Sat Feb 14, 2026 | Updated 03:54 AM IST
image

Tula Saptahik Rashifal 16-22 February 2026: प्रेम संबंधों में हो सकती है उथल-पुथल, सेहत और कर्ज को लेकर रहें सावधान; जानें साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि की महिलाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत उत्तम रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में उथल-पुथल की संभावना है। कर्ज और सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। चलिए पंडित जी से इस हफ्ते का राशिफल।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 22:18 IST

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह भावनाओं और पारिवारिक सुख का संगम है। सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शक्तिशाली रहेगी। 16 फरवरी को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे, जहाँ वे उच्च के मंगल के साथ चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग बनाएंगे। यह योग भूमि, भवन और वाहन सुख के लिए सर्वश्रेष्ठ है। 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है और चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। यहाँ आपकी राशि के स्वामी शुक्र, सूर्य, बुध और राहु के साथ चंद्रमा का मिलन पंचग्रही योग बनाएगा। चूंकि लग्नेश स्वयं इस योग में शामिल हैं, इसलिए इसका प्रभाव सीधे आपके व्यक्तित्व और निर्णयों पर पड़ेगा। 19 फरवरी को चंद्रमा मीन राशि में और 21 फरवरी से मेष राशि में रहेंगे। शनि देव छठे भाव में मीन राशि में और गुरु भाग्य भाव में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह तुला राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

तुला राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ में आर या पार की स्थिति लेकर आया है। 17 और 18 फरवरी को पंचम भाव में 5 ग्रहों की युति प्रेम संबंधों में भारी उथल-पुथल मचा सकता है। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं, तो छोटी सी गलतफहमी ब्रेकअप का कारण बन सकती है या फिर आप अचानक विवाह का फैसला ले सकती हैं। यह समय बहुत ही संवेदनशील है। 16 फरवरी को चतुर्थ भाव में उच्च के मंगल और चंद्रमा की युति घर के माहौल को खुशमिजाज रखेगी लेकिन आपकी वाणी में थोड़ी गर्मी आ सकती है। 19 और 20 फरवरी को छठे भाव में शनि और चंद्रमा का विष योग ननिहाल पक्ष से कोई दुखद समाचार या पति के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बहस करा सकता है। 21 फरवरी को सप्तम भाव का चंद्रमा दांपत्य जीवन में फिर से रोमांस और शांति लौटाएगा।

उपाय: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं और खुद भी सफेद वस्त्र धारण करें ।

तुला राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह क्रिएटिव फील्ड से जुड़ी महिलाओं के लिए है। 17 फरवरी को पंचम भाव में पंचग्रही योग फैशन डिजाइनिंग, मीडिया, आर्ट्स और एंटरटेनमेंट से जुड़ी महिलाओं को रातों-रात प्रसिद्धि दिला सकता है। आपके आइडियाज की हर जगह तारीफ होगी। 16 फरवरी को चतुर्थ भाव में चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग या इंटीरियर डेकोरेशन के बिजनेस में बड़ा मुनाफा कराएगा। अगर आप वर्क फ्रॉम होम करती हैं, तो यह दिन सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव रहेगा। 19 और 20 फरवरी को छठे भाव में शनि-चंद्रमा के कारण ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा और सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। धैर्य रखें, 21 फरवरी से बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा।

उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

तुला राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

tula monthly horoscope

आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह जोखिम और लाभ का खेल है। 17 और 18 फरवरी को पंचम भाव में राहु, सूर्य और शुक्र की युति शेयर मार्केट या क्रिप्टो में बंपर लॉटरी लगवा सकती है, लेकिन एक गलत कदम भारी नुकसान भी करा सकता है। अनुभव के बिना रिस्क न लें। 16 फरवरी को चतुर्थ भाव में उच्च के मंगल के कारण घर की रिनोवेशन या नई गाड़ी खरीदने पर बड़ा खर्च हो सकता है। यह शुभ खर्च होगा। 19 और 20 फरवरी को छठे भाव में शनि-चंद्रमा के कारण कर्ज लेने की नौबत आ सकती है या मेडिकल बिल चुकाने पड़ सकते हैं। किसी को उधार देने से बचें। 21 फरवरी को सप्तम भाव का चंद्रमा पति की आय में वृद्धि का संकेत दे रहा है।

पाय: किसी गरीब विद्यार्थी को पेन-कॉपी दान करें।

यह भी पढ़ें- क्या आपकी तुला राशि है और लाख कोशिशों के बावजूद नहीं हो रही है शादी? मां चंद्रघंटा के इस 1 अचूक उपाय से जल्‍द बजेगी शहनाई

तुला राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं को इस सप्ताह पेट और गर्भाशय का विशेष ध्यान रखना होगा। 17 और 18 फरवरी को पंचम भाव में 5 ग्रहों का दबाव और ग्रहण दोष अपच, गैस, या पीरियड्स से जुड़ी अनियमितता दे सकता है। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए। 16 फरवरी को उच्च के मंगल के कारण छाती में जलन या बीपी की समस्या हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को छठे भाव में शनि-चंद्रमा का 'विष योग' कमर दर्द, पैरों में सूजन या डिप्रेशन जैसा महसूस करा सकता है। 21 फरवरी से आप बेहतर महसूस करेंगी। योगाभ्यास और सात्विक भोजन इस सप्ताह आपकी संजीवनी है।

उपाय: शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़ें- Tula Rashi Upay 2026: शनि के प्रभाव से तुला राशि के करियर में आ सकती हैं चुनौतियां, ये एक उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत


यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;