image

पायल पहनते समय कहीं आप भी तो नहीं करती हैं ज्योतिष से जुड़ी ये गलतियां? आज ही बदल दें अपनी ये आदत

पायल को सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है और सुहागिन स्त्रियों के लिए इसे पहनना बहुत शुभ होता है। अगर आप भी पैरों में पायल पहनती हैं तो यहां बताई कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 19:34 IST

भारतीय संस्कृति में पायल केवल आभूषण नहीं होती है बल्कि सौभाग्य, स्त्रीत्व और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी मानी जाती है। शास्त्रों की मानें तो विवाह के बाद महिलाओं द्वारा पायल पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है, वहीं ज्योतिष में इसे पहनने के कुछ नियम भी बनाएं गए हैं जिनका पालन जरूरी होता है।  ऐसा कहा जाता है कि सही तरीके और सही समय पर पायल पहनने से न सिर्फ सौभाग्य बढ़ता है, बल्कि मानसिक शांति, वैवाहिक सुख और आर्थिक स्थिरता भी बनी रहती है। वहीं अक्सर अनजाने में महिलाएं पायल पहनते समय कुछ ऐसी ज्योतिषीय गलतियां भी कर बैठती हैं, जो शुभ फल की जगह नकारात्मक असर देने लगती हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानते हैं पायल से जुड़ी ऐसी कुछ गलतियों के बारे में जो आपको पायल पहनते समय करने से मन किया जाता है और इससे जुड़े कुछ उपायों के बारे में विस्तार से।

गलत धातु की पायल पहनना

कई बार हम जाने अनजाने किसी भी धातु की पायल पहन लेते हैं जो शास्त्रों के अनुकूल नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार पायल हमेशा चांदी धातु की ही पहननी चाहिए। चांदी को चंद्रमा की धातु माना गया है, जो मन, भावनाओं और शांति से जुड़ा होता है।

anklet mistakes we should avoid

वहीं आपको लोहे, पीतल या किसी अन्य मेटल की पायल भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए। वहीं कई बार महिलाऐं सोने की पायल भी पहल लेती हैं, लेकिन पैरों में कभी भी सोने के गहने नहीं पहनने चाहिए इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और माता लक्ष्मी का अपमान होता है। आपको सलाह दी जाती है कि हमेशा शुद्ध चांदी की पायल पहनें, जिससे आपका चंद्रमा मजबूत रहे और मन शांत बना रहे।

यह भी पढ़ें- बिछिया पहनते समय की गई ये 5 गलतियां पति को बना सकती हैं कंगाल

केवल एक पैर में पायल पहनना

कई बार महिलाएं फैशन के चलते एक पैर में ही पायल पहन लेती हैं। विवाहित महिलाओं का इस तरह से पायल पहनना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यह शरीर के असंतुलन का संकेत देता है। इससे जीवन में नकारात्मकता आती है और पायल पहनने के पूर्ण फल नहीं मिलते हैं। यदि आप पायल पहनती हैं तो दोनों पैरों में ही इसे पहनना जरूरी है, जिससे इसका कोई नकारात्मक प्रभाव न हो सके।

यह भी पढ़ें- क्या पैरों में Evil Eye पायल पहनना ठीक है? जानें क्या कहता है ज्योतिष

टूटी या खराब पायल पहनना

आपको कभी भी टूटी हुई या खराब पायल नहीं पहननी चाहिए। ऐसी पायल आपके जीवन में दुर्भाग्य ला सकती है। अगर आपकी पायल किसी जगह से टूट गई हो, उसके घुंघरू खराब हो जाएं या वह बार-बार पैर से उतरती हो तो ऐसी पायल पहनना अशुभ माना जाता है। शास्त्रों की मानें तो टूटी हुई पायल नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और सौभाग्य में कमी ला सकती है। आपको टूटी हुई पायल तुरंत बदल देनी चाहिए और उसके स्थान पर आपको दूसरी पायल पहन लेनी चाहिए।

mistakes to avoid when we wear anklet

नई पायल खरीदने के तुरंत बाद ही पहन लेना  

ऐसा माना जाता है कि आपको कभी भी नई पायल को खरीदने के बाद सीधे ही नहीं पहन लेना चाहिए। जैसे ही आप नई पायल खरीदें सबसे पहले इसे ईश्वर को समर्पित करें। बिना शुद्धि के नई पायल पहन लेना शुभ नहीं माना जाता है। नई पायल खरीदते ही पहन लेना एक आम गलती है जो हम सभी करते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार किसी भी आभूषण को पहनने से पहले उसकी ऊर्जा शुद्धि जरूरी होती है और जब आप इसे ईश्वर के सामने रखती हैं, तो आपके लिए इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

अगर आप भी पायल पहनते समय यहां बताई कोई भी गलती करती हैं तो आपको ये आदत बदल देनी चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;