अधिकतर शूटिंग फिल्म सिटी में हुई थी। उसके लड़ाई के दृश्य जयपुर में दिखाए गए थे। एक इंटरव्यू में डायरेक्टर रवि चोपड़ा की पत्नी ने शेयर किया था कि उन्हें अगर अधिक सैनिकों की जरूरत पड़ती तो वो लोकल लोगों को सैनिकों की पोशाक में काम करने के लिए रख लेते थे। हालांकि, वो लोग पैसे नहीं मांगते थे। ये शो इतना लोकप्रिय था कि लोग फ्री में काम करने को तैयार हो जाते थे। उन्होंने कहा था, 'हमने किसी एक्स्ट्रा एक्टर को सैनिक के तौर पर नहीं रखा, सिर्फ फ्रंट रो वाले ही पेड एक्टर्स थे। स्थानीय लोग शूटिंग पर आ जाते थे और उसका हिस्सा बनते थे रोज़ सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक।'

इसे जरूर पढ़ें- बीआर चोपड़ा के आइकॉनिक टीवी शो महाभारत से जुड़ी ये 10 रोचक बातें जानें

 

इतना था महाभारत के एक एरिसोड का बजट-

इसी इंटरव्यू में बताया गया था कि महाभारत के हर एपिसोड का बजट 6 लाख था। रवि चोपड़ा की पत्नी ने कहा था, 'बजट 6 लाख का था, लेकिन रवि ने अपने पिता को कहा कि हम कितनी भी कोशिश कर लें इसे 7.5 लाख से कम नहीं कर पा रहे हैं।'

रामायण और महाभारत ने पिछले दौर में लोगों को घरों के अंदर रखा था क्योंकि उस दौरान सभी टीवी शो देखते रहते थे। इसलिए इसे दोबारा टीवी पर दिखाया जा रहा है और इस वक्त भी इनकी लोकप्रियता वैसी ही है। डीडी भारती पर दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे हर रोज़ महाभारत का टेलिकास्ट होता है।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

All Photo Credit: Youtube

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।