herzindagi
image

घर में बने भगवान के कमरे को कुछ इस तरह से करें डिजाइन और डेकोरेट, मकान से ज्यादा तो पूजाघर की लोग करेंगे तारीफ

अगर आप भी अपने पूजा घर को डेकोरेट करना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने पूजा घर को खूबसूरत बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-19, 22:28 IST

अधिकतर घरों में पूजा घर अलग से बनाया जाता है। ऐसे में हर महिला चाहती है, कि वह अपने घर को खूबसूरत बनाने के साथ साथ अपने पूजा घर को भी खास और खूबसूरत बनाएं। अगर आप भी अपने पूजा घर को डेकोरेट करना चाहती हैं और इसे यूनिक और डिफरेंट लुक देना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने पूजा घर को खूबसूरत बना सकती हैं।

पूजा घर बनवाने से पहले डिजाइन करें सेलेक्ट

आप अपने पूजा घर को डिफरेंट लुक देना चाहती हैं, तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। सबसे पहले आप इस बात पर ज्यादा ध्यान दें, कि आप बने बनाएं मंदिर कमरे में रखना चाहती हैं या प्रॉपर फर्नीचर से पूजा घर बनवाना चाहती हैं। अगर आप फर्नीचर वाले से पूजा घर बनवाने वाली हैं, तो पहले मंदिर के लिए डिजाइन सेलेक्ट कर लें। आप अपनी पसंद की डिजाइन वाला मंदिर पूजा घर में बनवा सकती हैं।

1 - 2025-06-19T184508.369

टाइल्स और दीवारों को ऐसे बनाएं खूबसूरत

इसके बाद आप फ्लोर की डिजाइन पर ध्यान दें। पूजा घर की टाइल्स और बिछाने के लिए कारपेट या गलीचे की खूबसूरत डिजाइन को चुन कर आप पूजा घर में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने पूजा घर की दीवारों पर हल्का रंग कर इस पर भगवान से जुड़ी कुछ तस्वीरें या पेंटिंग भी बनवा सकती हैं। यह आपके घर के पूजा रूम को और खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: बेटी की शादी कराने से पहले जरूर जान लें उसके मन की बात, इन 4 सावल के जवाब मिलने पर ही करें रिश्ते की पहल

पूजा घर के मेन गेट को सजाने का करें काम

इसके अलावा आप पूजा घर के मेन गेट पर एक खूबसूरत छोटी घंटी भी लगवा सकती हैं। यह आपके पूजा घर को डिफरेंट और मंदिर की तरह लुक देने में मदद करेगा। आप अपने मैन गेट पर फूल और रंगोली का इस्तेमाल कर इसे सजा सकती हैं। आप चाहें तो गेट पर तोरण का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कुछ गेट से जुड़ी एक्सेसरीज भी आपके पूजाघर को खूबसूरत बनाने में मदद करेगी।

2 - 2025-06-19T184506.472

लाइट्स का भी पूजा घर में करें इस्तेमाल

पूजा घर को शानदार बनाने के लिए आप मंदिर को थोड़ा ऊंची हाइट पर बनवाएं और मूर्तियों को भी वेवस्थित रखें। अगर आप तस्वीरें लगा रही हैं, तो इसे दिवार पर टांगने के बजाय फ्रेम में जमा सकती हैं। मंदिर बनवाते वक्त आप इसमें कुछ लाइट्स भी लगा सकती हैं। वॉर्म लाइट्स भी पूजा घर को अट्रैक्टिव बनाने में आपकी मदद करेगा। इसके अलावा आप पूजन के बर्तन रखने के लिए भी अलग से फर्नीचर बनवा सकती हैं। इससे ये बिखरे हुए नहीं लगेंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस फेमस मार्केट से खरीदें सस्ते में शोरूम जैसी ड्रेसेस, भर जाएंगे कई सूटकेस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।