herzindagi
ramanand sagar ramayan serial main

टीवी पर एक बार फिर नजर आएगी रामानंद सागर की रामायण, जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

रामानंद सागर की रामायण आज भी घर-घर में लोकप्रिय है। भारतीय टेलीविजन पर एक बार फिर से आपको रामायण देखने को मिलेगी।
Editorial
Updated:- 2023-06-28, 09:02 IST

रामानंद सागर की रामायण आज भी घर-घर में लोकप्रिय है। भारतीय टेलीविजन पर एक बार फिर से आपको रामायण देखने को मिलेगी। टीवी पर रामानंद सागर की रामायण 3 जुलाई से सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे शेमारू टीवी पर स्ट्रीम होगी।

इससे पहले लॉकडाउन के दौरान लोगों का मनोरंजन करने के लिए 'रामायण' का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा गया था। दर्शक इस सीरियल को खूब पसंद भी कर रहे थे। एक समय में रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण की लोकप्रियता इतनी थी कि सड़कें खाली हो जाया करती थीं। जी हां इसके चलते लोगों की उस समय की कई यादें ताजा हो रही है जो सबके लिए बहुत ही दिलचस्प और रोचक है। उस समय लोग हर रविवार को सुबह अपना काम फटाफट निपटाकर टीवी पर रामायण देखने के लिए बैठ जाते थे। बस इतना ही नहीं, बल्कि रामायण उस समय इतना लोकप्रिय हो गया था कि राम और सीता की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका को लोग भगवान की तरह पूजते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब रामायण में रावण की मृत्यु हुई तो रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के गांव में शोक भी मनाया गया था। आज हम आपको रामायण से जुडी अनसुनी और रोचक बातों का खजाना लेकर आए है, जिनसे शायद आप अनजान है।  

इतने साल पहले, जब रामानंद सागर ने फिल्मों से टीवी पर आने का फैसला किया, तो उन्हें कई लोगों का समर्थन नहीं मिला। क्योंकि टीवी को एक लाभदायक माध्यम नहीं माना जाता था। और फिर भी, इंडियन टीवी के चेहरे को बदलने वाले एक शो को बनाने के लिए, थोड़े फाइनेंशियल सपोर्ट के साथ, वह आगे बढ़ गए। रामायण, जो वास्तव में दूसरा शो था जो रामानंद सागर ने टीवी (विक्रम बेताल के बाद) के लिए बनाया था, अब तक के सबसे आइकोनिक शो में से एक है। 

इसे जरूर पढ़ें: अब ऐसे दिखते हैं रामायण के राम, सीता और लक्ष्‍मण

 

 

 

View this post on Instagram

WATCH NOW - Your favourite show #Ramayan on @DDNational

A post shared by Doordarshan National (DD1) (@ddnational) onApr 6, 2020 at 8:38am PDT

 

'रामायण' से जुड़ी ये 10 रोचक बातें

1. 'रामायण' और रामानंद सागर कई सालों से एक दूसरे के पर्याय बन चुके है। क्योंकि देश को 1987 में पहली बार रामायण टीवी पर दिखाने वाले रामानंद सागर ही थे। क्या आप जानते हैं कि रामायण सीरियल का पहला एपिसोड 25 जनवरी 1987 को टेलीविजन पर टेलीकास्ट किया गया था। अब दोबारा 32 साल बाद इसे दिखाया जा रहा है।

2. 'रामायण' भारत का पहला एकमात्र ऐसा सीरियल था, जिसका समय 45 मिनट होता था! बाकी दूसरे सीरियल विज्ञापन के साथ 30 मिनट के लिए ही दूरदर्शन पर आते थे। उस समय सर्वे मे पाया गया कि रामायण सीरियल के शुरू होने पर भारत के लगभग 99 प्रतिशत लोग टीवी देखते हैं! जी हां जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि यह सीरियल इतना फेमस हुआ था कि जब इसका टेलीकास्ट होता था तो देश की सड़कें सुनसान हो जाती थी! आज जिस भारतीय की उम्र 40 साल या उससे ज्यादा है उसमें से 95 प्रतिशत लोगों ने उस समय इस सीरियल को देखा था!

ramanand sagar ramayan serial inside

3. बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि रामानन्द सागर इस टीवी सीरियल के पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके थे! लेकिन किसी कारण उन्‍हें अपने फिल्मी करियर को विराम देना पड़ा था। इस सीरियल को स्पोन्सर्स करने के लिये सभी प्रोड्यूसर्स ने साफ मना कर दिया था! फिर रामानंद सागर ने खुद स्पोन्सर्स किया और रामायण लोगों को इतना पसंद आया कि यह सुपर हिट हो गया।

4. दुनिया का सबसे पॉपुलर टीवी सीरियल 'रामायण' को 'Mythological Serial' के रुप में जून 2003 में लिम्का बुक रिकार्ड में दर्ज किया गया था! जब रामायण पहली बार प्रसारित हुआ, तो दूरदर्शन ने प्रत्येक एपिसोड के लिए कथित तौर पर 40 लाख रुपये कमाए। रामायण का 55 विभिन्न देशों में टेलीकास्ट किया गया और लगभग 650 मिलियन दर्शकों की संख्या अर्जित की। रामचरितमानस की ये 5 चौपाईयां आपको देंगी सुख और संपत्ति

ramanand sagar ramayan serial inside

5. शो की लोकप्रियता के कारण, इसे मूल 52 एपिसोड के बजाय, कुल 78 एपिसोड में तीन बार बढ़ाया गया था। जी हां रामानन्द सागर ने कुल 78 एपिसोड में पूरी 'रामायण सीरियल' को दूरदर्शन पर प्रस्तुत किया था! भारत में यह धार्मिक सीरियल इस कदर लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ गया कि जैसे ही टीवी पर राम या सीता दिखाई देते थे, लोग उनके हाथ जोड़कर दर्शन करते थे! यहां तक कि भारत के कुछ हिस्सों के मंदिरों में आज भी रामायण के मुख्य कलाकार अरुण गोविल (राम) और दीपिका चिखलिया (सीता) के फोटो लगे हुए है!

6. रामानंद सागर जी कि रामायण करने के बाद एक दिन अरुण गोविल (राम) सिगरेट पी रहे थे तो किसी ने कहा की हम तुम्हें भगवान मानते है और तुम नशा कर रहे हो? यह बात उनको इतना छू गई कि उन्होंने नशीले पदार्थो शराब, सिगरेट, पान-मसाला का सेवन त्याग दिया था!

ramanand sagar ramayan serial inside

7. रामायण के मुख्य कलाकारों के नाम…जो आज भी लोगों को याद होंगे!
राम- अरुण गोविल
सीता- दीपिका चिखालिया
लक्ष्मण- सुनील लहरी
रावण- अरविंद त्रिवेदी
संजय जोग, जिन्होंने शो में भरत की भूमिका निभाई थी, को मूल रूप से लक्ष्मण की भूमिका के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन अत्यधिक शूटिंग के दिनों की आवश्यकता के कारण, वह प्रतिबद्ध नहीं हो सके। इस प्रकार, उन्हें भरत के रूप में लिया गया।

इसे जरूर पढ़ें: सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की ये खूबसूरत तस्वीरें देखिए

8. इस धार्मिक सीरियल के सभी एपीसोड की शूटिंग 'उमरगाव' स्टूडियो की गई थी! जो मुंबई से लगभग 16 किलो मीटर की दूरी पर था! जो स्पेशल इस सीरियल के शूटिंग के लिये ही किराये पर लिया गया था!

ramanand sagar ramayan serial inside

9. क्‍या आप जानते हैं कि रामायण की शूटिंग लगातार 550 से ज्यादा दिनों तक चली थी। कई बार जब जूनियर कलाकारों की कमी पड़ जाती थी तो गांव-गांव जाकर ढोल नगाड़ों के साथ घोषणा की जाती थी। रामायण दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला पहला ऐसा सीरियल था, जिसमें स्पेशल इफेक्ट्स जैसे- पुष्पक विमान का उड़ना और हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाना आदि का इस्तेमाल किया गया था। इन स्पेशल इफेक्ट्स ने सीरियल में जान डाल दी थी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Doordarshan National (DD1) (@ddnational) onApr 4, 2020 at 8:52pm PDT

10. अरुण गोविल (राम) और सुनील लहरी (लक्ष्‍मण) मिलकर मुंबई में 'राम-लक्ष्मण प्रोडक्शन हाउस' के नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी चला रहे है! दीपिका चिखलिया (सीता) फिलहाल अपने पति हेमन्त टोपीवाला कि कॉस्मेटिक कंपनी में मार्केटिंग हेड के रुप में काम करती है! रामानन्द सागर की मृत्यु 12 दिसम्बर 2005 को हुई थी! लेकिन सालों तक उनको इस सीरियल के लिए याद किया जाता रहा!

 

 

 

View this post on Instagram

WATCH NOW - Your favourite show #Ramayan on @ddnational

A post shared by Doordarshan National (DD1) (@ddnational) onApr 3, 2020 at 8:41pm PDT

आज भी लोग 'रामानंद सागर की रामायण सीरियल' को देखते है! पूरे भारत में लॉकडाउन के चलते लोगो के मनोरंजन के लिए इसे DD National पर सुबह 9 से 10 और रात को 9 से 10 दुबारा प्रसारित किया जा रहा है! इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी थी। 

आप शेमारू टीवी पर इस सीरियल को एक बार फिर से देख पाएंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Image Credit: Instagram (@ramanandsagarramayan) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।