हर कोई अपने भविष्य की जानकारी लेना चाहता है जिससे आने वाले समय की योजनाएं बनाई जा सकें। लेकिन इस बात का अंदाजा लगाना थोड़ा कठिन होता है। आपका आने वाला समय कैसा होगा? आपकी सेहत में क्या बदलाव आएंगे और आपकी नौकरी में कैसे उतार चढ़ाव आने वाले हैं जैसी कई बातों का पता हमें ज्योतिष शास्त्र से मिल सकता है।
अगर आप भी अपने आने वाले हफ्ते ये जानना चाहते हैं कि आपके लिए 25 से 31 जुलाई तक का हफ्ता कैसा रहेगा तो इस लेख में उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी से सभी राशियों के राशिफल के बारे में जान सकते हैं।
मेष राशि
द्वितीय चंद्र का गोचर कार्य की अधिकता एवं भाग्य का साथ दिलाएगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे एवं आय भी अच्छी होगी। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। मंगल एवं बुधवार में प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार को सावधानी रखनी होगी। आपको इस हफ्ते वाहन से भी कष्ट हो सकता है। किसी को उधार न दें एवं धन से जुड़े आवश्यक कार्य को टालें।
इसे जरूर पढ़ें:Monthly Horoscope July 2022: जुलाई में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें
वृषभ राशि
यह हफ्ता चंद्र के गोचर साथ आरंभ होगा। आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। कुछ विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। मित्रों से मुलाकात के योग हैं। इस सप्ताह में किसी संकट के योग नहीं है। शनिवार का दिन निराशा भरा हो सकता है। लेकिन इसमें भी हानि होने की कोई संभावना नहीं है।
मिथुन राशि
इस हफ्ते चंद्र द्वादश होने से खर्च अधिक होंगे। सोमवार से राहत मिलेगी एवं चंद्र का प्रवेश होते ही दिक्कतों से राहत प्राप्त होगी। आपके लिए नई राहें खुलेंगी एवं कार्यो में गति आएंगी। गुरुवार को पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। इस हफ्ते आपकी धार्मिक कार्यो में रूचि होगी।
कर्क राशि
आपके लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहेगा लेकिन सोम एवं मंगलवार को समय अनुकूल नहीं है। आय में नुकसान एवं खर्च की वृद्धि होगी। अनावश्यक कार्यो में देरी होगी। बुध एवं गुरुवार को समय सर्वप्रकार से शाक्तिशाली बनाने वाला है। आय बेहतरीन होगी। कोई बड़ा काम हो सकता है।
सिंह राशि
दशम चंद्रमा आय को बेहतर करेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होंगी एवं कार्यशैली में सुधार होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं स्थायी संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे। मंगल एवं बुधवार को आय में वृद्धि होगी एवं सभी बाधाएं समाप्त होंगी। हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि
नवम चंद्रमा पराक्रम में वृद्धि करेगा एवं आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं कार्य की अधिकता हो सकती है। नए संपर्क बनेंगे एवं मेहमानों का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। गुरुवार एवं शुक्रवार को परिवार के साथ रहने का वक्त मिलेगा। शनिवार को चिंता भरा दिन रह सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के लिए सोमवार से काम में भी तेजी आ जाएगी। लक्ष्य की प्राप्ति होगी एवं आय में सुधार होगा। आपको सहयोग की प्राप्ति होगी एवं पुराने नुकसान की भरपाई करने की राह प्राप्त होगी। बुध एवं गुरुवार को कार्य की अधिकता होगी एवं परिवार के लिए समय नहीं मिलेगा। शुक्रवार की शाम से समय सब प्रकार अनुकूल हो जाएगा और शनिवार को धन लाभ होगा।
इसे जरूर पढ़ें:Nag Panchami 2022: इस साल बहुत शुभ संयोग में पड़ेगा नाग पंचमी का त्योहार, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
वृश्चिक राशि
चंद्र की दृष्टि से वृश्चिक राशि की आय में वृद्धि के साथ राजपक्ष से लाभ होगा। मंगलवार के दिन अनावश्यक खर्चे होंगे एवं तनाव रहेंगे। बुध एवं गुरुवार को सुख बढ़ेगा एवं संतान को उपलब्धि प्राप्त होगी। आपके अटके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। शुक्रवार भी आपके लिए अनुकूल दिन रहेगा और शनिवार व्यस्तता भरा रहेगा।
धनु राशि
इस हफ्ते अज्ञात चिंताएं रह सकती हैं आपको किसी लाभ का लालच देकर उलझाया जा सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को आय अच्छी होगी। कार्य समय पर होंगे एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। बुध एवं गुरुवार को सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। व्यय बढ़ेेंगे एवं विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे।
मकर राशि
पंचम चंद्र से सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा एवं आय भी बेहतर बनीं रहेगी। धार्मिक कार्यो में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा एवं खुशी के समाचार प्राप्त होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को विरोधी से कष्ट हो सकता है। शनिवार के दिन अकेले बाहर जाने से बचें।
कुंभ राशि
इस हफ्ते आपके मन में निराशा का भाव होगा लेकिन सोमवार से उसमें सुधार होगा, किंतु खर्चे बने रहेंगे। मंगलवार एवं बुधवार को क्रोध की वजह से नुकसान हो सकता है। गंभीर विषयों पर सोच समझकर बोलें। गुरु एवं शुक्रवार के दिन आपको घर के बाहर रहना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपको ऋण संबंधी समस्याएं आ सकती है। शनिवार का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला होगा।
मीन राशि
तृतीय चंद्र पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा और आपको भाग्य का साथ मिलेगा। शाम के समय मन निराश रहेगा एवं परिवार का साथ बना रहेगा। बुधवार को कार्य की अधिकता होगी एवं आय में भी सुधार होगा। अटके कार्यों में गति आएगी।
इस प्रकार सभी राशियों के लिए आने वाला हफ्ता मिले जुले प्रभाव लेकर आएगा आप इस राशिफल के अनुसार आगे की योजनाएं बना सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों