
घर को सेट करने में वार्डरोब का अहम योगदान होता है। इसके बिना कपड़े को सही और व्यवस्थित तरीके से रख पाना मुश्किल होता है। अगर वार्डरोब न हो तो कपड़े, जरूरी कागजात और गहने इधर-उधर बिखरे हुए पड़े रहते हैं। साथ ही कपड़ों के गंदे और खोने का डर बना रहता है। इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाली लोहे की अलमारी या घर पर लकड़ी की वार्डरोब बनवाते हैं। लेकिन कई बार इसे डिजाइन करवाते समय किया गया चयन इसे खराब करके रख देता है। अगर आप अपने घर में वार्डरोब को डिजाइन करवा रही हैं, तो भूलकर भी ये गलतियां न करें। इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप समय से पहले पुराना और खराब होने से बचा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-घर के लिए Second Hand Furniture खरीदते वक्त नहीं खाएंगे धोखा, जानें एक्सपर्ट के बताए ये खास टिप्स
ध्यान रखें कि वार्डरोब बनवाते समय स्पेस का चयन सही करें। ऐसा न करना आपके घर का लुक खराब करने का काम कर सकती हैं। मॉडर्न और ट्रेडिशनल इंटीरियर के साथ वार्डरोब का मैच करें। इसके लिए जूट वर्क सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह एक ऐसा ऑप्शन है, जो हमेशा ट्रेंड में बना रहेगा।

अगर आप अपनी वार्डरोब में कपड़े के अलावा भी सामान रखना चाहती हैं, तो मल्टी सेल्फ वार्डरोब बनवाएं। ऐसे में एक ही जगह पर अपनी जरूरत का सारा सामान रख सकती हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन अलग-अलग यूनिक पैटर्न वाले वार्डरोब डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं।
अगर आपके घर में जॉब वाले लोग ज्यादा है, तो कोशिश करें बाजार में मिलने वाली सिंपल अलमारी को खरीदकर खुद से मॉडिफाई कर सकती हैं। आप चाहें, तो इसे अपने मनपसंद पेंट से कलर कर उसे फ्लावर बना सकती हैं। साथ ही खरीदते समय यह ध्यान रखें कि उसमें कितने बॉक्स और ऑर्गेनाइजर हैं।
फर्नीचर में कार्विंग वर्क काफी भी पुराना नहीं होता है। ऐसे में आप वार्डरोब को कार्व वर्क में डिजाइन करा सकती हैं। इस डिजाइन की खास बात यह है कि इस तरह की अलमारी आपके कमरे के रॉयल लुक देती है।

बरसात हो या सर्दी, अक्सर अलमारी में कपड़ा रखने के दौरान नमी के कारण उसमें फफूंद लग जाती है। ऐसे में आप जब भी वार्डरोब बनवाएं, उसे दौरान वेंटिलेशन का खास ख्याल रखें।
इसे भी पढ़ें-Rattan Furniture को साफ करने में होती है परेशानी, इन क्लीनिंग हैक्स को करें ट्राई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।