July 2022 Monthly Horoscope: हर एक व्यक्ति अपने आने वाले समय की जानकारी लेना चाहता है और उसी के अनुसार अपने भविष्य की योजनाएं तय करना चाहता है। लेकिन भविष्य के बारे में जान पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ज्योतिषशास्त्र हमें भविष्य से जुड़ी कुछ बातें बता सकता है जिससे हम अपने आने वाले समय की योजनाएं बना सकते हैं और अपने कार्यों में सफलता हासिल कर सकते हैं।
अगर आप भी अपने आने वाले समय यानी कि जुलाई के महीने के लिए अपने भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं तो आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आरती दहिया जी से जानें कि इस पूरे महीने में किन राशियों की किस्मत चमकेगी और कौन सी राशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपके बॉस के साथ संबंध अच्छे होंगे। आपको इस पूरे महीने में प्रमोशन भी मिल सकता है। आपके करियर में बदलाव आने के योग हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। लेकिन इस महीने में आपका क्रोध बढ़ेगा। आपकी वाणी में कड़वाहट आ सकती है।
इसे जरूर पढ़ें:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मेष राशि के लोगों के स्वभाव और उनकी लव लाइफ के बारे में
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातको के लिए ये महीना हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आप नई योजनाओं को लागू करेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। व्यापार के विस्तार के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। आपके लिए नए बिज़नेस और व्यापार के मार्ग खुलेंगे।
मिथुन राशि
इस माह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस महीने में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस समय आपको अपने कार्य में कुछ विशेष सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। जुलाई के महीने में आपके व्यापार में उतार चढ़ाव आ सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको भूमि भवन में भी लाभ हो सकता है। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को मनपसंद नौकरी मिल सकती है। शनि के कारण आपको काम में थोड़ी देरी हो सकती है। कर्क राशि (कर्क राशि के लोगों का स्वाभाव)के लोगों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि
इस माह सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में अच्छे पद की प्राप्ति होगी और उन्नति होगी। नौकरी के क्षेत्र में स्थान परिवर्तन की भी संभावना है। व्यापारियों को व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। आपका समय शानदार रहेगा। धन का सोच-समझ कर इस्तेमाल करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि
इस महीने आपको पारिवारिक परेशानी रहेगी। आपके लिए धन की अच्छी स्थिति रहेगी। विदेश से भी धन आगमन हो सकता है। पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं बिजनेस और व्यापार से जुड़े हुए जातकों को भी जुलाई के महीने में सफलता मिलेगी। आपके लिए व्यापार के नए मार्ग खुलेंगे। कई जातक नया बिजनेस प्रारंभ कर सकते हैं। आपको उन्नति के नए अवसर मिलेंगे।
तुला राशि
परिवार में अशांति रह सकती है। वाद-विवाद होने की भी संभावना है। नौकरी में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातक कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके लिए धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके लिए नए स्रोत से धन आने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
इसे जरूर पढ़ें:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए ये महीना कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम लाने वाला है। कारोबार या व्यापार में जुलाई का महीना अच्छे नतीजे देगा। आपको स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी होगी। कई जातको को धार्मिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव की वजह से आपकी सेहत पर ख़राब असर पड़ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कुछ जातकों के लिए आमदनी के रास्ते आसानी से खुलेंगे। महीने के मध्य से आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस माह आप अधिक व्यस्त रहेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए ये महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। नई नौकरी के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। जो जातक नौकरी की तलाश में है उनकी मनोकामनाएं पूरी होगी। आपको उम्मीद से ज़्यादा अच्छी नौकरी मिल सकती है। कुछ आर्थिक उलझनों से मन परेशान रहेगा। तनाव को दूर करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते है।
कुंभ राशि
करियर के दृष्टिकोण से कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। कई जातकों को सरकारी क्षेत्र से भी लाभ होगा | आपके लिए व्यापार में भी वृद्धि होगी। कुंभ राशि के लिए ये महीना आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिख रहा है। लंबे समय से किए गए निवेश पर आपको अच्छा फायदा होगा। भाई-बहनों के बीच संबंध अच्छा बना रहेगा। सेहत के मामले में भी यह समय अच्छा रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना सफलता लेकर आएगा। आपके कुछ रिश्तों में तनाव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। विदेशी व्यापार और विदेशी नौकरी से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। नयी योजनओं को आप आगे बढ़ा पाएंगे। अनावश्यक खर्चों से आपको मानसिक तनाव रहेगा।
इस प्रकार जुलाई का महीना आपके लिए मिले जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। आप अपने राशिफल के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं बना सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों