शनि मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसका अलग-अलग राशियों पर किस तरह का असर होता है। यह जानने के लिए हमने एस्ट्रो और वास्तु कंसल्टेंट रिद्धि बहल जी से बात की तब उन्होंने हमें इस बारे में विस्तार से बताया। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानें उनका इस बारे में क्या कहना है?
रिद्धि बहल जी का कहना है कि ''आमतौर पर लोगों का मनाना है कि शनि नकारात्मक होते है या उनका असर नकारात्मक ही होता है। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। हां यह बात जरूर है कि जब तक शनि की कृपा नहीं होती तब तक कोई भी काम नहीं बनता है। चाहे वो आपकी शादी हो, जॉब या एजुकेशन से संबंधित कोई भी काम। जब तक शनि की दृष्टि आपके उस घर पर नहीं पड़ेगी, आपका काम नहीं बनेगा। मान लीजिए कि आप घर बदलना चाहते हैं या कोई प्रॉपर्टी लेना चाहते है, तो वह घर चौथा घर होता है, जब तक शनि की दृष्टि या शनि का सम्बन्ध आपके चौथे घर से आपकी जन्मपत्रि में नहीं बनेगा, तब तक आप प्रॉपर्टी या घर से संबंधित कोई चीज़ नहीं खरीद पाएंगे। इसी तरह से लाइफ भी और भी बहुत सी चीजें हैं, जब तक उन पर शनि की कृपा नहीं होगी तब तक वो चीज़ पूरी नहीं होती है।
शनि बहुत ही जरूरी होता है। शनि न्याय का ग्रह होने के कारण इसे सख्त अध्यापक की तरह माना जाता है। शनि को कर्मठ भी कहा जाता है। शनि हर राशि में ढाई से तीन साल रहते है। शनि स्लो मूविंग प्लानेट है। ढाई साल में शनि तीन नक्षत्र से गुजरते है, उत्तराषाढ़ा, श्रवण और धनिष्ठा। 23 जनवरी 2020 से २1 जनवरी 2021 तक शनि उत्तराषाढ़ा राशि में रहेंगे। जिन लोगों की जन्म राशि या जन्म नछत्र या जन्म लगन उत्तराषाढ़ा है, उन पर शनि का असर बहुत ज्यादा देखने को मिलता है। लेकिन ये बदलाव और इसका असर सभी पर होगा। सब से मतलब हम मनुष्य पर तो होगा ही होगा। साथ ही शनि का असर वातावरण पर भी देखने को मिलेगा। ऐसा तीस साल के बाद हो रहा है और ढाई साल तक चलेगा।
इसे जरूर पढ़ें : जन्म कुंडली में सूर्य कमजोर होने पर व्यक्ति के जीवन में आती हैं ये परेशानियां
मेष
इस राशि के दशवें घर में शनि का प्रवेश हो रहा है। दसवां घर कर्म का घर है और शनि गृह भी कर्म का है। प्रोफेशन कर्म का एक हिस्सा है, जो कोई काम नहीं करते है जिनका कोई प्रोफेशन नहीं है जैसे बड़े-बूढ़े, बच्चे। लेकिन जो कर्म करते है, शनि आपके कामों को जज करेगा। आपसे अच्छे या बुरे काम करवायेगा। तो अगर हम आपके प्रोफेशन की बात करें तो मेष राशि वाले लोगों के लिए ये प्रोफेशनली साल बहुत अच्छा जायेगा, आप अपने काम में कोई बदलाव लाना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। या अपने काम में कोई नया एडिसन करना चाहें तो कर सकते हैं। आप थोड़ा सा अपनी हेल्थ का जरूर ध्यान रखें।
वृष
इस राशि के नवें घर में शनि का प्रवेश हो रहा है। नवां घर भाग्य का घर है, आपके भाग्य का घर आपके पिता का घर है। पिता के स्वास्थ्य का जरूर ध्यान रखें। कोई भी स्वास्थ्य के प्रति परेशानी लगे तो उसे इगनोर न करें। जैसा कि आप जानते है कि यह आपके भाग्य का घर है, आपका भाग्य आपका फेवर करेगा। शनि नवें घर से बैठकर आपके तीसरे घर को देख रहा है। तीसरा घर जो है भाई- बहनों का घर है। हो सकता है किसी बात पर भाई- बहनों से थोड़ा सा मन मुटाव हो जाये। पर ऐसी कोई परेशानी की बात नहीं है बहुत ज्यादा दिन नहीं चलेगा। और जब आपको ये बात पता है तो पहले से तो इस बात का ध्यान रखियेगा भाई- बहनों से छोटी सी बात पर गुस्सा न हो जायें, या उनकी छोटी सी किसी बात का बुरा न मानें।Vastu Tips: घर में सही दिशा में रखें तुलसी का पौधा सदा बनी रहेगी लक्ष्मी मां की कृपा
मिथुन
इस राशि के आठवें घर में शनि का प्रवेश हो रहा है। आठवां घर अचानक का घर है। अगर कुछ अच्छा होगा वो भी अचानक से होगा, कुछ ख़राब होगा वो भी अचानक से होगा। जहां से आप उम्मीद करेंगे कि यहां से मेरा कुछ काम बनेगा या इससे में उम्मीद करती हूं ये मेरे लिए कुछ करेगा वो नहीं करेंगे। जिनसे उम्मीद नहीं होगी वो कर जायेंगे, जिस जगह से उम्मीद नहीं होगी वहां से काम हो जायेंगे। दूसरी बात आठवां घर छुपी हुई चीज़ों का घर होता है। ऑफिस की राजनीति या घरेलू राजनीति से आप जरा संभल के रहें। हो सकता है कि आप उसके विक्टिम बन जाये, हो सकता है आपने ऐसा कुछ नहीं किया हो फिर भी आप उस लपेटे में आ जाएं और आप उससे जो है परेशान हो जायें। तो मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा होगा अपने काम से मतलब रखें।
कर्क
इस राशि के सातवें घर में शनि का प्रवेश हो रहा है। सातवां घर पार्टनर का, पति का, और शादी के लिए भी देखा जाता है। जिनकी शादी बहुत समय से नहीं हो रही या रुकावट आ रही है। उनके लिए ये बहुत अच्छा समय है। उनकी शादी के योग बनेंगे। शादी होने के चांस बहुत ज्यादा मजबूत भी है। जो लोग शादी-शुदा हैं। पति-पत्नी आपस में जो रिश्ता है उससे हो सकता है कि लगे आपस में अफेक्शन थोड़ा काम हो रहा है, आपको लगे आप लोग एक दूसरे से थोड़ा सा खींचें-खींचे से हो रहे हो तो आपको ऐसे फीलिंग आये तो शनि आपके सातवें घर में प्रवेश करेंगे। पर ये थोड़े समय की फीलिंग हैं ये फीलिंग चली जाएगी ऐसा नहीं है कि कोई आप अलग हो जायेंगे या कुछ अलगाव होगा। बल्कि शनि आप लोगों को और करीब लेकर आएगा। जैसा मैंने कहा था पार्टनरशिप का घर है और पार्टनरशिप में कोई काम करना चाहते है या कोई नया पार्टनर के साथ नया काम करना चाहते हैं, तो आप वो भी कर सकते हैं।
सिंह
इस राशि के छठें घर में शनि का प्रवेश हो रहा है। छठा घर कम्पटीशन का घर है। आज कल बड़ा ही कॉम्पटेटिव जमाना है। चाहे आप काम कर रहे हों या आप जॉब में हो, या आप स्टूडेंट है, हर जगह कम्पटीशन है और हम सब कम्पटीशन में आगे बढ़ना चाहते हैं। सिंह राशि के वालों लिए जो ये साल है कम्पटीशन में जीत का साल है। तो जो कॉम्पटेटिव एग्जाम दे रहें हैं या आपको लग रहा की चेलैंज आ रहें हैं। तो आप लोगों के लिए अच्छी न्यूज़ है कि आप उस कम्पटीशन को हरा सकते हैं। दूसरी चीज़ छठा घर जो है वो रोग का भी घर है, स्वास्थ्य का भी घर है। शनि जैसे मैंने कहा हर चीज़ में धीरे -धीरे चलते हैं। तो आपको अगर कोई स्वास्थ्य इशू होता है तो बहुत ज्यादा स्ट्रेच कर जाये। तो स्वास्थ्य का ध्यान रखिये, कोई प्रॉब्लम हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं नहीं तो वो बीमारी लंबी खिंच सकती हैं।
कन्या
इस राशि के पांचवे घर में शनि का प्रवेश हो रहा है। पांचवां घर एजुकेशन का घर है, आपके बच्चों का और मंत्र-सिद्धि का भी घर है। आप पढ़ाई से जुड़ा कुछ भी करना चाहते है, जॉब के साथ कोई कोर्स करना चाहते हैं, उसके लिए बहुत अच्छा समय है। आप पढ़ाने से सम्बंधित कोई काम करना चाहते है तो वो भी आप कर सकते हैं। बच्चों को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। इस वजह से आपका ध्यान बच्चों पैर ज्यादा रहेगा। लेकिन उसके कारण बहुत ज्यादा स्ट्रेस मत लीजियेगा। कन्या राशि वालों के कोई भी स्किल डेवलप करने के लिए अच्छा समय है।
तुला
इस राशि के चौथे घर में शनि का प्रवेश हो रहा है। चौथा घर जमीन - जायदाद का घर है। जिस घर में आप रह रहे हैं वो हम चौथे घर से देखते हैं। मां का घर, प्रसन्नता का घर है, वाहन सुख का घर है। अगर आप कोई नई कार लेना चाहते है, या प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते है, या घर में काम करवाना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा टाइम हैं। बस मां के स्वास्थ्य का थोडा सा ध्यान रखें।
वृश्चिक
इस राशि के तीसरे घर में शनि का प्रवेश हो रहा है। तीसरा घर आपके सेल्फ एफ्फोर्ट्स का घर है, आपके भाई-बहनों का घर है, आपकी इच्छाओं का घर हैं। तो आपके लिए ये साल भाग दौड़ वाला रहेगा। प्रयत्न आपको ज्यादा करने पड़ेंगे। आपको ऐसा लगेगा में प्रयत्न कर रहा कि मुझे इसके रिजल्ट नहीं मिल रहे, हो सकता है कि ऐसा ही हो। आपको रिजल्ट जरूर मिलेंगे लेकिन भाग-दौड़ के बाद। हो सकता है कि काम के कारण थोड़ी बहुत यात्रा भी हो।
धनु
इसी राशि से शनि देव निकलकर ढाई साल बाद मकर राशि में जा रहे हैं। इस राशि के दूसरे घर में शनि का प्रवेश हो रहा है। दूसरा घर खुद की कमाई का घर है, स्पीच का घर भी होता है, ऐसे लोग जिनका काम बोलना होता है उनकी कमाई बढ़ेगी। आपके काम के लिए अच्छा समय है। दूसरा घर- परिवार (कुटुम्ब भाव) घर भी होता है। अगर आप फैमिली बिज़नेस ज्वाइन करने की सोच रहे हैं या फैमिली बिज़नेस से जुड़े है तो आप बिज़नेस को और आगे बढ़ा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें : नवग्रहों को शांत करने के लिए ये 9 चीजें नहाने के पानी में जरूर मिलाएं, लाभ होगा
मकर
मकर राशि में तो शनि रह रहे हैं, ढाई साल इसलिए उनके लिए तो खास है। इसलिए भी खास हैं क्योंकि शनि की खुद की राशि भी मकर राशि हैं। मकर राशि वाले बहुत स्ट्रांग बिल्ड लोग होते हैं। शनि खुद वहां पर आ रहे तो शनि की कृपा आप पर रहेगी ही रहेगी। मकर राशि वालों के लिए ये अच्छा है समय। काम के लिए अच्छा है, पार्टनरशिप के लिए अच्छा है। मकर राशि वालों को थोड़ा अपनी हेल्थ का ध्यान रखना पड़ेगा। क्योंकि उनके स्वास्थ्य में कुछ न कुछ थोडा-थोड़ा इशू चलता रहेगा। अगर स्वास्थ्य में जरा भी कुछ लगता है तो उसको इग्नोर न करें।
कुम्भ
इस राशि के बारहवें घर में शनि का प्रवेश हो रहा है। बरहवां घर जो हैं विदेश की जमीन से हैं। इस राशि के लोगों का विदेश कनेक्शन, विदेश यात्रा ज्यादा बनेगा। अगर आप जन्म स्थान पर ही काम करते हैं उससे बाहर जाने की सोच सकते हैं।
मीन
इस राशि के ग्यारवें घर में शनि का प्रवेश हो रहा है। ग्यारवां घर लाभ का घर है। इस राशि वालों को इस साल लाभ ज्यादा मिलेगा। मीन राशि वाले त्वचा का ध्यान रखें। त्वचा से सम्बंधित परेशनियां हो सकती हैं। धन का लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा होगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों