Ram Darbar Ka Mahatva: अयोध्या राम मंदिर का अनावरण 22 जनवरी को होने वाला है। इस दिन रामलला की प्रतिमा की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रिपोर्ट्स में ऐसा बताया गया है कि मंदिर के गर्भ गृह में रामलला के बाल स्वरूप वाली प्रतिमा के साथ-साथ राम दरबार भी स्थापित किया जाएगा। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्या है राम दरबार और क्यों है इसका इतना महत्व।
श्री राम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ विराजित हों और उनके परम भक्त हनुमान जी (हनुमान जी की पत्नी का नाम) उनके चरणों में बैठों हों, ऐसी फोटो या मूर्ति को राम दरबार कहा जाता है। राम दरबार असल में राम राज्य का प्रतीक है। इसी कारण से राम दरबार का एक नाम राम राज्य भी है।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर गर्भगृह में रखी पुरानी रामलला की प्रतिमा का क्या होगा?
ऐसा माना जाता है कि राम दरबार इस बात को दर्शाता है कि कैसे हमें एक उत्तम परिवार, उत्तम राज्य और उत्तम समाज की स्थापना करनी चाहिए। राम राज्य पारिवारिक एकता को भी दर्शाता है। राम मंदिर में राम दरबार रखने के पीछे का महत्व भी यही माना जा रहा है।
इसके अलावा, शास्त्रों में राम दरबार सिर्फ मंदिर (मंदिर जाने के लाभ) में ही नहीं बल्कि घर में रखने के लिए भी कहा जाता है। माना जाता है कि घर में राम दरबार रखने से पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिल जाती है, आपसी प्रेम और संवाद बढ़ता ही, घर में क्लेश का वातावरण नष्ट हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के मंदिर में श्री राम तो मिलेंगे मगर सीता जी नहीं, जानें क्या है वजह
राम दरबार को घर में रखने और नियमित पूजा करने से दुर्भाग्य दूर होता है, घर में शांति की स्थापना होती है, घर सुख-समृद्ध एवं संपन्न बनता है। घर के सदस्यों का भाग्य जाग उठता है और सफलता के सभी मार्ग खुलते हैं। राम दरबार की पूजा से घर पर श्री राम की कृपा होती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में क्यों लगाया जाएगा राम दरबार। साथ ही, जानें क्या है राम दरबार का महत्व और इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shuterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।