
Virgo Horoscope Today, 24 January 2026: 24 जनवरी 2026 का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए अलर्ट्स और पेशेंस की परीक्षा लेने वाला है। आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में आ गए हैं, जिसे ज्योतिष में चंद्र अष्टम दोष माना जाता है। पिछले दो दिनों का खुशनुमा माहौल आज अचानक चिंता या बेचैनी में बदल सकता है। आज बिना किसी बड़ी वजह के मन उदास रह सकता है। शनिवार का दिन है, इसलिए काम में रुकावटें आ सकती हैं। आज आपको रिस्क लेने से पूरी तरह बचना चाहिए और रूटीन काम पर फोकस करना चाहिए।
लव लाइफ में आज कन्या राशि की महिलाओं को बहुत संभलकर बात करनी होगी। आठवां भाव वाणी में कड़वाहट और रिश्तों में डाउट पैदा करता है। आज पार्टनर की कोई पुरानी बात आपको चुभ सकती है, जिससे बड़ा विवाद हो सकता है। विवाहित महिलाओं को आज ससुराल पक्ष से जुड़ी किसी बात पर बैचैन हो सकती है। आज अपने सीक्रेट्स किसी से शेयर न करें, नहीं तो बात का बतंगड़ बन सकता है। सिंगल महिलाओं को आज प्रपोजल का जवाब देने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
उपाय: आज शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाएं।
कामकाज के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं के लिए दिन चल्लेंजिंग रह सकता है। आज ऑफिस में आपके विरोधी या जलने वाले लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, इसलिए आज आप आँखें बंद करके किसे पर भरोसा न करें । आज कोई भी काम अधूरा न छोड़ें, वरना बॉस की डांट पड़ सकती है। जो महिलाएं रिसर्च, डाटा एनालिसिस, ज्योतिष या गुप्त विद्याओं से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ज्ञानवर्धक रहेगा। बिज़नेस में आज कोई नया एग्रीमेंट साइन न करें।
उपाय: आज काम पर जाने से पहले ॐ शं शनिश्चराय नमः का 11 बार मन में जाप करें।
आर्थिक दृष्टि से आज कन्या राशि की महिलाओं को अपने बजट और पासवर्ड दोनों का ध्यान रखना है । आठवां भाव अचानक धन हानि या चोरी का डर बनाता है। आज ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय सावधानी बरतें। आज गाड़ी की सर्विसिंग या किसी मेडिकल चेकअप पर अचानक पैसा खर्च हो सकता है। शेयर मार्किट या बैटिंग में पैसा लगाने के लिए आज का दिन बिल्कुल भी सही नहीं है, बड़ा नुकसान हो सकता है।
उपाय: आज किसी को भी काला कपड़ा गिफ्ट न करें और न ही पहनें।

स्वास्थ्य के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को पेट और इंफेक्शन का खास ध्यान रखना चाहिए। आठवां भाव गुप्त रोगों, पाइल्स या यूरिनरी इन्फ़ेक्सन का होता है। आज पानी कम पीने से समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, आज चोट-चपेट लगने का डर है, इसलिए गाड़ी धीमी चलाएं और सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय ध्यान दें। आज मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन जरूर करें।
उपाय: आज एक कटोरी में सरसों का तेल लें, उसमें अपना चेहरा देखें और उसे दान कर दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।