Wed Feb 25, 2026 | Updated 09:31 AM IST
aaj ka makar rashifal 25 february 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 25 February 2026: बुधवार को चंद्रमा का मिथुन राशि में प्रवेश,संभलकर बोलें और व्यवस्थित रहें; जानिए मकर राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

25 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जिससे मकर राशि वालों के लिए व्यस्त दिन रहेगा। छठे भाव में गोचर के कारण छोटी जिम्मेदारियां और काम का दबाव रहेगा। प्रेम जीवन में तकरार संभव है, जबकि कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में ऋण और बिलों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के लिए पाचन और तनाव प्रबंधन महत्वपूर्ण है।
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 06:45 IST

Makar Dainik Rashifal, 25 February 2026: 25 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपकी राशि से छठे भाव में स्थित होगा। छठा भाव रोग, ऋण, शत्रु, प्रतिस्पर्धा, दैनिक कार्य और सेवा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा का यहां गोचर आपको व्यस्त रखेगा। दिनभर छोटी-छोटी जिम्मेदारियां, कॉल, मैसेज और काम का दबाव बना रह सकता है। मिथुन का प्रभाव वाणी और मानसिक गति को तेज करेगा, लेकिन ध्यान भटकने की संभावना भी रहेगी। आज आपको  क्लियर स्ट्रेटेजी  के साथ काम करना होगा। छठा भाव संघर्ष का है, इसलिए यदि कोई विरोधी या कॉम्पिटिटर एक्टिव  है तो उसकी चाल समझने का प्रयास करें।  

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज छोटी-छोटी बातों पर तकरार हो सकती है। व्यस्तता के कारण आप अपने साथी को समय न दे पाएं तो दूरी बढ़ सकती है। विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी की सेहत या काम के तनाव को लेकर चिंता हो सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर किसी से हल्का आकर्षण संभव है, लेकिन यह स्थायी हो ऐसा जरूरी नहीं। आज भावनाओं को व्यावहारिकता के साथ संतुलित करें।
उपाय: शाम को शिव मंदिर में जाकर दीपक जलाएं और 11 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

कार्यस्थल पर आज काम का दबाव अधिक रहेगा। मीटिंग, फाइल, रिपोर्ट या क्लाइंट से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यदि आप प्रशासन, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा या तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी हैं तो आज आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन यही मेहनत भविष्य में पहचान दिलाएगी। किसी कलीग्स के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए शब्दों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: काम शुरू करने से पहले अपनी मेज को व्यवस्थित करें और एक गिलास पानी रखकर ही काम प्रारंभ करें।

More For You

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज ऋण, भुगतान या पुराने बिल से संबंधित मामला सामने आ सकता है। छठा भाव कर्ज और लेन-देन का होता है, इसलिए किसी भी डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़ें। अचानक खर्च से बचें। यदि आप कोई लोन चुकाने की योजना बना रही हैं तो आज उसकी समीक्षा करें। नियमित बचत बनाए रखना जरूरी है।
उपाय: किसी जरूरतमंद को दवाई या हरी सब्जी दान करें।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको विशेष रूप से पेट, आंतें, पाचन तंत्र, नाभि के आसपास का हिस्सा, त्वचा, कंधे और श्वसन तंत्र पर ध्यान देना होगा। छठा भाव रोगों से जुड़ा है और मिथुन का प्रभाव फेफड़ों तथा गले पर भी पड़ सकता है। अनियमित भोजन से गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या हो सकती है। अधिक तनाव से कंधों और गर्दन में जकड़न महसूस हो सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें, पर्याप्त पानी पिएं।
उपाय : स्नान के जल में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर स्नान करें।

 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;