हर कोई अपने भविष्य की जानकारी लेना चाहता है लेकिन यदि आप भविष्य जानना चाहते हैं तो इसका अनुमान ज्योतिषशास्त्र से लगाया जा सकता है।
ज्योतिषशास्त्र हमें आने वाले समय की जानकारी देता है जिससे हम अपने कार्यों का निर्धारण करते हैं और से जुड़ी कुछ बातें बता सकता है जिससे हम अपने आने वाले समय की योजनाएं बना सकते हैं और अपने कार्यों को सफल बना सकते हैं।
अगर आप भी अगस्त महीने में अपनी राशि का राशिफल जानना चाहते हैं तो ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आरती दहिया जी से जानें अगस्त के राशिफल के बारे में।
मेष राशि
अगस्त 2022 का महीना मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला सिद्ध हो सकता है। मेष राशि की कुंडली में ग्रहों की स्थिति, विशेषकर सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह की स्थिति आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्र को प्रभावित करेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से अगस्त का महीना मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किलों भरा साबित हो सकता है।
आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो अगस्त का महीना मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। इस महीने मेंआपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें। भगवान हनुमान जी को चूरमा का भोग लगाएं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना सकारात्मक फल देने वाला सिद्ध हो सकता है। इस महीने की शुरुआत से ही वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होता नजर आएगा। यह पूरा महीना आपके लिए शुभ रहने के संकेत हैं। इस पूरे महीने में भगवान श्री गणेश जी की उपासना करें। जीवन में सफलता के लिए कुंवारी कन्याओं को हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।
मिथुन राशि
अगस्त का महीना मिथुन राशि के जातकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना आपको परेशान कर सकता है। करियर की दृष्टि से यह समय मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यधिक फलदायी रहने वाला है। गौ माता जी को हरा चारा खिलाएं। श्री गणेश जी के मंत्र का जाप अवश्य करें।
इसे जरूर पढ़ें: Weekly Horoscope: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 25 से 31 जुलाई का समय, पंडित जी से जानें
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। करियर के दृष्टिकोण से कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति से आपको सहायता मिल सकती है अगर कोई मानसिक तनाव है तो उससे छुटकारा मिलेगा।
हालांकि परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपको सलाह है कि बासी भोजन से परहेज करें। नियमित व्यायाम से आपको फायदा मिल सकता है।
सिंह राशि
इस महीने दशम भाव के स्वामी शुक्र दशम भाव में ही विराजमान रहेंगे। इसकी वजह से कार्यक्षेत्र में मजबूती मिलेगी। सिंह राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना चुनौतियां लेकर आएगा।
किसी की गलत सलाह पर काम करने से आपको नुकसान हो सकता है। कई जातकों के लिए विदेशी धन के आगमन के योग बनेंगे। भगवान सूर्य को लाल पुष्प डालकर जल अर्पित करें। सूर्य देव जी के बीज मंत्र का निरंतर जाप करते रहें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अगस्त का महीना कुल मिलाकर देखा जाए तो काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ सिद्ध हो सकता है। इस महीने आपको विशेष तौर पर अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में भी मतभेद होने की संभावना है। गौ माता को प्रतिदिन हरा चारा खिलाएं। गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को हरे रंग की वस्तुओं का का दान करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त 2022 का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। हालांकि प्रेम जीवन और शिक्षा व आर्थिक लिहाज से इस महीने आपको सकारात्मक फल भी प्राप्त हो सकते हैं। करियर के दृष्टिकोण से अगस्त का महीना तुला राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला सिद्ध हो सकता है।
आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना तुला राशि के लिए औसत फलदायी रह सकता है। अपने घर में सुंदरकांड का पाठ करें। शुक्रवार के दिन सफेद गाय को गुड़ खिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि तुला है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाला सिद्ध होने की संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने की संभावना है।
धार्मिक क्षेत्र से भी आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। अगस्त वृश्चिक राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। बुधवार की शाम को काले तिल का दान करें। मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को अगस्त का महीना जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित परिणाम देगा। साथ ही इस बात की भी संभावना है कि लंबे समय से अटका हुआ कोई धन आपको इस महीने प्राप्त हो जाए। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना धनु राशि के जातकों के लिए मुश्किलों भरा सिद्ध हो सकता है। पीली वस्तुओं का दान न करें और गुरु के मंत्रों का जाप करें।
मकर राशि
अगस्त का महीना मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक जीवन के लिहाज से यह महीना मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। पारिवारिक जीवन के लिहाज से अगस्त का महीना मकर राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने की संभावना है। श्री शनिदेव जी की पूजा करें और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
अगस्त का महीना यदि कुल मिलाकर देखा जाए तो कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने की संभावना है। करियर के लिहाज से यह महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके बने-बनाए कार्यों में अचानक ही अड़चनें आ सकती है।
कुंभ राशि के जातकों का आर्थिक जीवन इस महीने में बेहतर रहने की संभावना है। अगस्त का महीना कुंभ राशि के जातकों के प्रेम व वैवाहिक जीवन के लिहाज से सुखद रहने की संभावना है। श्री शनि देव जी के मंत्रों का जाप करें औरबुधवार के दिन गौ माता जी को साबुत मूंग अपने दोनों हाथों से खिलाएं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मिश्रित फल देने वाला महीना सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो इस महीने मीन राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। मीन राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन अगस्त के महीने में उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान न करें और सोमवार के दिन शिवलिंग पर अक्षत अर्पित करें।
इस प्रकार अगस्त का महीना सभी राशियों के लिए मिले जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। आप इस ज्योतिष अनुमान के अनुसार ही आने वाले समय की योजनाएं तय कर सकते हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों