Wed Feb 25, 2026 | Updated 10:50 AM IST
Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 25 February 2026: बुधवार को चंद्रमा करेगा राशि परिवर्तन, बनेगा धन लाभ और प्रभावशाली संवाद का सुनहरा मौका, जानिए वृषभ राशि की महिलाओं का राशिफल

25 फरवरी 2026 का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए धन, वाणी और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर फोकस करने वाला रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर दूसरे भाव को सक्रिय कर रहा है, जिससे आर्थिक सोच और संवाद शक्ति बढ़ेगी। आज आपके शब्द ही आपकी छवि और कमाई तय करेंगे। प्रेम में स्थिरता, करियर में फाइनेंशियल चर्चा और धन मामलों में सतर्कता जरूरी है। सेहत में गले और मीठे के सेवन पर नियंत्रण रखें, संतुलन बनाए रखें।
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 08:03 IST

Taurus Horoscope Today, 25 February 2026 : 25 फरवरी 2026 की सुबह वृष राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक सोच, आत्मसम्मान और पारिवारिक जिम्मेदारियों को एक्टिव करने वाली है। आज चंद्रमा आपकी ही राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुका है, जो आपकी कुंडली के दूसरे भाव यानी धन, वाणी, परिवार, बचत और मूल्यों का भाव है। बुधवार का दिन और दूसरे भाव में चंद्रमा का यह गोचर आपको आर्थिक मामलों में सतर्क और बातो में एक्टिव बनाएगा। आज आप जो बोलेंगी, वही आपकी छवि बनाएगा या बिगाड़ेगा। शब्दों में मिठास रखिए, क्योंकि दूसरा भाव वाणी का है। कटुता आर्थिक और पारिवारिक दोनों स्तर पर नुकसान दे सकती है। आज आप खर्च करने से पहले दो बार सोचेंगी और भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेंगी।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

दांपत्य जीवन और प्रेम में आज परिवार और स्थिरता की बात होगी। यदि विवाह योग्य हैं तो परिवार के माध्यम से रिश्ते की चर्चा आगे बढ़ सकती है। विवाहित महिलाओं के लिए इकनोमिक प्लान्स या जॉइंट सेविंग्स पर बातचीत संभव है। रिश्ते में आज इमोशनल सिक्योरिटी की आवश्यकता अधिक महसूस होगी। सिंगल वृष राशि की महिलाओं के लिए कोई ऐसा व्यक्ति आकर्षण का कारण बन सकता है जो व्यवहारिक, स्थिर और आर्थिक रूप से जिम्मेदार हो। लेकिन केवल आर्थिक स्थिति देखकर निर्णय लेना सही नहीं होगा।

उपाय: आज किसी कन्या को मीठा खिलाएं और घर में परिवार के साथ मिलकर भोजन करें।

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

नौकरी और बिजनस में आज फाइनेंसियल प्लानिंग और बातचीत का दिन है। यदि सैलरी, पेमेंट या क्लाइंट डील से जुड़ा कोई मुद्दा लंबित है तो आज चर्चा के लिए अनुकूल समय है। आपकी बात में वजन रहेगा। जो महिलाएं बैंकिंग, अकाउंट्स, फाइनेंस, ज्वेलरी, फूड या फैमिली बिजनेस से जुड़ी हैं, उन्हें लाभ मिल सकता है। लेकिन लालच में आकर जल्दबाज़ी का फैसला नुकसान देगा। जो बोलें, लिखित में सुरक्षित रखें।

उपाय: काम पर जाने से पहले चांदी का छोटा सिक्का अपने पर्स में रखें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Taurus women

आज वृष राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज आय के नए स्रोत पर विचार हो सकता है। साइड इनकम या इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग बन सकती है। आज अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है। आज बचत को प्राथमिकता दें। किसी बड़े निवेश से पहले रिसर्च करना अनिवार्य है। पारिवारिक जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन संतुलन बनाए रखना होगा।

उपाय: शाम के समय 11 चावल के दाने और एक सिक्का सफेद कपड़े में बांधकर तिजोरी या लॉकर में रखें।

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

सेहत के लिहाज से आज गले, गले की खराश, दांत और चेहरे से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें। मीठा अधिक खाने से बचें। पर्याप्त पानी पिएं और वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि मानसिक तनाव भी गले की समस्या बढ़ा सकता है। नियमित दिनचर्या और पर्याप्त नींद जरूरी है।

उपाय: रात में सोने से पहले गुनगुने पानी से गरारे करें ।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;