यह तो हम सभी जानते हैं कि आर्गेनाइज्ड घर ना केवल देखने में अच्छा लगता है, बल्कि यह अधिक सुविधाजनक भी होता है। आर्गेनाइज्ड घर में किसी भी सामान को ढूंढने में अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती। वैसे जब बात घर को आर्गेनाइज करने की हो तो उसकी शुरूआत होती है, आपकी अलमारियों को आर्गेनाइज करने से।
आमतौर पर, हम सभी के घर में विभिन्न हिस्सों में कई तरह की अलमारियां होती है, जिनमें हम काफी सारा सामान रखते हैं। अगर अलमारी का साइज बड़ा होता है और वह अधिक स्पेशियस होती है तो ऐसे में उसे आर्गेनाइज करने में किसी तरह की परेशानी नहीं आती। लेकिन अगर वहीं, अलमारी का साइज छोटा है, तो ऐसे में उसे आर्गेनाइज करना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।
दरअसल, कम जगह में अधिक सामान को बेहतर तरीके से आर्गेनाइज तरीके से रखना इतना भी आसान नहीं होता। कई बार इस चक्कर में हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे सबकुछ काफी मैसी हो जाता है और ऐसे में आपका काम व मेहनत दोनों ही बढ़ जाते हैं। हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा हुआ हो।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको स्मॉल साइज अलमारी को आर्गेनाइज करने के दौरान की जाने वाली कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको वास्तव में बचना चाहिए-
यह स्मॉल साइज अलमारी को आर्गेनाइज करते समय की जाने वाली सबसे पहली और बिग मिसटेक है। आमतौर पर, जब भी हम अलमारी को व्यवस्थित करते हैं, तो खाली करना या डिक्लटरिंग करना जरूरी नहीं समझते। जिसके कारण केवल आपका टाइम वेस्ट ही होता है। इसलिए, जब भी आप अपनी अलमारी को आर्गेनाइज करें तो पहले उसे खाली करें और जो सामान वेस्ट है, उसे बाहर कर दें। ऐसा करके आपको बेहतर तरीके से समझ में आएगा कि आपको अपनी अलमारी को किस तरह आर्गेनाइज करना है।
यह देखने में भले ही एक छोटी सी मिसटेक लगे, लेकिन इस भूल के चलते आप कभी भी अपनी स्मॉल साइज अलमारी को आर्गेनाइज नहीं कर पाएंगी। दरअसल, आजकल मार्केट में डिफरेंट शेप्स, साइज व स्टाइल के हैंगर मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें:हर लड़की की वार्डरोब में होनी चाहिए ये 11 चीजें
जब भी आप अपनी अलमारी को आर्गेनाइज करें तो यह अवश्य देखें कि वह आपकी अलमारी के साइज के अनुसार सही हो। साथ ही सभी हैंगर, एक ही आकार और प्रकार के होने चाहिए, ताकि वे एक साथ अच्छी तरह से फिट हो जाएं और एक दूसरे के साथ न फंसें।
अपने घर को आर्गेनाइज करने के लिए हम डिवाइडर से लेकर स्टोरेज बॉक्स आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन छोटी अलमारी को आर्गेनाइज करते समय गलत आर्गेनाइजर का चयन करना भी आपकी एक बड़ी मिसटेक हो सकता है।
ऐसा करने से आपकी अलमारी का स्पेस और भी अधिक कंज्यूम हो जाता है और फिर आपके लिए सामान को बेहतर तरीके से रखना मुश्किल होता है। ऐसी अलमारी के लिए फ्लैट शेल्फ डिवाइडर या फिर हैंगिंग आर्गेनाइजर का इस्तेमाल करना अधिक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।
चूंकि आपकी अलमारी साइज छोटी है तो आपको यह समझना होगा कि आप जरूरत से ज्यादा कपड़ों को अलमारी में नहीं रख सकती हैं। इससे आपकी अलमारी फिर से मैसी हो जाएगी। इसलिए आपको यह गलती करने से बचना चाहिए। ध्यान दें कि हम सभी के पास ऐसे कपड़े होते हैं जो वे केवल मौसम के आधार पर साल में केवल कुछ ही दिन पहने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:Vastu Tips: घर के बेडरूम में रखती हैं अलमारी तो जरूर जानें वास्तु के ये टिप्स
ऐसे कपड़ों को अनावश्यक रूप से अलमारी में रखने से वह केवल जगह ही घेरते हैं। बेहतर होगा कि आप आप मौसम बदलने पर अपनी अलमारी को एक बार खाली करें और उन कपड़ों को एक अतिरिक्त बैग में रखकर बेड बॉक्स के अंदर रखें। आप ऑफ-सीजन कपड़ों को एक हाई शेल्फ बॉक्स पर भी रख सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।