अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्हें अपने टैलेंट और खूबसूरती दोनों के लिए जाना जाता है। अनुष्का शर्मा हाल ही में आई फिल्म 'Zero' में एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही थीं जिसे सेरिब्रल पैलेसी थी। उनकी अदाकारी की बहुत तारीफ की गई। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अनुष्का शर्मा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए भी जानी जाती हैं। अनुष्का आए दिन अपनी प्रोफाइल में कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले अनुष्का ने अपनी बिकनी की तस्वीरें शेयर की थीं और अब उन्होंने अपनी क्यूट तस्वीरें सबके सामने ला दी हैं।
भले ही अनुष्का की किसी फिल्म की जानकारी फिलहाल नहीं आई है, लेकिन तब तक के लिए तस्वीरें तो हैं ना। अनुष्का ने अपनी थ्रो बैक फोटोज़ के साथ कैप्शन लिखा 'little me' यानी छोटी मैं।
अनुष्का शर्मा अपनी एक तस्वीर में बेहद मासूम नजर आ रही हैं जैसे वो किसी चीज़ का इंतज़ार कर रही हों। वो शांति से अपनी जगह बैठी हुई हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में उनका शरारती अंदाज़ साफ दिखाई दे रहा है। उनकी चुलबुली हंसी साफ दिख रही है।
तीसरी तस्वीर में तो अनुष्का शर्मा और भी ज्यादा क्यूट लग रही हैं। इसे बेबी अनुष्का कहा जा सकता है।
अनुष्का की इन तस्वीरों पर कई सितारों ने कमेंट किया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पीडीए तो वैसे भी मश्हूर है। विराट ने भी अनुष्का की इन तस्वीरों पर दिल बनाया तो, कई अन्य सितारों ने उस तस्वीर पर कमेंट किया।
ये पहली बार नहीं है जब आपके पंदीदा सितारों की तस्वीरें ऐसे सामने आई हैं..
कुछ दिन पहले सोनम कपूर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थीं। उन्होंने कैप्शन लिखा था कि उनकी स्कूल की यादें सबसे खास रही हैं। उन्होंनेल अपनी इस तस्वीर के साथ #whythegap कैम्पेन को प्रमोट भी किया था जिसके तहत वो देश में महिला और पुरुष के बीच होने वाले भेदभाव की बात कर रही थीं। अब इस तस्वीर में सोनम कपूर को पहचानिए तो जानें।
My school days were some of my happiest memories. I believe that education is the one path to true independence and freedom. We should all be asking #WhyTheGap and working towards #TheRightStart for every child.
I nominate @arjunk26 @ReallySwara and @dulQuer to join @stc_india https://t.co/0NSET9C3Wa pic.twitter.com/xxhKltIux6
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) August 21, 2019
अभी अगर इस फोटो में सोनम कपूर को आप नहीं पहचान पाई हैं तो ये देखिए सोनम कपूर और रिया कपूर की बचपन की तस्वीर।
इसे जरूर पढ़ें- इंस्टेंट ग्लो के लिए करें हर्बल फेशियल
आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आलिया ने बचपन में प्रीति जिंटा की फिल्म संघर्ष में काम किया था और बतौर चाइल्ड एक्टर दिखी थीं। आलिया ने अपनी बहन पूजा भट्ट की फिल्म सड़क में भी एक छोटा सा रोल निभाया था जब वो बच्ची थीं।
आलिया की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब खुद ही देख लीजिए कि बचपन में आलिया भट्ट कैसी लगती थीं।
इसे जरूर पढ़ें- Skin Care Tips: ये 4 आयुर्वेदिक हर्ब्स त्वचा पर लगाएंगी तो ब्यूटी प्रोडक्ट्स को भूल जाएंगी
जहां बात बॉलीवुड एक्ट्रेस की आती है वहां कैटरीना कैफ का नाम तो लिया ही जाएगा। उनकी हर तस्वीर में वो क्यूट स्माइल देती दिखाई दे रही हैं। यकीन नहीं आता तो कैटरीना का ये मुस्कुराता हुआ चेहरा देख लीजिए। कैटरीना कैफ बचपन से ही लंदन में पली बढ़ी हैं और बॉलीवुड में उन्होंने बूम फिल्म से अपनी शुरुआत की थी।
करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बचपन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया का हिस्सा बनती रहती हैं। ये दोनों बहनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं और अब तो बारी ये है कि तैमूर की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जाते हैं। लेकिन अब समझ आया कि तैमूर की क्यूटनेस का राज़ क्या है।
हर किसी की एक ऐसी तस्वीर होती है जिसे देखकर लगता है कि काश ये तस्वीर कभी खींची ही न गई होती। बस प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर देखकर शायद आपको भी ऐसा ही लगे।
प्रियंका को शायद अपनी तस्वीर देखकर ऐसा लग सकता है। लेकिन कुछ भी कहो वो तब भी फोटोजेनिक ही थीं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।