अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय भारत यात्रा पर हैं और उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद भी साथ हैं। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप साबरमती आश्रम गए और उसके बाद उन्होंने मोटेरा स्टेडियम का रुख किया। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम मोटेरा में डोनाल्ड ट्रंप का जोर-शोर से स्वागत किया गया। अहमदाबाद में भारतीय कलाकारों की परफॉर्मेंस देखने और भारतीय संस्कृति से रूबरू होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने आगरा का रुख किया। यहां Donald Trump ने Melania के साथ और उनकी बेटी इवांका ने अपने पति के साथ ताजमहल की खूबसूरती को लगभग घंटे भर तक निहारा। अपनी इस यात्रा में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति होने के नाते दुनिया के सबसे कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते हैं, लेकिन बात रिलेशनशिप की हो तो वह अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि Donald Trump ने Melania के साथ पहली ही मुलाकात में उनका फोन नंबर मांग लिया था। आइए इनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं -
सितंबर 1998 में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की पहली मुलाकात हुई थी। उस समय मेलानिया महज 28 साल की थीं और ट्रंप की उम्र 52 साल थी। मेलानिया उस दौरान न्यूयॉर्क आई थीं। मेलानिया फेमस मॉडल थीं और उनकी खूबसूरती के उस समय खूब चर्चे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से हुई। ट्रंप जब मेलानिया से मिले तो वह उन्हें काफी इंप्रेसिव लगीं और पहली नजर में ही डोनाल्ड उन्हें दिल दे बैठे।
इसे जरूर पढ़ें: Donald Trump India Visit 2020: अहमदाबाद में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के रोड शो में उमड़ी भीड़, ताज महल का भी एक घंटे किया दीदार
मीडिया में आई खबरों के अनुसार ट्रंप पार्टी में किसी महिला के साथ आए थे, लेकिन जब वह महिला वॉशरूम की तरफ गई, तब ट्रंप की मुलाकात मेलानिया से हुई थी। इस समय में मेलानिया पेरिस और मिलान में एक मशहूर मॉडल के तौर पर चर्चित हो चुकी थीं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप इस समय में अपनी दो बीवियों को तलाक देकर फिर से सिंगल हो चुके थे। तब हाई सोसायटी में ट्रंप की काफी चर्चा होती थी।
2000 में ट्रंप ने रिफॉर्म पार्टी के कैंडिडेट के तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा था। इस दौरान मेलानिया और उनके बीच कुछ बातों पर मतभेद था और इसी के मद्देनजर दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक-दूसरे की रेसपेक्ट करते थे। इस दौरान ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मेलानिया की खूब सराहना की। एक इंसान के तौर पर मेलानिया की कई पॉजिटिव चीजें उन्होंने इस इंटरव्यू में बताईं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेलानिया बेहतरीन इंसान हैं और वह उन्हें मिस करेंगे। शायद इस इंटरव्यू को पढ़ने के बाद मेलानिया के गिले-शिकवे दूर हो गए और कुछ महीनों बाद दोनों एक बार फिर साथ आ गए।
इसे जरूर पढ़ें: डॉनल्ड ट्रंप संग भारत आईं बेटी इवांका ने पहनीं 1 साल पुरानी फ़्लोरल ड्रेस, जानें इसकी कीमत
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की रिलेशनशिप में शुरुआत में प्रॉबलम्स आईं, क्योंकि तब ट्रंप को लेकर सार्वजनिक तौर पर कई तरह की बातें कहीं जाती थीं, लेकिन ट्रंप से मिलकर और उन्हें करीब से जानकर उनके सभी कन्फ्यूशन दूर हो गए और ट्रंप से उन्हें प्यार हो गया। अप्रैल 2004 में अपने हिट शो The Apprentice के सीजन 1 के फिनाले के दो हफ्ते बाद डोनाल्ड ट्रंप ने मेलानिया को 1.5 मिलियन डॉलर की कीमत वाली डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया और उनका ये अंदाज मेलानिया को बेहद आकर्षक लगा।
एक-दूसरे को सात साल तक डेट करने के बाद 22 जनवरी 2005 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद ही मेलानिया ने अमेरिका की नागरिकता हासिल की। इन दोनों का एक क्यूट सा बेटा है बेरन ट्रंप।
इससे पूर्व डोनाल्ड की पत्नी रहीं Ivana Trump से उनकी संतानें हैं डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, Ivanka, and Eric Trump, वहीं Marla Maples से हुई संतान है Tiffany Trump। यानी डोनाल्ड ट्रंप की कुल 5 संतानें हैं। अपने भरे-पूरे परिवार के साथ डोनाल्ड ट्रंप अपनी मैरिटल लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।
Image Courtesy: Instagram(@donald.and.melania.trump), itstrendingnow, Pallav Paliwal
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।