
Gemini Horoscope Today, 2 March 2026 : 2 मार्च 2026, सोमवार का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए गजब का कॉन्फिडेंस और पॉजिटिव एनर्जी लेकर आया है। आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर आपके तीसरे भाव पराक्रम, बातचीत, भाई-बहन, छोटी यात्रा और स्वयं की मेहनत के भाव यानी सूर्य की सिंह राशि में आ गया है। सोमवार और तीसरे भाव में सिंह का चंद्रमा यह योग आज आपके अंदर एक निडरता भर देगा। आज आप किसी भी काम में पीछे नहीं हटेंगी। आपकी बातों का वजन इतना होगा कि लोग आपकी हर बात ध्यान से सुनेंगे और खुशी-खुशी मानेंगे।
प्यार और दांपत्य जीवन के मामले में आज का दिन दिल की बात को खुलकर और पूरे विश्वास के साथ कहने का है। तीसरा भाव कम्युनिकेशन का होता है। आज पति-पत्नी के बीच अगर कोई पुरानी उलझन थी, तो आज आपकी स्पष्ट और प्यार भरी बातें उसे हमेशा के लिए सुलझा देंगी। आज आप जीवनसाथी के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव या मंदिर दर्शन के लिए जा सकती हैं। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज बातचीत या सोशल मीडिया के जरिए कोई बहुत ही पढ़ा-लिखा और अच्छा रिश्ता आ सकता है।
उपाय: आज सोमवार की सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर सफेद फूल और अक्षत अर्पित करें।
काम-धंधे और नौकरी की बात करें तो आज आपकी पहचान , आपके संपर्क और आपका टैलेंट ही आपको आगे बढ़ाएगा। तीसरा भाव आपकी अपनी मेहनत और कला का होता है। अगर आप मीडिया, टीचिंग, मार्केटिंग, ऑनलाइन काम या लोगों से जुड़ने वाला कोई बिजनेस करती हैं, तो आज सिंह राशि का चंद्रमा आपको सबसे आगे रखेगा। आज मीटिंग्स में आपके आइडियाज को बॉस की तुरंत मंजूरी मिलेगी। कोई नया एग्रीमेंट साइन करने या किसी बड़े क्लाइंट से बात करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।
उपाय: आज सुबह तांबे के लोटे में जल और थोड़ी सी रोली डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।
इसे भी पढ़ें- Mithun Rashifal January 2026: मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए खुलेंगे धन के पिटारे, जानें कैसा बीतेगा आपका ये महीना

पैसों के मामले में आज का दिन किसी की मदद या किस्मत के भरोसे बैठने का नहीं, बल्कि अपनी मेहनत से कमाई करने का है। तीसरा भाव आपके अपने हाथों से कमाए गए धन का है। आज आपको अपने छोटे भाई-बहनों से जुड़ा कोई आर्थिक फायदा हो सकता है या किसी शार्ट ट्रिप से धन लाभ के पक्के योग बनेंगे। अगर आप कोई पार्ट-टाइम काम या अपनी हॉबी से जुड़ा काम करती हैं, तो आज वहां से आपको बहुत अच्छी इनकम हो सकती है।
उपाय: आज शाम के समय शिव मंदिर में जाएं। और श्री शिवाष्टकम का एक बार श्रद्धा से पाठ करें या केवल 'ॐ नमः शिवाय' का 108 बार जाप करें।
सेहत को लेकर आज आपको अपने कंधों , गर्दन , गले और सांस की नली का थोड़ा ध्यान रखना होगा। तीसरा भाव शरीर के ऊपरी हिस्से का होता है और सिंह राशि गर्मी पैदा करती है। आज बहुत ज्यादा जोर से बोलने या ठंडी-गर्म चीजें एक साथ खाने से बचें, वरना गले में खराश या गर्दन की नसों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। आज आप दिमागी रूप से बहुत ही एक्टिव और ऊर्जा से भरी रहेंगी।
उपाय: आज के दिन किसी जरूरतमंद को भोजन करावें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।